वाराणसी के अर्दली बाजार में शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माण को सील करने पहुंची। कार्रवाई के दौरान भवन स्वामी और उसके परिजनों ने वीडीए के अवर अभियंता समेत आधा दर्जन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और लगभग एक घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद कर्मचारियों को मुक्त कराया गया।
घटना अर्दली बाजार तिराहे से महावीर मंदिर मार्ग पर हुई, जहां भवन स्वामी मनोज पांडेय बिना नक्शा पास कराए निर्माण कर रहे थे। वीडीए ने आठ नवंबर 2024 को नोटिस जारी कर कार्य रोकने का आदेश दिया था, लेकिन निर्माण जारी रहा। इसके बाद 10 मई और एक सितंबर को भी चेतावनी और नोटिस दिए गए कि वे नक्शा दाखिल करें, लेकिन भवन स्वामी ने अनदेखी की। इसी के चलते जोन एक के जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा ने अवैध निर्माण को सील करने का आदेश जारी किया।
निर्देश मिलने पर अवर अभियंता रोहित कुमार के नेतृत्व में सुपरवाइजर लाल बहादुर पटेल, अंकित तिवारी, रोहित पांडेय, होमगार्ड सुभाष मिश्रा और अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने मकान पर पट्टे से सील लगाई और दीवार पर स्पष्ट रूप से लिख दिया कि यह मकान सील है। इसी बीच भवन स्वामी मनोज पांडेय के परिवारजन वहां पहुंचे और टीम को घेर लिया। उनका कहना था कि जब तक सील हटाई नहीं जाएगी और दीवार से लिखा हुआ नहीं मिटाया जाएगा तब तक वे कर्मचारियों को नहीं जाने देंगे। दबाव में आकर टीम को मकान का सील पट्टा हटाना पड़ा।
करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर यह टकराव चलता रहा, लेकिन आश्चर्य की बात रही कि वीडीए कार्यालय मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर होने के बावजूद कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बंधक बने कर्मचारी बार-बार अपने अधिकारियों को फोन कर मदद मांगते रहे, लेकिन उन्हें केवल जल्द पहुंचने का आश्वासन ही मिलता रहा। इस बीच कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज भी हुई, जिससे उनका भय और बढ़ गया।
स्थिति बिगड़ती देख एसीपी कैंट नितिन तनेजा और थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के निर्देश पर अर्दली बाजार पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर सभी कर्मचारियों को मुक्त कराया। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि वीडीए की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा ने कहा कि पूरी घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
वाराणसी: अवैध निर्माण सील करने पहुंची वीडीए टीम को बनाया बंधक पुलिस ने छुड़ाया

वाराणसी के अर्दली बाजार में अवैध निर्माण सील करने गई वीडीए टीम को भवन स्वामी ने बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया।
Category: uttar pradesh varanasi municipal action
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM