आगरा में ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए औद्योगिक विकास पर तीन दशक से रोक लगी हुई है, लेकिन नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। ताज ट्रेपेजियम जोन में जहां किसी भी प्रकार की प्रदूषणकारी गतिविधि सख्त रूप से प्रतिबंधित है, वहीं ताजमहल के आसपास रोजाना कचरा जलाया जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण पर असर पड़ रहा है बल्कि ताजमहल के संगमरमर की चमक भी खतरे में है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ताजनगरी, बसई और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना कूड़ा जलता देखा जा सकता है। ताजनगरी फेज-दो में सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने हर सुबह कूड़ा जलाया जाता है। शुक्रवार सुबह भी क्षेत्र के लोग जब टहलने निकले तो घने धुएं और बदबू से उन्हें रास्ता बदलना पड़ा।
क्षेत्र निवासी हरिओम गुप्ता ने कहा कि यह समस्या नई नहीं है। नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा एकत्र करने की बजाय उसे जलाकर निपटाने का आसान तरीका अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताजमहल के नाम पर शहर के कई उद्योग बंद करा दिए गए, लेकिन अब प्रदूषण खुद निगम की लापरवाही से फैल रहा है।
स्थानीय महिला विनीता शर्मा ने बताया कि सुबह की सैर के दौरान कई स्थानों पर कचरा जलते हुए दिखता है। ताजमहल के इतने पास इस तरह की लापरवाही शर्मनाक है और अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
अपर नगरायुक्त शिशिर कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि कचरा जलाने में सफाई कर्मियों की भूमिका है या स्थानीय लोग जिम्मेदार हैं। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आगरा: ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के प्रयास विफल, नगर निगम की लापरवाही से बढ़ रहा खतरा

आगरा में ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए औद्योगिक विकास पर रोक है, पर निगम की लापरवाही से कचरा जल रहा, जिससे ताजमहल की चमक खतरे में है।
Category: uttar pradesh agra environment
LATEST NEWS
-
बीएचयू छात्रा ऐशिकी सेन ने CAT में 99.18 परसेंटाइल लाकर हासिल की बड़ी सफलता
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा ऐशिकी सेन ने CAT 2025 में 99.18 परसेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 11:11 AM
-
वाराणसी: कड़ाके की ठंड और कोहरे से स्कूलों पर शीत प्रहार, 26 दिसंबर को अवकाश
वाराणसी में कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते जिला प्रशासन ने 26 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 09:52 PM
-
वाराणसी: बड़ागांव- सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग में 10वीं के छात्र की मौत, दहशत में ग्रामीण
वाराणसी के बड़ागांव में बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह फायरिंग कर 10वीं के छात्र की हत्या की, दो अन्य घायल।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 09:01 PM
-
बांग्लादेश: राजबाड़ी में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या, अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत
बांग्लादेश के राजबाड़ी में उन्मादी भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 08:30 PM
-
वाराणसी: सुशासन दिवस पर रामनगर में गूंजा भारत रत्न अटल के त्याग और तपस्या का इतिहास
वाराणसी के रामनगर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई, जहाँ उनके आदर्शों को याद किया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 07:24 PM
