News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
वाराणसी में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज
वाराणसी: रामनगर पुलिस ने करोड़ो की ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका: पुलिस जांच जारी
वाराणसी: रामनगर में पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, 30 गोवंशीय पशु मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

सुलतानपुर: बकरी चराने के विवाद में चचेरे भाई ने मारी गोली, लखनऊ ले जाते समय मौत

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 01/03/2026 20:46
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
सुलतानपुर में गोलीकांड स्थल पर पुलिस जांच करती हुई, ग्रामीण और परिजन मौजूद।
सुलतानपुर के मनियारी गांव में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस मौके पर जांच करती हुई।
Contents
  • सुलतानपुर में बकरी चराने के विवाद में चचेरे भाई ने मारी गोली, लखनऊ ले जाते समय घायल की मौत
  • इमामबाड़े के पास हुई कहासुनी
  • लखनऊ ले जाते समय तोड़ा दम
  • मौके पर पहुंचे अधिकारी

सुलतानपुर में बकरी चराने के विवाद में चचेरे भाई ने मारी गोली, लखनऊ ले जाते समय घायल की मौत

सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बकरी चराने को लेकर हुए झगड़े में चचेरे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से शाहिद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

इमामबाड़े के पास हुई कहासुनी

घटना बंधुआकला क्षेत्र के मनियारी मजरे दाऊदपुर की है। शाहिद हुसैन पुत्र आबिद हुसैन के खेत में उनके चचेरे भाई शेहरूल हुसैन पुत्र नजर हुसैन की बकरी चर रही थी। इसे लेकर शाहिद ने फोन कर शिकायत की।

बताया गया कि शाहिद गांव के इमामबाड़े के पास मौजूद थे। वहीं पर दोनों के बीच आमना-सामना हुआ और कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर शेहरूल ने कथित रूप से तमंचे से फायर कर दिया। गोली शाहिद के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

लखनऊ ले जाते समय तोड़ा दम

परिजन तत्काल उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही शाहिद हुसैन ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से मनमुटाव चला आ रहा था।

More Read

वाराणसी के राजातालाब स्थित मुर्गी फार्म में करंट लगने से मृत मजदूर का शव और पुलिस
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका: पुलिस जांच जारी
अयोध्या: सरयू नदी में नाव पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल, जांच जारी

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सौरभ सावंत और बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीओ सिटी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Share on WhatsApp
TAGGED:गोलीकांडपारिवारिक विवादपुलिस जांचबकरी विवादयूपी क्राइमसुलतानपुरहत्या
Previous Article प्रयागराज में सड़क हादसे के बाद दुर्घटनास्थल और पुलिस जांच प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: स्कूटी फिसलने से मामा-भांजी को पिकअप ने रौंदा, मौत
Next Article घर में चोरी के बाद बिखरा सामान और टूटा संदूक बलिया के तिवारी बरहटा में घर से लाखों के आभूषण चोरी, पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर आरोप
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में जनसंपर्क और जनसुनवाई करते हुए

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा

वाराणसी में दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए संस्था के सदस्य।

वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी

वाराणसी के राजातालाब स्थित मुर्गी फार्म में करंट लगने से मृत मजदूर का शव और पुलिस

वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी कपिल और बरामद नाबालिग किशोरी

वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image