वाराणसी में निर्भया दिवस के अवसर पर बलिया की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर व्यापक जनआंदोलन देखने को मिला। मंगलवार को प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव नागेपुर से सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने महिला हिंसा लैंगिक भेदभाव यौन उत्पीड़न और शराब बिक्री के विरोध में साइकिल रैली निकाली। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को मजबूती से उठाना रहा। रैली के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महिला हिंसा रोकने छेड़खानी पर सख्त कार्रवाई करने और शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की।
आशा ट्रस्ट और लोक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन आक्रोश साइकिल रैली में आराजीलाइन और सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांवों से आई सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम पर एकत्र हुईं। यहां से रैली नागेपुर से प्रारम्भ होकर मेहंदीगंज बीरभानपुर कचनार राजातालाब बाजार और आराजीलाइन ब्लाक मुख्यालय होते हुए राजातालाब तहसील पहुंची। तहसील गेट पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बालिकाओं और महिलाओं की शिक्षा सुरक्षा और सम्मान को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला हिंसा बंद करो छेड़खानी पर रोक लगाओ शराब बेचना बंद करो चुप नहीं रहना है हिंसा नहीं सहना है और भेदभाव मिटाएंगे नया समाज बनाएंगे जैसे नारे गूंजते रहे।
रैली और प्रतिरोध सभा के दौरान यूपी की बेटी निर्भया को श्रद्धांजलि दी गई और महिला हिंसा को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ प्रतिदिन छेड़खानी लैंगिक भेदभाव और यौन हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं जिन पर सरकार और समाज दोनों को कठोर रुख अपनाना होगा। प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम प्रेषित 12 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा गया। लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि गांवों और शहरों में लगातार हो रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि महिला हिंसा के खिलाफ पिछले 25 नवम्बर से आराजीलाइन और सेवापुरी ब्लाक के 80 गांवों में रैली नुक्कड़ सभा जुलूस कैंडल मार्च और थाना भ्रमण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सोनी अनीता मनीषा आशा सीमा मंजिता मधुबाला विमला प्रियंका प्रेमा विद्या आशीष सिताबुन श्यामसुन्दर रामबचन चंद्रकला बेबी पुष्पा राजकुमारी सुनील शीला आशा रानी शिवकुमार मनीष पंचमुखी अवनीश शमा बानो सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और किशोरियां शामिल रहीं। रैली का नेतृत्व किशोरी संयोजिका सोनी ने किया जबकि अध्यक्षता अनीता ने की और संचालन लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर द्वारा किया गया।
वाराणसी: निर्भया दिवस पर महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली, महिला हिंसा और शराब बिक्री के विरोध में उठी आवाज

वाराणसी में निर्भया दिवस पर महिलाओं ने साइकिल रैली निकाल महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव और शराब बिक्री का विरोध किया।
Category: uttar pradesh varanasi social issues
LATEST NEWS
-
विधायक सौरभ श्रीवास्तव के सानिध्य में भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा नेता रितेश पाल का जन्मदिन
रामनगर में भाजपा नेता रितेश पाल का जन्मदिन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की उपस्थिति में भव्यता से मनाया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 10:23 PM
-
वाराणसी: मकर संक्रांति पूर्व संध्या पर गंगा किनारे पतंगबाजी, मेयर ने कमिश्नर को हराया
वाराणसी में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर गंगा किनारे भव्य पतंग प्रतियोगिता हुई जिसमें मेयर ने नगर आयुक्त को हराया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 10:18 PM
-
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 5.94 लाख की दो सड़कों का किया शिलान्यास
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 5.94 लाख की लागत से दो इंटरलॉकिंग मार्गों का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 08:12 PM
-
वाराणसी: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को दी गई श्रद्धांजलि, विधायक सौरभ ने किया माल्यार्पण
राष्ट्रीय युवा दिवस पर वाराणसी में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 08:08 PM
-
वाराणसी: रामनगर/शौचालयों का अभाव बना अभिशाप, महिलाएं और दुकानदार परेशान, नगर निगम काट रहा चालान
ऐतिहासिक रामनगर में सार्वजनिक शौचालयों के अभाव से महिलाएं शर्मसार और नागरिक परेशान हैं, नगर निगम चालान काट रहा।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 01:21 PM