News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
काशी में जैकलिन फर्नांडीज ने मां की अस्थियां विसर्जित कीं, कैलाश खेर ने की आरती
वाराणसी: कमिश्नरी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंडलायुक्त ने दिलाई जिम्मेदारी
वाराणसी: चैत्र नवरात्र में मीट-मछली की दुकानें बंद, नगर निगम की सख्ती
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई
भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी
प्रयागराज जंक्शन पर फर्जी आरपीएफ दरोगा गिरफ्तार, वर्दी में कर रहा था सफर
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: सिगरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में 2 गिरफ्तार, 16 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 30/01/2026 15:33
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी सिगरा पुलिस द्वारा 16 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब बरामदगी और दो तस्करों की गिरफ्तारी
लहरतारा ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान सिगरा पुलिस ने 16 पेटी 8PM शराब के साथ 2 आरोपित पकड़े।

वाराणसी में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 30 जनवरी 2026 को थाना सिगरा की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लहरतारा ओवर ब्रिज के नीचे गोलंबर के पास दो व्यक्ति बोरी में कुछ सामान लेकर खड़े दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों घबराकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ दूरी तक पीछा कर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद बोरी से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब 8 पीएम ब्रांड की थी जिसमें कुल 768 पैकेट 180 एमएल के पाए गए। कुल बरामद मात्रा 138.24 लीटर आंकी गई। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके आधार पर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वकील पाण्डेय उर्फ शिवम पाण्डेय पुत्र वीरेंद्र पाण्डेय निवासी ग्राम शिवपुर थाना भभुआ कैमूर बिहार उम्र 26 वर्ष तथा मन्नू प्रसाद पुत्र मंगल प्रसाद निवासी ग्राम मोहनीया थाना मोहनीया जनपद कैमूर बिहार उम्र लगभग 42 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे अधिक धन कमाने की लालच में उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे और वहां ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस को अपनी ओर आता देख उन्हें अंदेशा हो गया था कि वे पकड़े जाएंगे इसलिए वे भागने लगे थे।

इस गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा पर मुकदमा संख्या 0042 वर्ष 2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से 1110 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

More Read

जैकलिन फर्नांडीज गंगा घाट पर मां की अस्थियां विसर्जित करती हुईं
काशी में जैकलिन फर्नांडीज ने मां की अस्थियां विसर्जित कीं, कैलाश खेर ने की आरती
वाराणसी: कमिश्नरी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंडलायुक्त ने दिलाई जिम्मेदारी
वाराणसी: चैत्र नवरात्र में मीट-मछली की दुकानें बंद, नगर निगम की सख्ती
राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई

इस कार्रवाई को वाराणसी पुलिस की सतर्कता और अवैध शराब तस्करी पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:8PM शराबExcise ActIllegal LiquorPolice ActionUP Bihar SmugglingVaranasi Newsसिगरा थाना
Previous Article BHU बिरला हॉस्टल में पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड का सर्च ऑपरेशन, वाराणसी BHU के बिरला हॉस्टल में पुलिस-प्रॉक्टोरियल बोर्ड की संयुक्त छापेमारी, 11 कमरे सील
Next Article सोनभद्र ओबरा पुलिस द्वारा चोरी की Hero Splendor Plus बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार सोनभद्र: ओबरा पुलिस ने चोरी की Hero Splendor Plus बरामद की, एक आरोपी गिरफ्तार
Latest
जैकलिन फर्नांडीज गंगा घाट पर मां की अस्थियां विसर्जित करती हुईं

काशी में जैकलिन फर्नांडीज ने मां की अस्थियां विसर्जित कीं, कैलाश खेर ने की आरती

वाराणसी में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शपथ लेते हुए

वाराणसी: कमिश्नरी बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंडलायुक्त ने दिलाई जिम्मेदारी

चैत्र नवरात्र में बंद मीट-मछली की दुकानें, वाराणसी

वाराणसी: चैत्र नवरात्र में मीट-मछली की दुकानें बंद, नगर निगम की सख्ती

वाराणसी कोर्ट में राहुल गांधी पर सुनवाई

राहुल गांधी को भगवान राम बयान मामले में वाराणसी कोर्ट का समन, आज सुनवाई

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया

भारत में चुनाव: सभी राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.