प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (SRN) के सर्जन डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सर्जरी के माध्यम से 50 वर्षीय महिला के पेट से स्यूडोपैंक्रियाटिक सिस्ट यानी शिष्ट को सफलतापूर्वक निकाला गया। करछना की रहने वाली यह महिला पिछले एक महीने से गंभीर पेट दर्द से परेशान थी और लगातार उपचार के बावजूद उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
परिजनों ने शुरुआत में करछना के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया, जहां तीन दिन भर्ती रहने के बाद भी दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उसे स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया। वहां जांच के दौरान जब सीईसीटी स्कैन कराया गया तो महिला के पेट में एक बड़ा वॉल्ड ऑफ नेक्रोसिस सहित स्यूडोपैंक्रियाटिक सिस्ट पाया गया। यह एक जटिल स्थिति होती है, जो आमतौर पर एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस के बाद बनती है। इस अवस्था में अग्न्याशय की सूजन के कारण उसमें जमा द्रव और मृत ऊतक मिलकर एक थैली जैसी संरचना बना लेते हैं, जो रोगी को लगातार दर्द और उलझन में डाल देती है।
अस्पताल के सर्जन विशेषज्ञों ने यह सर्जरी लेप्रोस्कोपिक तकनीक से की, जो पेट में छोटे चीरे के माध्यम से की जाती है और इसमें जोखिम कम रहता है। यह सर्जरी लगभग दो घंटे तक चली और डॉक्टरों की कुशल टीम ने पूरी सावधानी के साथ सिस्ट को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है।
डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे मामलों में समय पर पहचान और उचित उपचार बहुत जरूरी होता है। अगर यह सिस्ट फट जाए या संक्रमण फैल जाए तो मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। SRN हॉस्पिटल की यह सफलता जिले और प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि मानी जा रही है।
अस्पताल प्रशासन ने सर्जरी करने वाली टीम की सराहना की है और कहा कि लेप्रोस्कोपिक तकनीक के जरिए ऐसे जटिल ऑपरेशनों को सफलता पूर्वक अंजाम देना चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ती क्षमता का उदाहरण है।
प्रयागराज के SRN अस्पताल में जटिल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सफल, महिला का दर्द खत्म

प्रयागराज के SRN अस्पताल के सर्जनों ने 50 वर्षीय महिला के पेट से जटिल स्यूडोपैंक्रियाटिक सिस्ट की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
Category: uttar pradesh prayagraj health
LATEST NEWS
-
बीएचयू छात्रा ऐशिकी सेन ने CAT में 99.18 परसेंटाइल लाकर हासिल की बड़ी सफलता
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा ऐशिकी सेन ने CAT 2025 में 99.18 परसेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 11:11 AM
-
वाराणसी: कड़ाके की ठंड और कोहरे से स्कूलों पर शीत प्रहार, 26 दिसंबर को अवकाश
वाराणसी में कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते जिला प्रशासन ने 26 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 09:52 PM
-
वाराणसी: बड़ागांव- सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग में 10वीं के छात्र की मौत, दहशत में ग्रामीण
वाराणसी के बड़ागांव में बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह फायरिंग कर 10वीं के छात्र की हत्या की, दो अन्य घायल।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 09:01 PM
-
बांग्लादेश: राजबाड़ी में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या, अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत
बांग्लादेश के राजबाड़ी में उन्मादी भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 08:30 PM
-
वाराणसी: सुशासन दिवस पर रामनगर में गूंजा भारत रत्न अटल के त्याग और तपस्या का इतिहास
वाराणसी के रामनगर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई, जहाँ उनके आदर्शों को याद किया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 07:24 PM
