News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी
  • UP Police
  • Varanasi
  • वाराणसी पुलिस
  • Law and Order
  • Varanasi News
LATEST
वाराणसी कमिश्नरेट: अपराध शाखा की समीक्षा, विवेचना में सीबीआई जैसी गुणवत्ता पर जोर
बलिया में पुलिस-अभियोजन समन्वय बैठक: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों पर सख्ती
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह में कपसेठी पुलिस ने साइकिल चोर को पकड़ा, 3 साइकिलें बरामद
सोनभद्र: फरार अभियुक्त रवि पांडे पर पिपरी पुलिस ने जारी की उद्घोषणा कार्रवाई
भदोही: फर्जी दस्तावेज़ों से नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा निरस्त
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.
Varanasi

वाराणसी: लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस ने किया नकबजनी कांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 04/02/2026 16:19
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
- Savan Nayak
Share
6 Min Read
वाराणसी पुलिस ने नकबजनी के दो आरोपी गिरफ्तार करके चोरी का सामान बरामद किया
वाराणसी पुलिस टीम ने चोरी का सामान और आरोपी पेश करते हुए

वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन अंतर्गत थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने नकबजनी की एक बड़ी और गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का विस्तृत माल बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चोरी लूट और नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण तथा वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा यह पूरी कार्रवाई अंजाम दी गई। मामले से संबंधित सभी तथ्य पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोटमें दर्ज हैंपुलिस के अनुसार थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर म0अ0सं0 0027/2026 धारा 331(1) 305(a) बी0एन0एस0 तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(1) 317(2) बी0एन0एस0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। यह घटना दिनांक 23.01.2026 की है जब वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात अभियुक्तों ने रात्रि के समय घर में घुसकर दूसरी मंजिल के कमरों में रखी तिजोरी और आलमारी को तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। घटना के बाद परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की जिसकी जिम्मेदारी उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह को सौंपी गई।

Contents
  • वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता
    • गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
    • गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामदगी
    • गिरफ्तार अभियुक्तों का रहा आपराधिक इतिहास

वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता

विवेचना के दौरान थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि नकबजनी की घटना में शामिल अभियुक्त गोईठहा मटरु पार्क के आसपास मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर दबिश दी और दिनांक 03.02.2026 को समय करीब 23.50 बजे गोईठहा मटरु पार्क के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विशाल कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी ग्राम सैदा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ हाल पता अकथा थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष तथा रितेश चौरसिया पुत्र मन्दुना चौरसिया निवासी तोरवां थाना धानापुर जनपद चन्दौली हाल पता चन्द्रा चौराहे के पास थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने नकबजनी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और चोरी किए गए माल के संबंध में जानकारी दी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामदगी

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा चोरी का विस्तृत माल बरामद किया गया। बरामदगी में 01 अदद पीली धातु का ब्रेसलेट, 01 अदद पीली धातु की सफेद नग जड़ित अंगूठी, 01 जोड़ी पीली धातु की सफेद नग जड़ित कान का टप्स, 01 अदद पीली धातु की INDIAN ARMY BADGE OF SACRIFY अंकित मेडल, 01 अदद पीली धातु की लॉकेट, 01 अदद पीली धातु की नाक की कील, 01 अदद पीली धातु की अंगूठी, 01 अदद पीली धातु की काली नग जड़ित नाक की कील, 01 अदद सफेद धातु की प्लेट, 02 अदद सफेद धातु की चम्मच, 02 अदद सफेद धातु की कटोरी, 01 अदद लैपटॉप ASUS कम्पनी का मय चार्जर, 01 अदद कैनन कम्पनी का SM111 अंकित कैमरा, 01 अदद मोबाइल रियलमी कम्पनी का नीले रंग का, एक मोटरसाइकिल YAMHA MT रंग बैंगनी व सिल्वर चेसिस नम्बर ME1RGA85S50016730 एवं इंजन नम्बर G3N4E1034121, 01 अदद काले रंग की इस्तेमाल की जींस पैंट, 01 अदद सफेद रंग की इस्तेमाल की शर्ट, 01 अदद नीले रंग की इस्तेमाल की जींस, 01 अदद बैंगनी रंग की हाफ टीशर्ट, 01 अदद काले रंग का इनर तथा जामा तलाशी के दौरान कुल 1100 रुपये बरामद किए गए। बरामद समस्त सामान को विधिक प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का रहा आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। अभियुक्त विशाल कुमार के विरुद्ध पूर्व में रामनगर और सारनाथ थानों में चोरी नकबजनी और संबंधित धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं। वहीं अभियुक्त रितेश चौरसिया के विरुद्ध जैतपुरा सिगरा चितईपुर और सारनाथ थानों में चोरी और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से संगठित रूप से नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते आ रहे थे।

