News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR
देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष
वाराणसी: बिजली विभाग का काला दिन, सरकारी संपत्ति राख तो कही उजड़ गया एक परिवार
वाराणसी: नाला सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, ठेकेदार व जेई पर गिरी गाज
वाराणसी: रामनगर प्रीमियर लीग सीजन 3 का भव्य आगाज, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बढ़ाया उत्साह
नीट यूजी 2026 रद्द: पेपर लीक की आशंका, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द आएंगी नई तारीखें
1991 आर्थिक संकट: जब खाली तिजोरी के बीच सोने ने बचाई थी भारत की साख
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द का यूपी सरकार की नीतियों पर विरोध

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 09/02/2026 18:36
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
5 Min Read
काशी में पत्रकारवार्ता के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द
काशी के श्री विद्यामठ में पत्रकारों को संबोधित करते शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द

उत्तर प्रदेश में चल रहे 40 दिवसीय उत्तर प्रदेश राज्यमाता अभियान के 11वें दिन, दिनांक 09.02.2026 को परमाराध्य उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने श्री विद्यामठ, काशी में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा प्रतिवाद दर्ज कराया। उन्होंने बढ़ते मांस उत्पादन, राजकीय संरक्षण में संचालित वधशालाओं और गौ संरक्षण को लेकर किए जा रहे दावों पर गंभीर सवाल खड़े किए।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि माघ मेले के दौरान प्रदेश सरकार ने उनसे 24 घंटे में शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा था, जिसे समयसीमा के भीतर प्रस्तुत कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सरकार को स्वयं के असली हिंदू होने का प्रमाण देने के लिए 40 दिन का समय दिया था, जिसमें अब 10 दिन पूरे हो चुके हैं। उनका कहना था कि इस अवधि में सरकार ने अपने आचरण से किसी भी प्रकार की धार्मिक प्रतिबद्धता सिद्ध नहीं की, बल्कि इसके विपरीत ऐसे संकेत दिए हैं जो उसकी नीतियों पर प्रश्नचिह्न खड़े करते हैं।

शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि पशुपालन मंत्री के माध्यम से सरकार ने यह स्वीकार किया है कि उत्तर प्रदेश में गाय नहीं बल्कि भैंस, बकरा और सुअर का वध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह बात हर उस व्यक्ति को पीड़ा पहुंचाने वाली है जो स्वयं को सनातन परंपरा से जुड़ा मानता है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में मांस निर्यात को बढ़ावा देने वाले प्रावधानों का स्वागत कर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता धर्म मर्यादा नहीं बल्कि आर्थिक लाभ है।

आंकड़ों का हवाला देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में मांस उत्पादन लगभग 7.5 लाख टन था, जो अब बढ़कर 13 लाख टन से अधिक हो गया है। उनका दावा है कि भले ही वधशालाओं की संख्या कागजों में कम दिखाई जा रही हो, लेकिन पशु वध की मात्रा और गति में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहले अपराधी माना जाता था, उन्हें अब उद्योग का दर्जा देकर 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी, जो कि 5 करोड़ रुपये तक है, दी जा रही है।

शंकराचार्य ने दावा किया कि योगी सरकार के लगभग 9 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक निरपराध पशुओं का वध हुआ है, जिनमें लगभग 4 करोड़ भैंस वंश शामिल हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इतने बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा एक योगी मुख्यमंत्री के अंतःकरण तक नहीं पहुंचती।

More Read

वाराणसी में बीएचयू चौराहे पर सड़क पर कूड़ा बिखेरकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR
वाराणसी: बिजली विभाग का काला दिन, सरकारी संपत्ति राख तो कही उजड़ गया एक परिवार
वाराणसी: नाला सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, ठेकेदार व जेई पर गिरी गाज

उन्होंने यह भी कहा कि जहां एक ओर किसान संकट में है, वहीं बड़े मांस निर्यातकों को राजकीय संरक्षण और चुनावी चंदा प्राप्त हो रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात में हाल ही में 32 करोड़ रुपये के बूचड़खाना बजट को वापस कराया गया, जिससे यह सिद्ध होता है कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो नीतियों में बदलाव संभव है।

शास्त्रीय दृष्टिकोण रखते हुए शंकराचार्य ने कहा कि सिद्ध सिद्धांत पद्धति के अनुसार संन्यासी के लिए वेतन विष के समान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उसी राजकोष से वेतन और सुविधाएं ले रहे हैं जो वधशालाओं से प्राप्त राजस्व से भरा हुआ है। उनके अनुसार एक महंत और एक सेक्युलर मुख्यमंत्री की दो विरोधी शपथों के बीच धर्म रक्षा संभव नहीं है।

इस संदर्भ में उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि 19.02.2026 को देश भर में स्वतंत्र विमर्श आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 01.03.2026 को काशी में अखिल भारतीय संत और विद्वद गोष्ठी के अंतर्गत वेतन और वैराग्य विषय पर शास्त्रार्थ कराया जाएगा। अभियान का अंतिम निष्कर्ष और आगामी दिशा 11.03.2026 को लखनऊ में प्रस्तुत की जाएगी।

More Read

विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर प्रीमियर लीग सीजन 3 का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों से मिल रहे हैं।
वाराणसी: रामनगर प्रीमियर लीग सीजन 3 का भव्य आगाज, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बढ़ाया उत्साह
सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी विश्वनाथ में किए दर्शन, गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
वाराणसी में रफ्तार का कहर: थार ने मां-बेटी को 200 मीटर घसीटा, मौके पर मौत
वाराणसी: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक पोस्टर, भड़के सपाईयों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

शंकराचार्य ने आशा व्यक्त की कि शेष अभियान अवधि में प्रदेश सरकार आत्मचिंतन करेगी और गोमाता को राज्यमाता घोषित कर पशु वध से जुड़े इस क्रूर कारोबार पर रोक लगाएगी। इस पत्रकारवार्ता के बाद धार्मिक और राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में इसके प्रभाव को लेकर सभी की निगाहें काशी पर टिकी हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:UP NewsVidyamathकाशीगौ संरक्षणमांस उत्पादनयूपी सरकारशंकराचार्य
Previous Article वाराणसी में कांग्रेस की संविधान संवाद रैली के दौरान वरुणा नदी की सफाई वाराणसी: कांग्रेस की संविधान संवाद रैली में वरुणा नदी की सफाई का संकल्प
Next Article विंध्याचल मंदिर परिसर में पुलिस द्वारा दिव्यांग व्यक्ति से मारपीट का दृश्य विंध्याचल मंदिर परिसर में दिव्यांग से मारपीट का वीडियो वायरल, दरोगा लाइन हाजिर
Latest
योगी आदित्यनाथ मंत्रियों को संबोधित करते हुए, मितव्ययिता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए।

योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ

वाराणसी में बीएचयू चौराहे पर सड़क पर कूड़ा बिखेरकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी

वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश

अखिलेश यादव और प्रतीक यादव की एक पुरानी तस्वीर जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

वाराणसी रामनगर में बन रही घटिया इंटरलॉकिंग सड़क और उस पर खड़े पुलिस व डूडा अधिकारी।

वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR

न्यायालय परिसर में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की फाइल फोटो

देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.