News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
राज्यसभा चुनाव: एनडीए ने बिहार-ओडिशा में 8 सीटें जीती, हरियाणा में काउंटिंग रुकी
वाराणसी: जिसे पाला उसी ने ली जान, नशे के पैसों को लेकर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
वाराणसी नगर निगम में भाजपा की ताकत मजबूत, शासन ने 10 पार्षद किए मनोनीत
काशी में जैकलिन फर्नांडीज ने मां की अस्थियां विसर्जित कीं, कैलाश खेर ने की आरती
वाराणसी: कमिश्नरी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंडलायुक्त ने दिलाई जिम्मेदारी
वाराणसी: चैत्र नवरात्र में मीट-मछली की दुकानें बंद, नगर निगम की सख्ती
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Kanpur

कानपुर चेन लूट केस: 13 दिन बाद खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 22/01/2026 20:12
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
3 Min Read
कानपुर रावतपुर में चेन लूट केस का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
दहलन रोड पर मुठभेड़ के बाद चेन लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम इलाके में सेवानिवृत्त महिला दारोगा से हुई चेन लूट की घटना का पुलिस ने 13 दिन बाद खुलासा करते हुए एक आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात दहलन रोड पर कार्रवाई की जहां बदमाशों से आमना सामना हुआ। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपित के पैर में गोली लगी जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। घायल आरोपित को उपचार के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

यह घटना आठ जनवरी की है जब केशवपुरम निवासी डिप्टी जेलर ज्ञानेंद्र स्वरूप दुबे की पत्नी मंजूलता जो सीबीसीआईडी से सेवानिवृत्त दरोगा हैं अपने घर के बाहर मौजूद थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े उनकी चेन लूट ली और विरोध करने पर धक्का देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सात टीमों का गठन किया और करीब बारह सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके साथ ही सौ से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई थी।

डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी के अनुसार बुधवार देर रात क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि लुटेरे दहलन रोड की ओर से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे और बाइक फिसलने से गिर पड़े। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी जबकि बाकी दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घायल बदमाश के पास से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस और चार हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम नियाज अहमद बताया जो मूल रूप से गोंडा जिले के पश्चिम कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सकरउरा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में लखनऊ के दुबग्गा स्थित डबल टंकी काकोरी इलाके में रह रहा था। उसने फरार आरोपितों में से एक का नाम विजय बताया जो लखनऊ का निवासी है जबकि तीसरे के बारे में वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका।

पुलिस के अनुसार घायल आरोपित को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जांच में सामने आया है कि नियाज अहमद के खिलाफ उन्नाव और लखनऊ में गैंगस्टर चोरी और लूट से संबंधित उन्नीस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Read

कानपुर एसआई भर्ती परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
कानपुर: पुष्पा फिल्म की तर्ज पर चरस तस्करी का खुलासा 1.58 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर: होली पर सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी का गला रेता, परिचित पर तेजाब फेंका
होली पर कानपुर के अस्पतालों में बढ़े घायल: एलएलआर में 119+ मरीज भर्ती, आंख-सिर में चोटें
Share on WhatsApp
TAGGED:Chain SnatchingCrime BranchPolice EncounterUttar Pradesh Newsकानपुररावतपुर थाना
Previous Article प्रयागराज संगम तट पर माघ मेला के दौरान स्नान करते योगगुरु बाबा रामदेव प्रयागराज माघ मेला: वसंत पंचमी से पहले बाबा रामदेव ने संगम में लगाई डुबकी, योगी सरकार की सराहना
Next Article सोनभद्र घोरावल में गो-तस्करी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, पिकअप और बरामद गोवंश सोनभद्र: पुलिस मुठभेड़ में दो गो-तस्कर गिरफ्तार, 9 गोवंश बरामद
Latest
राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत का जश्न

राज्यसभा चुनाव: एनडीए ने बिहार-ओडिशा में 8 सीटें जीती, हरियाणा में काउंटिंग रुकी

वाराणसी में बेटे द्वारा मां की हत्या के बाद पुलिस की जांच

वाराणसी: जिसे पाला उसी ने ली जान, नशे के पैसों को लेकर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

वाराणसी नगर निगम भवन और भाजपा का झंडा

वाराणसी नगर निगम में भाजपा की ताकत मजबूत, शासन ने 10 पार्षद किए मनोनीत

जैकलिन फर्नांडीज गंगा घाट पर मां की अस्थियां विसर्जित करती हुईं

काशी में जैकलिन फर्नांडीज ने मां की अस्थियां विसर्जित कीं, कैलाश खेर ने की आरती

वाराणसी में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शपथ लेते हुए

वाराणसी: कमिश्नरी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंडलायुक्त ने दिलाई जिम्मेदारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.