News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Law and Order
  • उत्तर प्रदेश
LATEST NEWS
वाराणसी पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
भदोही पुलिस ने गुमशुदा चार वर्षीय बालिका को सुरक्षित किया बरामद
वाराणसी में अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी में गोवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
बलिया में परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र खदान हादसे में मजदूरों को बचाने वाले NDRF जवान वाराणसी में सम्मानित
यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गो-तस्कर खलील को चंदौली से किया गिरफ्तार
बलिया: हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने चाकू बरामद किया
महाशिवरात्रि 2026: वाराणसी में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां
वाराणसी: दुष्कर्म मामले में अभियुक्त को सात साल की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
कैंट स्टेशन के सामने फ्लाईओवर बीम में घुसा युवक, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू
विंध्याचल मंदिर परिसर में दिव्यांग से मारपीट का वीडियो वायरल, दरोगा लाइन हाजिर
काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द का यूपी सरकार की नीतियों पर विरोध
वाराणसी: कांग्रेस की संविधान संवाद रैली में वरुणा नदी की सफाई का संकल्प
मऊ: जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी, मुख्तार अंसारी का नाम लेकर धमकी
सोनभद्र में छह ग्राम हेरोइन के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सीटेट परीक्षा में यूपी के पांच जिलों में सॉल्वर पकड़े गए, पुलिस कर रही जांच
महोबा विवाद: कुर्मी-लोध संघर्ष से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल
सोनभद्र: साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने लौटाए 58872 रुपये
बरहज पुलिस ने 20 हजार के इनामी गो-तस्कर राशिद को किया गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: कांग्रेस की संविधान संवाद रैली में वरुणा नदी की सफाई का संकल्प

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 09/02/2026 18:28
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी में कांग्रेस की संविधान संवाद रैली के दौरान वरुणा नदी की सफाई
कांग्रेस की संविधान संवाद रैली में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा वरुणा नदी की सफाई

वाराणसी में कांग्रेस पार्टी द्वारा वरुणा नदी के किनारे स्थित शास्त्री घाट पर आयोजित संविधान संवाद रैली के दौरान उस समय भावुक माहौल बन गया, जब कार्यक्रम के प्रारंभ में वरुणा नदी का पूजन किया गया। पूजन के दौरान नदी में बहते मलजल, गंदगी और प्रदूषण की भयावह स्थिति को देखकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं का मन आहत हो गया। इसी क्रम में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही यह संकल्प लिया कि वे मां वरुणा की सफाई के लिए स्वयं मैदान में उतरेंगे।

संविधान संवाद रैली के पश्चात एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने वरुणा नदी की सफाई का कार्य प्रारंभ किया। नदी किनारे फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरे और अन्य अपशिष्ट को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर सभी एनएसयूआई साथी वरुणा नदी की सफाई के लिए प्रेरित हुए हैं। उन्होंने कहा कि काशी देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, इसके बावजूद गंगा और वरुणा नदी की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जमीनी सच्चाई बेहद निराशाजनक है।

ऋषभ पाण्डेय ने आरोप लगाया कि बीते दिनों वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी और उत्तरी विधानसभा के विधायक रविन्द्र जायसवाल द्वारा वरुणा नदी में ड्रोन से दवा छिड़काव की बात कही गई थी, लेकिन वह केवल जुमला साबित हुई। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में सफाई और संरक्षण के लिए ईमानदार प्रयास हुए होते, तो आज वरुणा नदी की यह स्थिति नहीं होती। एनएसयूआई कार्यकर्ता केवल बयानबाजी नहीं बल्कि श्रमदान के माध्यम से यह दिखाना चाहते हैं कि जनभागीदारी से ही नदियों को बचाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि वरुणा नदी केवल एक जलधारा नहीं, बल्कि वाराणसी की पहचान और सांस्कृतिक विरासत है। इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सरकार के साथ साथ समाज की भी है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता आगे भी नियमित रूप से वरुणा नदी की सफाई करते रहेंगे और जनजागरूकता अभियान चलाएंगे, ताकि प्रशासन पर भी स्थायी समाधान के लिए दबाव बने।

इस स्वच्छता अभियान में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय के साथ उपाध्यक्ष संदीप पाल, जिलाध्यक्ष शशांक शेखर, आशु पाण्डेय, जतीन पटेल, सुमित सिंह, विनोद यादव, आशु गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि मां वरुणा की सफाई और संरक्षण के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

More Read

वाराणसी पुलिस आयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए
वाराणसी पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
वाराणसी में अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी में गोवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
सोनभद्र खदान हादसे में मजदूरों को बचाने वाले NDRF जवान वाराणसी में सम्मानित
Share on WhatsApp
TAGGED:Constitution RallyNSUIVaranasi Newsकांग्रेसनदी सफाईवरुणा नदीवाराणसी
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article मऊ में जमीन विवाद और ठगी का मामला दर्ज मऊ: जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी, मुख्तार अंसारी का नाम लेकर धमकी
Next Article काशी में पत्रकारवार्ता के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द का यूपी सरकार की नीतियों पर विरोध
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
वाराणसी पुलिस आयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए

वाराणसी पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

भदोही पुलिस ने गुमशुदा चार साल की बच्ची को सुरक्षित बरामद किया

भदोही पुलिस ने गुमशुदा चार वर्षीय बालिका को सुरक्षित किया बरामद

वाराणसी पुलिस द्वारा अपहरण मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी

वाराणसी में अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस द्वारा बरामद गोवंश और जब्त वाहन

वाराणसी में गोवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

भीखा छपरा नई बस्ती में लूटपाट के बाद जांच करती पुलिस

बलिया में परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी में NDRF जवानों का सम्मान समारोह

सोनभद्र खदान हादसे में मजदूरों को बचाने वाले NDRF जवान वाराणसी में सम्मानित

यूपी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार गो तस्कर खलील की पुलिस हिरासत में तस्वीर

यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गो-तस्कर खलील को चंदौली से किया गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

बलिया: हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने चाकू बरामद किया

महाशिवरात्रि 2026 के लिए वाराणसी के मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सुरक्षा निरीक्षण

महाशिवरात्रि 2026: वाराणसी में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां

वाराणसी कोर्ट में दुष्कर्म मामले में दोषी को सजा सुनाते हुए जज

वाराणसी: दुष्कर्म मामले में अभियुक्त को सात साल की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
काशी विश्वनाथ धाम में मथुरा से आई शगुन सामग्री का पारंपरिक स्वागत
Varanasi

काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत

वाराणसी पिसौर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप
Varanasi

वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी एयरपोर्ट रनवे पर तकनीकी कार्य की शुरुआत
Varanasi

वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग

चौकाघाट वाराणसी में अवैध मीट मछली दुकानों पर पुलिस कार्रवाई
Varanasi

वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

वाराणसी शास्त्री घाट पर कांग्रेस की संविधान संवाद रैली का दृश्य
Varanasi

वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Law and Order
  • Sonbhadra
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • Bihar
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.