News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी की बेनियाबाग बकरा मंडी अचानक बंद, व्यापारियों में मचा हड़कंप
बाराबंकी जनसुनवाई: बीनू जी ने जमीन पर बैठकर सुनी जनता की पुकार, सादगी ने जीता दिल
एसएससी जीडी पेपर लीक पर बवाल: कानपुर में छात्रों का फूटा गुस्सा, हाईवे जाम
प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
शादी का सपना दिखाकर रचा छल का जाल, रामनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पार
काशी विश्वनाथ धाम में दलालों पर बड़ा शिकंजा, VIP दर्शन के नाम पर 25 ठग गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर में अवैध कारोबार का महाजाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा काला साम्राज्य
वाराणसी: नमो घाट पर हिंसक झड़प, सुरक्षाकर्मियों की पिटाई से युवक की मौत, 4 हिरासत में
चंदौली फायरिंग कांड का खुलासा: क्रिकेट विवाद से फिरौती, 3 आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ballia

बलिया: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में गोरखपुर सीआइबी टीम ने पकड़ी 474 लीटर शराब

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 22/02/2026 16:39
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
रेलवे प्लेटफार्म पर शराब से भरे बैग और पुलिस अधिकारी
बलिया स्टेशन पर जयनगर क्लोन एक्सप्रेस से बरामद 474 लीटर अंग्रेजी शराब।
Contents
  • बलिया रेलवे स्टेशन पर 474 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, जयनगर क्लोन एक्सप्रेस से बिहार भेजी जा रही थी खेप
  • फुट ओवर ब्रिज के पास से की गई कार्रवाई
  • होली के मद्देनजर बिहार भेजी जा रही थी शराब
  • स्थानीय जीआरपी और आरपीएफ की भूमिका पर सवाल
  • आगे की जांच जारी

बलिया रेलवे स्टेशन पर 474 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, जयनगर क्लोन एक्सप्रेस से बिहार भेजी जा रही थी खेप

बलिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ, जब गोरखपुर की सीआईबी टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लावारिस अंग्रेजी शराब बरामद की। यह कार्रवाई प्लेटफार्म पर खड़ी जयनगर क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन में की गई। बरामद शराब की खेप बिहार भेजे जाने की तैयारी में थी।

फुट ओवर ब्रिज के पास से की गई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे, जब स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ थी, उसी समय सीआईबी गोरखपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फुट ओवर ब्रिज के पास से कार्रवाई शुरू की। टीम ने प्लेटफार्म पर खड़ी जयनगर क्लोन एक्सप्रेस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 16 पिठू बैग, छह ट्रॉली बैग, दो प्लास्टिक बोरियां और दो गत्ते के डिब्बों में भरी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जब बैगों को खोला गया तो उनमें विभिन्न ब्रांडों की महंगी अंग्रेजी शराब पाई गई। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 474.84 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी जा रही है।

होली के मद्देनजर बिहार भेजी जा रही थी शराब

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप आगामी होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए बिहार में खपाने के लिए भेजी जा रही थी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण त्योहारों के समय तस्करी के प्रयास बढ़ जाते हैं। तस्कर ट्रेन मार्ग का इस्तेमाल कर खेप को गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

सीआईबी टीम की इस कार्रवाई से तस्करी से जुड़े नेटवर्क में हलचल मच गई है। हालांकि मौके से कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हो सका। बरामद सभी बैग लावारिस हालत में मिले।

More Read

बलिया में बारिश से भीगा गेहूं, क्रय केंद्र पर चिंताग्रस्त किसान
बलिया में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, क्रय केंद्रों पर भीगा गेहूं; किसानों की चिंता बढ़ी
बलिया के नगरा में स्वास्तिक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, संचालक फरार।
बलिया: चितबड़ागांव चेयरमैन के नए घर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 20-25 लाख का नुकसान
बलिया: बंधू यादव हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

स्थानीय जीआरपी और आरपीएफ की भूमिका पर सवाल

इस घटना ने स्थानीय जीआरपी और आरपीएफ की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस प्लेटफार्म पर चौबीसों घंटे सुरक्षा बलों की तैनाती का दावा किया जाता है, वहां इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप पहुंच जाना और बाहरी टीम द्वारा उसका खुलासा किया जाना कई सवाल छोड़ता है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार बलिया छपरा रेलखंड लंबे समय से तस्करों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित मार्ग माना जाता रहा है। त्योहारों के समय इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता बताई जाती रही है।

आगे की जांच जारी

सीआईबी टीम ने बरामद शराब को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खेप किसके माध्यम से भेजी जा रही थी और इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है। सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों की जानकारी के आधार पर संभावित संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

More Read

बलिया में डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई
बलिया: प्रसव के दौरान महिला की मौत, गैर इरादतन हत्या में डॉक्टर गिरफ्तार
महाबोधि एक्सप्रेस में शराब तस्करी का खुलासा, तीन वेंडर गिरफ्तार, 18 लीटर जब्त
मीरजापुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, 40 पेटी शराब जब्त
बलिया: देवरानी ने पारिवारिक विवाद में जेठानी पर खौलता पानी डाला, हालत गंभीर

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:CIB गोरखपुरRailway Smugglingजयनगर क्लोन एक्सप्रेसबलिया शराबबिहार शराबबंदीशराब तस्करीहोली
Previous Article BHU परिसर में विरोध प्रदर्शन करते छात्र और पुलिसकर्मी, सड़क जाम की स्थिति BHU में फायरिंग की सूचना पर हंगामा: 35-40 छात्रों पर केस, सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की का आरोप
Next Article छात्रों द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय की लाल बारादरी में बैरिकेडिंग तोड़ते और निर्माण सामग्री फेंकते हुए। लखनऊ विश्वविद्यालय: लाल बारादरी गेट सील, निर्माण कार्य के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
Latest
वाराणसी बेनियाबाग बकरा मंडी में बकरों और परेशान व्यापारियों की भीड़

वाराणसी की बेनियाबाग बकरा मंडी अचानक बंद, व्यापारियों में मचा हड़कंप

बाराबंकी जनसुनवाई में जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए बीनू जी

बाराबंकी जनसुनवाई: बीनू जी ने जमीन पर बैठकर सुनी जनता की पुकार, सादगी ने जीता दिल

कानपुर में एसएससी जीडी पेपर लीक के विरोध में महाराजपुर हाईवे जाम करते नाराज छात्र और मौके पर पुलिस

एसएससी जीडी पेपर लीक पर बवाल: कानपुर में छात्रों का फूटा गुस्सा, हाईवे जाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतीक यादव के परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे CM योगी, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी रवि यादव की तस्वीर और पुलिसकर्मी।

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.