News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
वाराणसी में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज
वाराणसी: रामनगर पुलिस ने करोड़ो की ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका: पुलिस जांच जारी
वाराणसी: रामनगर में पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, 30 गोवंशीय पशु मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: कोतवाली पुलिस ने कंपनी बाग से गांजा बेचते युवक को पकड़ा, 200 ग्राम गांजा व ₹13,080 बरामद

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 25/02/2026 19:25
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक और बरामद गांजा व नकदी
वाराणसी में पुलिस ने गांजा बेचते एक युवक को 200 ग्राम गांजा और नकदी के साथ पकड़ा।
Contents
  • कोतवाली पुलिस ने कम्पनी बाग से गांजा बेचते युवक को पकड़ा, 200 ग्राम गांजा व 13,080 रुपये बरामद
  • मुखबिर की सूचना पर हरिश्चंद्र पार्क के पास कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
  • हरिश्चंद्र पार्क के पास बैठकर कर रहा था बिक्री
  • बलिया का रहने वाला है आरोपी
  • कार्रवाई करने वाली टीम

कोतवाली पुलिस ने कम्पनी बाग से गांजा बेचते युवक को पकड़ा, 200 ग्राम गांजा व 13,080 रुपये बरामद

मुखबिर की सूचना पर हरिश्चंद्र पार्क के पास कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

वाराणसी, 25 फरवरी 2026। अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 200 ग्राम अवैध गांजा और बिक्री से प्राप्त 13,080 रुपये नकद बरामद किए हैं।

कार्यालय पुलिस उपायुक्त, काशी जोन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

हरिश्चंद्र पार्क के पास बैठकर कर रहा था बिक्री

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरिश्चंद्र पार्क क्षेत्र में रात से घूमते हुए एक झोले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

विसर्जन कुंड के पास कम्पनी गार्डेन क्षेत्र में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर पत्थर की बेंच पर एक संदिग्ध युवक बैठा मिला, जिसके नीचे एक झोला रखा था। मुखबिर द्वारा इशारा करने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर झोले से 200 ग्राम गांजा और 13,080 रुपये नकद बरामद हुए।

बलिया का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशुतोष सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह, निवासी कीर्तपुर थाना बासडी कचहरी जनपद बलिया, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 50/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Read

विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में जनसंपर्क और जनसुनवाई करते हुए
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

कार्रवाई करने वाली टीम

गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी काल भैरव थाना कोतवाली के नेतृत्व में की गई। टीम में कांस्टेबल विकेश कुमार, गोविन्द सिंह, शिवाजी चन्द्र एवं शुभम सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:आशुतोष सिंहएनडीपीएस एक्टकंपनी बागगांजा बरामदड्रग्स तस्करीवाराणसी अपराधवाराणसी पुलिस
Previous Article जंसा पुलिस टीम गुमशुदा युवती पूजा पटेल को उसके परिजनों से मिलाते हुए जंसा पुलिस ने गुमशुदा युवती पूजा पटेल को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Next Article वाराणसी में ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को नियंत्रित करते हुए और डायवर्जन बोर्ड दिखाते हुए। राज्यपाल के वाराणसी आगमन पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: 26 फरवरी को कई मार्ग प्रतिबंधित
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में जनसंपर्क और जनसुनवाई करते हुए

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा

वाराणसी में दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए संस्था के सदस्य।

वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी

वाराणसी के राजातालाब स्थित मुर्गी फार्म में करंट लगने से मृत मजदूर का शव और पुलिस

वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी कपिल और बरामद नाबालिग किशोरी

वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image