News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
अयोध्या: रुदौली में दिनदहाड़े दो लूट, बुर्का पहने महिला व साथी फरार
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, अशोक मित्तल नियुक्त
लखनऊ: सपा बैठक में अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्षों को टिकट वितरण पर दी सख्त चेतावनी
वाराणसी: रामनगर में पुलिस मुठभेड़ ने तोड़ा तस्करी का जाल,1 घायल और 1 गिरफ्तार
भदोही: सत्येंद्र बारी की जनसुनवाई बनी मिसाल, मौके पर ही समस्याओं का दमदार समाधान
वाराणसी: हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी में दो गिरफ्तार, घाट क्षेत्रों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
मालदा: SIR हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, 7 न्यायिक अधिकारियों का 8 घंटे तक घेराव
वाराणसी: बीएचयू में छात्र से जाति पूछकर मारपीट, कैंपस में मचा हड़कंप
वाराणसी: रामनगर-दूसरे दिन भी जारी रहा संचारी रोग अभियान, मेगा सफाई और दवाओं का छिड़काव
ट्रंप के बयान से भारतीय शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1500 अंक गिरा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Chandauli

चंदौली में बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की कोडिन सिरप तस्करी से अर्जित संपत्ति फ्रीज

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 15/02/2026 18:53
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
चंदौली में पुलिस अधिकारी NDPS एक्ट के तहत फ्रीज की गई संपत्तियों के दस्तावेजों का निरीक्षण करते हुए।
चंदौली पुलिस ने 3.5 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज कर तस्करों पर शिकंजा कसा।
Contents
  • चंदौली में बड़ी कार्रवाई, कोडिन कफ सिरप तस्करी से अर्जित 3.5 करोड़ की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से फ्रीज
  • उच्चाधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
  • छह अचल संपत्तियां की गईं फ्रीज
  • कुल अनुमानित कीमत 3.50 करोड़ रुपये
  • मादक द्रव्य कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी

चंदौली में बड़ी कार्रवाई, कोडिन कफ सिरप तस्करी से अर्जित 3.5 करोड़ की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से फ्रीज

जनपद चंदौली के थाना मुगलसराय और क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने मादक द्रव्य तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडिन युक्त कफ सिरप प्रकरण से जुड़े अभियुक्त की लगभग 3.50 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई 11 फरवरी 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के अंतर्गत की गई।

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री पीयूष मोर्डिया तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में की गई। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में संयुक्त टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।

थाना मुगलसराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 570/25 और 571/25 के अंतर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस तथा 8/9V(A), 21, 27A, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियुक्त स्वप्निल केसरी पुत्र मनोज केसरी निवासी कृष्णा नगर कालोनी चंधासी थाना मुगलसराय के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

छह अचल संपत्तियां की गईं फ्रीज

पुलिस जांच में पाया गया कि अभियुक्त और उसके परिजनों द्वारा मादक द्रव्य कारोबार से अर्जित धन से विभिन्न स्थानों पर संपत्तियां खरीदी गई थीं। संयुक्त टीम ने ग्राम बेचूपुर, चंधासी और हरिशंकरपुर स्थित कुल छह अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से फ्रीज किया है।

फ्रीज की गई संपत्तियों में ग्राम बेचूपुर स्थित मकान संख्या 911, रकबा 252.78 वर्ग मीटर आवासीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 95 लाख रुपये है, तथा उसी ग्राम में 81.93 वर्ग मीटर रकबा वाला आवासीय मकान जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है, शामिल है।

More Read

वाराणसी पुलिस द्वारा जब्त किया गया हाइड्रोपोनिक गांजा और गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी: हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी में दो गिरफ्तार, घाट क्षेत्रों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
चंदौली: पीडीडीयू जंक्शन के वाहन स्टैंड पर विशाल सांप दिखा, यात्रियों में हड़कंप
भदोही: 121 किलो गांजा के साथ दो तस्कर टाटा पंच कार के साथ गिरफ्तार
मोगा में पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

ग्राम चंधासी परगना राल्हूपुर में अराजी संख्या 914 क और 915, कुल रकबा 84.75 वर्ग मीटर की संपत्ति जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है, तथा अराजी संख्या 915 रकबा 51.76 वर्ग मीटर जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है, को भी फ्रीज किया गया है।

इसके अतिरिक्त अराजी संख्या 482 रकबा 126.39 वर्ग मीटर ग्राम चंधासी स्थित संपत्ति जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है तथा अराजी संख्या 231/2 रकबा 144.98 वर्ग मीटर ग्राम हरिशंकरपुर स्थित आवासीय भूमि जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है, को भी अधिग्रहित किया गया है।

कुल अनुमानित कीमत 3.50 करोड़ रुपये

पुलिस के अनुसार वर्तमान बाजार दर के आधार पर इन सभी संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3.50 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई मादक द्रव्य तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति के विरुद्ध सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

More Read

मीरजापुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश और जब्त शराब
मीरजापुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, 40 पेटी शराब जब्त
चंदौली में जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार, 1.17 लाख नकद और 52 बाइकें जब्त
चंदौली: पुलिस की छापेमारी में जुए के अड्डे से 14 गिरफ्तार, लाखों की नकदी जब्त
प्रतापगढ़: महिला एसडीएम पर 50 करोड़ दहेज मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज

मादक द्रव्य कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक चंदौली ने बताया कि जिले में मादक द्रव्य और नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली पुलिस और क्राइम ब्रांच की इस संयुक्त कार्रवाई को जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Chandauli PoliceNDPS एक्टकोडिन सिरपचंदौली पुलिसतस्करीसंपत्ति फ्रीजस्वप्निल केसरी
Previous Article महाशिवरात्रि पर भदोही के एक शिव मंदिर के बाहर यातायात पुलिसकर्मी भीड़ और वाहनों को नियंत्रित करते हुए महाशिवरात्रि पर भदोही में यातायात के पुख्ता इंतजाम: श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Next Article सिद्धार्थनगर में पुलिस द्वारा पकड़ी गई नशीली दवाओं की खेप और गिरफ्तार तस्कर सिद्धार्थनगर: नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, 03 गिरफ्तार
Latest
अयोध्या रुदौली में लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज

अयोध्या: रुदौली में दिनदहाड़े दो लूट, बुर्का पहने महिला व साथी फरार

राघव चड्ढा और अशोक मित्तल की तस्वीरें राजनीतिक बैठक में

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, अशोक मित्तल नियुक्त

लखनऊ में समाजवादी पार्टी की बैठक में अखिलेश यादव जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए

लखनऊ: सपा बैठक में अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्षों को टिकट वितरण पर दी सख्त चेतावनी

वाराणसी पुलिस द्वारा रामनगर में पशु तस्करों की गिरफ्तारी का दृश्य

वाराणसी: रामनगर में पुलिस मुठभेड़ ने तोड़ा तस्करी का जाल,1 घायल और 1 गिरफ्तार

भदोही सर्किट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि

भदोही: सत्येंद्र बारी की जनसुनवाई बनी मिसाल, मौके पर ही समस्याओं का दमदार समाधान

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.