More Read

वाराणसी पुलिस आयुक्त समीक्षा बैठक अपराध शाखा
वाराणसी कमिश्नरेट: अपराध शाखा की समीक्षा, विवेचना में सीबीआई जैसी गुणवत्ता पर जोर
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह में कपसेठी पुलिस ने साइकिल चोर को पकड़ा, 3 साइकिलें बरामद
सोनभद्र: फरार अभियुक्त रवि पांडे पर पिपरी पुलिस ने जारी की उद्घोषणा कार्रवाई
भदोही: फर्जी दस्तावेज़ों से नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा निरस्त

इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह, उपनिरीक्षक मनीष सिंह, उपनिरीक्षक महेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल चन्द्रसेन सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल विशाल कुमार, कांस्टेबल राम प्रवेश तथा कांस्टेबल पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा टीम की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराध पर समय रहते प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और शहर में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Share on WhatsApp
TAGGED:ArrestCrime NewsLalpur Pandeypurचोरीनकबजनीपुलिस कार्रवाईवाराणसी
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak
Follow:
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order, public administration, and social issues. With a strong focus on factual accuracy and public interest journalism, he contributes investigative and field-based stories from across Uttar Pradesh.
Previous Article वाराणसी पुलिस ने जैतपुरा में ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया वाराणसी: जैतपुरा में ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article सोनभद्र में जनता दर्शन कार्यक्रम में SSP अभिषेक वर्मा फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए सोनभद्र पुलिस अधीक्षक का जनता दर्शन: समस्याओं का त्वरित समाधान और संवाद
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
वाराणसी पुलिस आयुक्त समीक्षा बैठक अपराध शाखा

वाराणसी कमिश्नरेट: अपराध शाखा की समीक्षा, विवेचना में सीबीआई जैसी गुणवत्ता पर जोर

बलिया पुलिस और अभियोजन विभाग की संयुक्त बैठक

बलिया में पुलिस-अभियोजन समन्वय बैठक: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों पर सख्ती

वाराणसी कपसेठी पुलिस द्वारा पकड़ा गया साइकिल चोर और बरामद साइकिलें

वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह में कपसेठी पुलिस ने साइकिल चोर को पकड़ा, 3 साइकिलें बरामद

सोनभद्र पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त के घर उद्घोषणा नोटिस चस्पा करते हुए

सोनभद्र: फरार अभियुक्त रवि पांडे पर पिपरी पुलिस ने जारी की उद्घोषणा कार्रवाई

भदोही में फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर गिरफ्तार सहायक अध्यापक

भदोही: फर्जी दस्तावेज़ों से नौकरी पाने वाला सहायक अध्यापक गिरफ्तार, सेवा निरस्त

बलिया अपर पुलिस अधीक्षक बांसडीह थाने का निरीक्षण करते हुए

बलिया: अपर पुलिस अधीक्षक ने बांसडीह थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

वाराणसी महिला पुलिस प्रशिक्षण सत्र

वाराणसी में महिला आरक्षियों को आधुनिक सुरक्षा तकनीक की विशेष ट्रेनिंग

आजमगढ़ कोर्ट में हत्या के केस में सुनाया गया उम्रकैद का फैसला

आजमगढ़: 22 साल पुराने हत्या केस में दोषी को उम्रकैद, ऑपरेशन कनविक्शन की बड़ी सफलता

उन्नाव में हेलीपैड निर्माण स्थल की तस्वीर

उन्नाव में 19 स्थायी हेलीपैड निर्माण की योजना, वीआईपी आवागमन होगा सुगम

मीरजापुर पुलिस द्वारा जिम जिहाद और धर्मांतरण आरोपी की गिरफ्तारी

मीरजापुर में जिम जिहाद-धर्मांतरण गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठवां आरोपी गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
RSS FeedFollow
Related News
वाराणसी पुलिस ने जैतपुरा में ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया
Varanasi

वाराणसी: जैतपुरा में ऑनलाइन जुआ गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी नगर निगम की बैठक में लिए गए फैसलों की झलक
Varanasi

वाराणसी: नगर निगम की बैठक में घाटों पर फ्री वाई-फाई, सड़क मरम्मत और रोजगार में बड़ी राहत

गाजियाबाद टीलामोड़ तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या
Uttar Pradesh

गाजियाबाद: ऑनलाइन गेमिंग के कारण तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

वाराणसी पुलिस ने दो घंटे में लापता बच्ची को परिजनों से मिलाया
Varanasi

वाराणसी: दारोगा विनय कुमार की तत्परता से दो घंटे में मासूम लौटी अपनों के पास

वाराणसी पुलिस और STF मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात शूटर बनारसी यादव
Varanasi

वाराणसी: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर बनारसी यादव ढेर, पूर्वांचल के अपराधियों में हड़कंप

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • UP Police
  • Varanasi
  • वाराणसी पुलिस
  • Law and Order
  • India
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • Bihar
  • Prayagraj
  • उत्तर प्रदेश
News Report
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.