News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा
वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर, 50 से अधिक गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल
वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार
रामनगर में डस्टबिन से नवजात का शव मिलने पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी: अवैध निर्माण और भूमाफियाओं पर VDA का शिकंजा, हर सप्ताह दर्ज होगी FIR
वाराणसी: बेटे के मांगलिक कार्यक्रम से पहले पिता की गोली मारकर हत्या, सनसनी
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: नेताजी जयंती पर बरेका में 10 मिनट का ब्लैकआउट व मॉक ड्रिल, NDRF-SDRF संग सुरक्षा प्रदर्शन

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 23/01/2026 20:13
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी बरेका में नेताजी जयंती पर आपातकालीन ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल के दौरान रेस्क्यू अभ्यास
बरेका परिसर में 10 मिनट के ब्लैकआउट के बाद रेस्क्यू व फायर फाइटिंग का सजीव प्रदर्शन।

वाराणसी: देश की आज़ादी के महान नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आपातकालीन तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एक व्यापक आपातकालीन ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन एवं जिला नागरिक सुरक्षा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 23 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में प्रदेश भर में भी नागरिक सुरक्षा के तहत आपातकालीन ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल आयोजित की गईं।

बरेका परिसर में सायं ठीक 6 बजे ब्लैकआउट शुरू किया गया, जो लगभग 10 मिनट तक चला। इस दौरान समूचे क्षेत्र में बिजली बंद कर दी गई और आपातकालीन स्थिति का वास्तविक अभ्यास किया गया। ब्लैकआउट के पश्चात हवाई हमले और युद्ध जैसी परिस्थितियों की कल्पना करते हुए भवनों में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, खुले स्थानों पर घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार देने और उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय या सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया का सजीव प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान बमबारी के कारण उत्पन्न आग जैसी स्थितियों से निपटने की तैयारियों को भी बारीकी से प्रदर्शित किया गया। LPG, तेल और लकड़ी से लगी आग के साथ-साथ बहुमंजिला भवनों के विभिन्न तलों पर लगी आग को बुझाने के अभ्यास ने उपस्थित अधिकारियों और दर्शकों को नागरिक सुरक्षा की दक्षता का स्पष्ट संदेश दिया। ऊपरी मंजिलों में फंसे घायलों को टू पैरलर रोप तकनीक से नीचे उतारना, टू हैंड सीट, थ्री हैंड सीट, फोर हैंड सीट और पीक ए बैक विधि से घायलों को एंबुलेंस तक ले जाना, टनल में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना तथा धुएं से भरे कमरे में फंसे व्यक्ति को “टो ड्रैग” तकनीक के माध्यम से रेस्क्यू करने जैसे अभ्यास विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे।

इस व्यापक मॉक ड्रिल में बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन के साथ-साथ NDRF, SDRF, उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा, उत्तर प्रदेश पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, जिला नागरिक सुरक्षा संगठन और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने समन्वित रूप से भाग लिया। विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया ने यह दर्शाया कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी वाराणसी श्री सत्येंद्र कुमार, कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री मोहित अग्रवाल, नियंत्रक बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन श्री सागर, नागरिक सुरक्षा अधिकारी श्री शिवम वर्मा, एडीएम सिटी श्री आलोक कुमार, डीसीपी वरुणा श्री प्रमोद कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

More Read

रामनगर में टूटी सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी और परेशान लोग
रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा
वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर, 50 से अधिक गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक
वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल

इस आपातकालीन ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य संभावित आपात स्थितियों में संसाधनों, मानव शक्ति और समन्वय की वास्तविक परीक्षा करना तथा नागरिकों और सुरक्षा बलों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखना था। कार्यक्रम का प्रभावशाली और रोमांचपूर्ण संचालन वरिष्ठ निरीक्षक, नागरिक सुरक्षा संगठन बरेका श्री संपूर्णानंद मिश्रा एवं डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस वाराणसी श्री जितेंद्र देव सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिन्होंने पूरे अभ्यास को सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से सम्पन्न कराया।

Share on WhatsApp
TAGGED:BlackoutCivil DefenceFire SafetyMock DrillNDRFबरेकावाराणसी
Previous Article वाराणसी में डीहवां स्पोर्टिंग क्लब द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर हवन-पूजन और विशाल भंडारा वाराणसी: डीहवां स्पोर्टिंग क्लब ने सरस्वती पूजन पर हवन-आरती व विशाल भंडारा कराया
Next Article सुलतानपुर में STF की कार्रवाई के दौरान फर्जी रजिस्ट्रेशन वाले ट्रक और छोटा हाथी वाहन बरामद STF की बड़ी कार्रवाई: ट्रक फर्जीवाड़ा गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद
Latest
रामनगर में टूटी सड़क पर जमा सीवर का गंदा पानी और परेशान लोग

रामनगर की बदहाली: गंदा पानी, टूटी सड़कें, अधूरे काम, जनता का फूटा गुस्सा

पुलिस एक व्यक्ति को हथकड़ी लगाए हुए

वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी का नक्शा, जिस पर गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के प्रभावित गांव चिह्नित हैं, साथ में रजिस्ट्री पर रोक का संकेत।

वाराणसी: गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर, 50 से अधिक गांवों में जमीन रजिस्ट्री पर रोक

सोनभद्र पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार गो तस्कर, बरामद हथियार और गोवंश

सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल

वाराणसी के पहड़िया चौराहे पर हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग के बाद पुलिस जांच करते हुए

वाराणसी: पहड़िया चौराहे पर ₹5000 के विवाद में चली गोली, मारपीट का वीडियो वायरल

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.