News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में आवारा पशुओं का आतंक: सड़क पर कब्जा, हादसे का डर, प्रशासन बेखबर?
वाराणसी: मंडुवाडीह स्थित चंद्रा इन होटल पर पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में
वाराणसी: GST उपायुक्त अंबिका 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
काशी को ₹25000 करोड़ का मेगा रोड प्रोजेक्ट: विकास की नई दिशा, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाई समुद्री नाकेबंदी, तनाव और गहराया, शांति समझौता खतरे में
उत्तर प्रदेश पुलिस SI भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम घोषित: 4543 अभ्यर्थी चयनित
बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से अलग होने का किया ऐलान? जानें वायरल दावे की पूरी सच्चाई
रामनगर जनसुनवाई: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेंशन पर दिए निर्देश
लॉर्ड्स में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज
चंदौली: भरदुआ गांव में वन भूमि पर कार्रवाई का विरोध, महिलाओं ने रोका JCB
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Prayagraj

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: स्कूटी फिसलने से मामा-भांजी को पिकअप ने रौंदा, मौत

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 01/03/2026 20:18
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
प्रयागराज में सड़क हादसे के बाद दुर्घटनास्थल और पुलिस जांच
प्रयागराज के थरवई में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार मामा-भांजी की दर्दनाक मौत हो गई।
Contents
  • प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, स्कूटी फिसलने के बाद पिकअप ने मामा-भांजी को रौंदा, दोनों की मौत
  • जयंतीपुर गांव के पास हुआ हादसा
  • तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला
  • परिवार में पसरा मातम
  • सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, स्कूटी फिसलने के बाद पिकअप ने मामा-भांजी को रौंदा, दोनों की मौत

प्रयागराज के गंगापार स्थित थरवई थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मामा और भांजी की मौत हो गई। सड़क पर फिसलन के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दोनों को कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

जयंतीपुर गांव के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना गारापुर–सिकंदरा संपर्क मार्ग पर जयंतीपुर गांव के समीप रविवार शाम करीब चार बजे हुई। तिवारीपुर निवासी 28 वर्षीय रजत तिवारी पुत्र स्वर्गीय रामाशंकर तिवारी अपनी 17 वर्षीय भांजी राशि तिवारी पुत्री शशिकांत तिवारी निवासी वजीरपुर को स्कूटी से लेकर अपने गांव जा रहे थे।

घर से लगभग आधा किलोमीटर पहले सड़क किनारे सबमर्सिबल की बोरिंग के लिए डाले गए बालू, पानी और मिट्टी के कारण मार्ग पर फिसलन हो गई थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी समय सराय चंडी से सिलोखरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप वाहन सड़क पर गिरे दोनों लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। आसपास मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचे, चालक वाहन समेत फरार हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और दोनों को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More Read

कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौत, 9 घायल
आजमगढ़ में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, एक छात्र की मौत, कई घायल
कौशांबी: सिहोरी टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में भीषण आग, 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
वाराणसी में रफ्तार का कहर: थार ने मां-बेटी को 200 मीटर घसीटा, मौके पर मौत

परिवार में पसरा मातम

राशि तिवारी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और नैनी स्थित एक कॉलेज से जीएनएम कोर्स के प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वहीं रजत तिवारी अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे और वाराणसी की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। दो वर्ष पूर्व रजत की शादी हुई थी, हालांकि पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी मायके में रह रही थीं।

अचानक हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है। गांव में भी घटना के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थरवई पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

More Read

वाराणसी में राजातालाब चौराहे पर 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत चेकिंग करते एसीपी अजय श्रीवास्तव और पुलिस बल
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह से सुधरेगी सड़कों की सूरत, राजातालाब में भारी पुलिस बल तैनात
प्रयागराज में शादी के दौरान हंगामा: महिला ने खुद को पत्नी बताकर रुकवाई शादी, दूल्हा हिरासत में
वाराणसी: सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा, मदद करने उतरे कारोबारी को भीड़ ने पीट-पीटकर मारा
प्रयागराज: झूंसी में आंबेडकर, संत रविदास व बुद्ध प्रतिमाओं से छेड़छाड़, भारी आक्रोश

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:Prayagraj AccidentRoad Safetyथरवई एक्सीडेंटपिकअप हादसाप्रयागराज हादसामामा-भांजी की मौतसड़क दुर्घटना
Previous Article जौनपुर के होली बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे और फरसे वाली पिचकारी की दुकान होली पर बाजार में मोदी मुखौटा और फरसे वाली पिचकारी बनी पहली पसंद
Next Article सुलतानपुर में गोलीकांड स्थल पर पुलिस जांच करती हुई, ग्रामीण और परिजन मौजूद। सुलतानपुर: बकरी चराने के विवाद में चचेरे भाई ने मारी गोली, लखनऊ ले जाते समय मौत
Latest
रामनगर की सड़क पर रात में बैठे आवारा पशु और उनके कारण बाधित यातायात

रामनगर में आवारा पशुओं का आतंक: सड़क पर कब्जा, हादसे का डर, प्रशासन बेखबर?

वाराणसी के रोहनिया में चंद्रा इन होटल पर पुलिस की छापेमारी, पुलिसकर्मी और होटल के बाहर भीड़

वाराणसी: मंडुवाडीह स्थित चंद्रा इन होटल पर पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में

जीएसटी उपायुक्त अंबिका को रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान टीम द्वारा गिरफ्तार करते हुए।

वाराणसी: GST उपायुक्त अंबिका 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनसंपर्क कार्यालय में कार्यकर्ता मेगा रोड प्रोजेक्ट की मंजूरी पर मिठाई खिलाकर जश्न मनाते हुए।

काशी को ₹25000 करोड़ का मेगा रोड प्रोजेक्ट: विकास की नई दिशा, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अमेरिकी नौसेना के जहाज ईरान के बंदरगाहों के पास समुद्री नाकेबंदी करते हुए

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाई समुद्री नाकेबंदी, तनाव और गहराया, शांति समझौता खतरे में

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image