News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Entertainment

Border 2 को CBFC से UA 13+ सर्टिफिकेट, जीरो कट पास; रनटाइम 3 घंटे 16 मिनट

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 21/01/2026 15:34
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
Border 2 को CBFC से UA 13+ सर्टिफिकेट, जीरो कट पास
AI GANRETED PIC Border 2 को सेंसर बोर्ड ने UA 13+ सर्टिफिकेट के साथ बिना कट के पास किया।

बॉर्डर 2 की रिलीज में अब महज दो दिन का समय बाकी है और इसी बीच सनी देओल की इस बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। जबरदस्त एडवांस बुकिंग के बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है। फिल्म को UA 13+ सर्टिफिकेट दिया गया है, जिससे साफ है कि युवा दर्शक भी इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह पहले दिन से ही चरम पर है। जब से बॉर्डर 2 में सनी देओल की पहली झलक सामने आई थी, तभी से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसे ब्लॉकबस्टर तक करार दिया जाने लगा था।

वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग दो दिन पहले ही शुरू हुई थी और शुरुआती आंकड़े मेकर्स के लिए बेहद उत्साहजनक रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज से पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

सेंसर बोर्ड की बात करें तो न्यूज पोर्टल एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक अनुराग सिंह की इस फिल्म को CBFC ने जीरो कट के साथ पास किया है। जहां हाल के दिनों में कई बड़ी फिल्मों पर सेंसर की कैंची चली है, वहीं बॉर्डर 2 को बिना किसी कट के UA 13+ सर्टिफिकेट मिलना मेकर्स और दर्शकों दोनों के लिए राहत की खबर है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म की विषयवस्तु को ध्यान में रखते हुए यह सर्टिफिकेट दिया है।

फाइनल रन टाइम की बात करें तो सभी सीन और साउंड के साथ बॉर्डर 2 की कुल लंबाई 3 घंटे 16 मिनट है। लंबे रन टाइम के बावजूद फिल्म के कंटेंट को लेकर रिस्पांस काफी पॉजिटिव बताया जा रहा है।

More Read

दुबई से सुरक्षित लौटीं अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली
दुबई में फंसी अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली भारत लौटीं, बोलीं- ‘वहां का माहौल डरावना था’
सुप्रीम कोर्ट ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर रोक और नाम बदलने की मांग ठुकराई
ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 13वें दिन 90 करोड़ के करीब वर्ल्डवाइड कलेक्शन
होली पर खेसारीलाल यादव का ‘धमाका’, 4 मार्च को रिलीज होगी ‘अग्नि परीक्षा’

गणतंत्र दिवस के मौके को ध्यान में रखते हुए मेकर्स फिल्म को 23 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म धुरंधर को दो बड़े मामलों में पीछे छोड़ दिया है। पहले ट्रेलर रिलीज के 24 घंटे में मिले व्यूज के मामले में और फिर एडवांस बुकिंग के पहले दिन के कलेक्शन में बॉर्डर 2 ने नया रिकॉर्ड बना लिया है।

अब सबकी नजरें रिलीज के बाद के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं। क्या बॉर्डर 2 उम्मीदों पर खरी उतरेगी और नए रिकॉर्ड बनाएगी या नहीं, इसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:Advance BookingBollywood NewsBorder 2CBFCUA 13+War Dramaसनी देओल
Previous Article बिहार में नियोजित शिक्षकों को 12 साल सेवा पर प्रोन्नति और परीक्षाओं के दौरान छुट्टियां रद बिहार नियोजित शिक्षक प्रोन्नति: 12 साल सेवा पर मिलेगा लाभ, परीक्षाओं के चलते छुट्टियां रद
Next Article कानपुर पतारा में बंद डिग्री कॉलेज के कमरे से 9 साल की बच्ची का शव मिलने की जांच करती पुलिस कानपुर: बंद डिग्री कॉलेज में 9 साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला, नानी लापता
Latest
वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी पर सुनवाई

राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा की गिरफ्तारी

प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर

एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.