News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
फर्जी पत्रकारिता पर कब चलेगा बुलडोजर? लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बचाने का समय
वाराणसी: रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से लदा लावारिस ट्रक बरामद, ₹90 हजार की शराब जब्त
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध; सुरक्षा कड़ी
वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा
मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामनगर वृद्धाश्रम में बिताया आत्मीय समय, दिया सम्मान का संदेश
वाराणसी: अवैध जुआ मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, चौकी प्रभारी भी शामिल
वाराणसी: रोहनिया पुलिस ने 285 किलो बिजली तार चोरी गिरोह पकड़ा, पांच अरेस्ट
गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड: तत्कालीन कोतवाल व हल्का प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो से साइबर ठगी का खुलासा, 10 महिलाएं गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

UP में जमीन रजिस्ट्री के नियम बदले: 1 फरवरी से आधार प्रमाणीकरण और बायोमीट्रिक अनिवार्य

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 28/01/2026 14:31
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
up land registry rules aadhaar biometric mandatory from february 1769590875

उत्तर प्रदेश में जमीन रजिस्ट्री के नियम बदले, एक फरवरी से आधार और बायोमीट्रिक अनिवार्य

उत्तर प्रदेश में जमीनों की खरीद फरोख्त में लंबे समय से चल रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एक फरवरी से प्रदेश में बिना आधार प्रमाणीकरण के किसी भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। नई व्यवस्था के तहत जमीन बेचने वाले, खरीदने वाले और गवाहों सभी का बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। इस कदम से फर्जी पहचान पत्रों के जरिए होने वाली रजिस्ट्रियों पर पूरी तरह अंकुश लगने की उम्मीद है। यह निर्णय योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया है।

सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद भू माफिया और जालसाज किसी की जमीन को फर्जी गवाहों या नकली दस्तावेजों के सहारे नहीं बेच पाएंगे। अब तक रजिस्ट्री प्रक्रिया में पहचान पत्रों के सत्यापन की ठोस व्यवस्था नहीं थी। उप निबंधकों के सामने जो भी पहचान पत्र प्रस्तुत किए जाते थे उन्हें बिना गहन जांच के स्वीकार कर लिया जाता था। इसी खामी का फायदा उठाकर कई मामलों में फर्जी रजिस्ट्रियां की गईं जिससे आम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

उत्तर प्रदेश महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा द्वारा सभी सहायक महानिरीक्षक निबंधन को शासनादेश जारी कर एक फरवरी से नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ के सहायक महानिरीक्षक निबंधन द्वितीय रमेश कुमार के अनुसार अब उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज पंजीकरण नियमावली 2024 के तहत पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होगी। रजिस्ट्री से पहले सभी विवरण सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। रजिस्ट्री के दिन क्रेता विक्रेता और गवाहों के अंगूठे के निशान सीधे आधार डेटाबेस से मिलान किए जाएंगे। यदि बायोमीट्रिक मेल नहीं खाता तो सिस्टम तुरंत अलर्ट देगा। सत्यापन के बाद मौके पर ही फोटो पोर्टल पर अपलोड की जाएगी और आधार आधारित ई हस्ताक्षर को ही कानूनी मान्यता मिलेगी।

दरअसल आधार को जमीन रजिस्ट्री से जोड़ने की योजना कई वर्षों से चर्चा में थी। बीते वर्ष 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा के दौरान रजिस्ट्रियों में हो रहे फर्जीवाड़ों पर सख्त नाराजगी जताई थी और तुरंत प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने तकनीकी और कानूनी स्तर पर तैयारी पूरी कर नई व्यवस्था को अंतिम रूप दिया।

More Read

मेरठ में गोलीबारी स्थल पर पुलिस जांच करती हुई
मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर
वाराणसी: अवैध जुआ मामले में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, चौकी प्रभारी भी शामिल
कुशीनगर: छात्रा ने शिक्षक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामनगर का किया औचक निरीक्षण, जनसमस्याओं पर दिए सख्त निर्देश

पिछले एक वर्ष में केवल लखनऊ में ही दो दर्जन से अधिक ऐसे मामले सामने आए जिनमें फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर जमीनों की रजिस्ट्री कर दी गई थी। एक चर्चित मामले में तो वाराणसी जेल में बंद शाइन सिटी के निदेशक अमिताभ श्रीवास्तव के नाम पर लखनऊ में रजिस्ट्री हो गई। जांच में सामने आया कि जिस दिन रजिस्ट्री दिखाई गई उस दिन आरोपी जेल से बाहर ही नहीं आया था। ऐसे कई मामलों में फर्जी दस्तावेजों और अधिकारियों की मिलीभगत से रजिस्ट्रियां की गईं।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सरकार को उम्मीद है कि जमीन घोटालों पर प्रभावी नियंत्रण होगा और आम नागरिकों का भरोसा रजिस्ट्री प्रणाली पर मजबूत होगा। प्रशासन का कहना है कि पारदर्शिता और तकनीक के सहारे अब जमीन की खरीद फरोख्त को पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:AadhaarBiometric VerificationLand FraudProperty Registrationउत्तर प्रदेशजमीन रजिस्ट्रीयोगी सरकार
Previous Article mayawati backs ugc equity committee amid caste row 1769588898 यूजीसी की समता समिति पर मायावती का समर्थन, विरोध को बताया जातिवादी सोच का नतीजा
Next Article brd medical college mru focus on patient issues research 1769591333 बीआरडी मेडिकल कॉलेज की नई पहल: मरीजों की रोजमर्रा की छोटी समस्याओं पर होगा शोध
Latest
एक बुलडोजर फर्जी पत्रकारों और गलत सूचना के ढेर को हटाते हुए, पृष्ठभूमि में एक अख़बार और कैमरा।

फर्जी पत्रकारिता पर कब चलेगा बुलडोजर? लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बचाने का समय

पुलिस अधिकारी अवैध शराब की पेटियों और पाउच से भरे ट्रक की जांच करते हुए

वाराणसी: रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से लदा लावारिस ट्रक बरामद, ₹90 हजार की शराब जब्त

वाराणसी में गंगा नदी के घाट पर सुरक्षाकर्मी, जहां नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नौका संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध; सुरक्षा कड़ी

वाराणसी में गिरफ्तार साइबर ठग और पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, नकदी व वाहन।

वाराणसी में अंतरराज्यीय साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

मेरठ में गोलीबारी स्थल पर पुलिस जांच करती हुई

मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image