News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर/बालिका गृह में किशोरी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा पर शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला
वाराणसी: PMO कार्यालय में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई
चंदौली: चकिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गो तस्कर रंजीत गिरफ्तार
काशी से कोलकाता तक गूंजा जनादेश: युवा नेतृत्व में अर्जुन शर्मा योगी ने बंगाल में दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत
मुख्यमंत्री योगी का काशी दौरा: मंदिरों में दर्शन, निजी कार्यक्रम में शिरकत और कड़ी सुरक्षा
वाराणसी: सीएम योगी का एक दिवसीय दौरा, धार्मिक कार्यक्रम- विकास समीक्षा और निजी मुलाकात
चंदौली से उगा जनसेवा का सूर्य, सतेंद्र बारी पूरे प्रदेश में जनविश्वास की पहचान
BJP का मिशन यूपी 2027, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की तैयारी
लखनऊ 68 संविदा श्रमिकों के समायोजन पर आयोग सख्त, प्रशासन पर बढ़ा दबाव, कार्रवाई तेज
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

रोहनिया पुलिस ने वाहन चोरी केस में वांछित रमेश को पकड़ा, UP65 BY 5844 बाइक बरामद

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 30/01/2026 17:36
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी के रोहनिया थाना पुलिस द्वारा वाहन चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी और बरामद मोटरसाइकिल
थाना रोहनिया पुलिस ने मुकदमा 0028/2026 में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की।

हनिया पुलिस की कार्रवाई, वाहन चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

वरुणा जोन पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत थाना रोहनिया पुलिस टीम ने वाहन चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चोरी लूट और नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण तथा वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0028/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रमेश पुत्र स्वर्गीय रामनिहोर निवासी बच्छांव हरिजन बस्ती थाना रोहनियां जनपद वाराणसी उम्र लगभग 37 वर्ष को दिनांक 30 जनवरी 2026 को समय करीब 11 बजकर 10 मिनट पर बच्छांव पश्चिमपुरा औढे रोड किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसका पंजीकरण संख्या UP 65 BY 5844 है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को विधिसम्मत रूप से हिरासत में लेते हुए बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया और अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दिनांक 29 जनवरी 2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना रोहनिया में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें बताया गया था कि नवंबर माह में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्छांव बाजार से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रोहनिया में मुकदमा संख्या 0028/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इस मामले की विवेचना उप निरीक्षक श्याम बाबू द्वारा की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त रमेश ने स्वीकार किया कि उसने लगभग एक माह पूर्व बच्छांव बाजार से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी और आज वह मौका पाकर चोरी की गई मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें थाना रोहनिया में वर्ष 2026 में धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस तथा वर्ष 2025 में धारा 351(2) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं।

More Read

वाराणसी बालिका गृह के बाहर पुलिस जांच और सुरक्षाकर्मी
वाराणसी: रामनगर/बालिका गृह में किशोरी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
वाराणसी: PMO कार्यालय में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी का काशी दौरा: मंदिरों में दर्शन, निजी कार्यक्रम में शिरकत और कड़ी सुरक्षा
वाराणसी: सीएम योगी का एक दिवसीय दौरा, धार्मिक कार्यक्रम- विकास समीक्षा और निजी मुलाकात

इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, उप निरीक्षक श्याम बाबू, हेड कांस्टेबल शिवप्रकाश तथा कांस्टेबल धनंजय सिंह द्वितीय शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:Arrest NewsBNS धाराएंUP NewsVaranasi PoliceVehicle Theftऑपरेशन चक्रव्यूहरोहनिया थाना
Previous Article वाराणसी में भेलूपुर पुलिस ने न्यायालय वारंट पर आरोपी को गिरफ्तार किया वाराणसी: भेलूपुर पुलिस ने न्यायालय वारंट पर आरोपी रोशन पाल को लखरावां से किया गिरफ्तार
Next Article वाराणसी चौबेपुर POCSO केस में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आजीवन कारावास का कोर्ट फैसला ऑपरेशन कन्विक्शन: चौबेपुर POCSO केस में आरोपी को आजीवन कारावास, 46,000 रुपये जुर्माना
Latest
वाराणसी बालिका गृह के बाहर पुलिस जांच और सुरक्षाकर्मी

वाराणसी: रामनगर/बालिका गृह में किशोरी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शुभेंदु अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, पीछे पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा का दृश्य

पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा पर शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई में लोगों की समस्या सुनते हुए

वाराणसी: PMO कार्यालय में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई, समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई

चकिया पुलिस द्वारा 50 हजार के इनामी गो तस्कर रंजीत को गिरफ्तार करते हुए

चंदौली: चकिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गो तस्कर रंजीत गिरफ्तार

अर्जुन शर्मा योगी पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ

काशी से कोलकाता तक गूंजा जनादेश: युवा नेतृत्व में अर्जुन शर्मा योगी ने बंगाल में दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.