News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: बीएचयू आईएमएस में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
वाराणसी: ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल
जेट ईंधन महंगा होने से IndiGo का बड़ा फैसला, आज से उड़ानों पर लगेगा अतिरिक्त फ्यूल चार्ज
वाराणसी में खत्म होगा तारों का मकड़जाल, इंटरनेट-केबल नेटवर्क होंगे अंडरग्राउंड
वाराणसी: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पर 14-15 मार्च के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू
सुप्रीम कोर्ट ने पीरियड्स लीव की नीति पर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार
वाराणसी: रोजा इफ्तार में दिखा भाईचारे का संदेश, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
वाराणसी: रामनगर/एसीपी व थानाप्रभारी की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, FIR के निर्देश
वाराणसी/मिर्जामुराद: काशी नरेश की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन, राजनाथ-योगी ने किया लोकार्पण
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

चोरी के मुकदमे में वांछित कुलदीप उपाध्याय वाराणसी में गिरफ्तार, लाखों के आभूषण व नगद बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 24/02/2026 18:49
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप उपाध्याय और बरामद चोरी के आभूषण व नगद
वाराणसी पुलिस ने चोरी के वांछित अभियुक्त कुलदीप उपाध्याय को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।
Contents
  • चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त कुलदीप उपाध्याय गिरफ्तार, आभूषण व नगद बरामद
  • ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गिरफ्तारी
  • पूछताछ में किया खुलासा
  • बरामदगी का विवरण
  • आपराधिक इतिहास
  • कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त कुलदीप उपाध्याय गिरफ्तार, आभूषण व नगद बरामद

कार्यालय पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार चोरी के एक प्रकरण में वांछित अभियुक्त कुलदीप उपाध्याय को थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सफेद व पीली धातु के आभूषण तथा कुछ नगद राशि बरामद की गई है। यह कार्रवाई चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गिरफ्तारी

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0055/ 2026 धारा 331 3, 305 a बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317 2 बीएनएस थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त कुलदीप उपाध्याय पुत्र रामेश्वर उपाध्याय निवासी गंगाउत पोस्ट देवली थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर उम्र करीब 29 वर्ष को दिनांक 23 फरवरी 2026 को समय करीब 23.30 बजे गोइठहां रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में किया खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 10 फरवरी 2026 को उसने निष्ठा लान के बगल सोयेपुर स्थित एक घर में दिन के समय घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसने घर से एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की कान की कनेठी, एक सोने का झुमका और एक टप्स, एक सोने का मंगलसूत्र, एक चांदी की कटोरी, एक चांदी का गिलास, एक जोड़ी चांदी का कड़ा, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की करधनी, एक मोबाइल फोन तथा लगभग 6000 रुपये नगद चोरी किए थे।

अभियुक्त ने यह भी बताया कि चोरी किए गए सामान में से एक सोने की अंगूठी, एक सोने की कान की कनेठी, एक सोने का झुमका, एक टप्स तथा एक सोने का मंगलसूत्र उसने एक राहगीर को बेच दिया था, जिससे उसे लगभग 80000 रुपये प्राप्त हुए। उक्त धनराशि उसने अपने आर्यावर्त बैंक खाते में जमा कर दी थी। चोरी किया गया मोबाइल पकड़े जाने के डर से भागते समय रास्ते में सुनसान स्थान पर फेंक दिया था।

More Read

बीएचयू आईएमएस में भर्ती गंभीर हालत में डॉक्टर
वाराणसी: बीएचयू आईएमएस में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
वाराणसी: ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल
वाराणसी में खत्म होगा तारों का मकड़जाल, इंटरनेट-केबल नेटवर्क होंगे अंडरग्राउंड
वाराणसी: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पर 14-15 मार्च के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से एक पीली धातु की चेन, एक सफेद धातु की कटोरी, एक सफेद धातु का गिलास, एक जोड़ी सफेद धातु का कड़ा, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा एक सफेद धातु की करधनी बरामद की गई। इसके अतिरिक्त कुल 570 रुपये नगद भी बरामद हुए।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 0055/2026 धारा 331 3, 305 a, 317 2 बीएनएस थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी में पंजीकृत है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक अम्बरीश दुबे, उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, मुख्य आरक्षी चन्द्रसेन सिंह, आरक्षी मनीष कुमार तिवारी, आरक्षी विरेन्द्र कुमार तथा आरक्षी विशाल प्रसाद शामिल रहे।

More Read

रामनगर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समुदाय के लोग एक साथ
वाराणसी: रोजा इफ्तार में दिखा भाईचारे का संदेश, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
वाराणसी: रामनगर/एसीपी व थानाप्रभारी की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, FIR के निर्देश
वाराणसी/मिर्जामुराद: काशी नरेश की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, खुद चलाया स्वच्छता अभियान

पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और चोरी की घटनाओं में संलिप्त अन्य संभावित व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:आभूषण बरामदऑपरेशन चक्रव्यूहकुलदीप उपाध्यायगिरफ्तारीचोरीलालपुर पाण्डेयपुरवाराणसी पुलिस
Previous Article वाराणसी में दुष्कर्म के अभियुक्त जितेन्द्र भारद्वाज को गिरफ्तार करती पुलिस टीम। वाराणसी: दुष्कर्म प्रकरण में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र भारद्वाज ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गिरफ्तार
Next Article पुलिस अधिकारी गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद नाबालिग पीड़िता के साथ, वाराणसी में। वाराणसी: नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, 13 वर्षीय पीड़िता सकुशल बरामद
Latest
बीएचयू आईएमएस में भर्ती गंभीर हालत में डॉक्टर

वाराणसी: बीएचयू आईएमएस में जूनियर डॉक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

वाराणसी ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह

वाराणसी: ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता शुरू, 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल

इंडिगो एयरलाइन का विमान एयरपोर्ट पर

जेट ईंधन महंगा होने से IndiGo का बड़ा फैसला, आज से उड़ानों पर लगेगा अतिरिक्त फ्यूल चार्ज

वाराणसी में ओवरहेड तार हटाने की तैयारी

वाराणसी में खत्म होगा तारों का मकड़जाल, इंटरनेट-केबल नेटवर्क होंगे अंडरग्राउंड

वाराणसी में ट्रैफिक एडवाइजरी के दौरान जाम और पुलिसकर्मी

वाराणसी: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पर 14-15 मार्च के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी लागू

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.