News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
फर्जी पत्रकारिता पर कब चलेगा बुलडोजर? लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बचाने का समय
वाराणसी: रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से लदा लावारिस ट्रक बरामद, ₹90 हजार की शराब जब्त
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध; सुरक्षा कड़ी
वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा
मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामनगर वृद्धाश्रम में बिताया आत्मीय समय, दिया सम्मान का संदेश
वाराणसी: अवैध जुआ मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, चौकी प्रभारी भी शामिल
वाराणसी: रोहनिया पुलिस ने 285 किलो बिजली तार चोरी गिरोह पकड़ा, पांच अरेस्ट
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड: तत्कालीन कोतवाल व हल्का प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो से साइबर ठगी का खुलासा, 10 महिलाएं गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

बांका में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पथराव, हवलदार गंभीर घायल

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 26/01/2026 19:19
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
बांका में अवैध बालू खनन पर कार्रवाई के दौरान पुलिस वाहन पर पथराव, हवलदार घायल
लकड़ीकोला गांव में बालू माफियाओं के पथराव से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, एक हवलदार गंभीर घायल।

बिहार के बांका जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला होने की गंभीर घटना सामने आई है। टाउन थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला गांव में रविवार को पुलिस द्वारा बालू चोरी रोकने के प्रयास के दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। इस हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बालू माफिया पुलिस की गिरफ्त से ट्रैक्टर छुड़ाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टीम अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के लिए लकड़ीकोला गांव पहुंची थी। इसी दौरान बालू लदे कई ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस केवल एक नीले रंग की स्वराज ट्रैक्टर को रोकने में सफल रही, जिसके चालक ने अपना नाम अंकित कुमार यादव बताया। ट्रैक्टर और बालू से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने की कोशिश की।

इसी दौरान करीब दो दर्जन लोगों की भीड़ अचानक मौके पर पहुंच गई और पुलिस टीम को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में 51 वर्षीय हवलदार नितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने को मजबूर हो गए। एक महिला सब इंस्पेक्टर को पास के एक घर में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी।

उग्र भीड़ का फायदा उठाते हुए बालू माफियाओं ने पुलिस के कब्जे से बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ा लिया और फरार हो गए। पुलिस टीम किसी तरह वहां से सुरक्षित लौट पाई। घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई, हालांकि सभी आरोपी मौके से फरार पाए गए।

घायल हवलदार नितेश कुमार के आवेदन पर सादपुर निवासी अंकित कुमार यादव, श्रवण यादव और लकड़ीकोला निवासी अंगद महतो को नामजद करते हुए कुल 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने, ट्रैक्टर छुड़ाने और जानलेवा हमला करने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

More Read

पटना पुलिस द्वारा जारी उपद्रवियों की तस्वीरें, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों के चेहरे दिख रहे हैं
पटना हिंसा: पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें, पहचान बताने की अपील, कई गिरफ्तार
रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
चंदौली पुलिस का बड़ा खुलासा: 1.34 लाख लूटकांड का पर्दाफाश, छात्र निकले अपराधी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share on WhatsApp
TAGGED:Banka PoliceBihar NewsCrime NewsPolice AttackSand Mafiaअवैध बालू खननबांका
Previous Article BSNL भारत कनेक्ट 26 वार्षिक प्रीपेड प्लान 2626 रुपये 365 दिन 2.6GB डेटा अनलिमिटेड कॉल BSNL का ‘भारत कनेक्ट 26’ प्लान लॉन्च: 2626 रुपये में 365 दिन, रोज 2.6GB डेटा व अनलिमिटेड कॉल
Next Article मुजफ्फरनगर सिविल लाइंस पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी और बरामद अवैध हथियार मुजफ्फरनगर: इंस्टाग्राम फायरिंग वीडियो से खुला अवैध हथियार गिरोह, मुठभेड़ के बाद 3 गिरफ्तार
Latest
एक बुलडोजर फर्जी पत्रकारों और गलत सूचना के ढेर को हटाते हुए, पृष्ठभूमि में एक अख़बार और कैमरा।

फर्जी पत्रकारिता पर कब चलेगा बुलडोजर? लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बचाने का समय

पुलिस अधिकारी अवैध शराब की पेटियों और पाउच से भरे ट्रक की जांच करते हुए

वाराणसी: रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से लदा लावारिस ट्रक बरामद, ₹90 हजार की शराब जब्त

वाराणसी में गंगा नदी के घाट पर सुरक्षाकर्मी, जहां नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध; सुरक्षा कड़ी

वाराणसी में गिरफ्तार साइबर ठग और पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, नकदी व वाहन।

वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

मेरठ में गोलीबारी स्थल पर पुलिस जांच करती हुई

मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image