News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे विद्यालय
वाराणसी: नेहिया गांव में झंडा विवाद से पथराव, ACP व पुलिसकर्मी घायल, भारी फोर्स तैनात
नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक गिरा, दो तिहाई बहुमत से 54 वोट रह गए कम
वाराणसी: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में स्मृति ईरानी, पाठक का विपक्ष पर हमला, सशक्त भारत का संदेश
बारी समाज के उत्थान की नई पटकथा: पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी से प्रगतिशील मुलाकात
वाराणसी: गंगा क्रूज परियोजना में करोड़ों की ठगी, केरल की कंपनी पर 4 करोड़ का केस दर्ज।
वाराणसी: BHU में स्टिल फ्रेम्स ऑफ काशी प्रदर्शनी, तस्वीरों में कैद होगी काशी
ज्ञानपुर में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी उजागर
नई दिल्ली: सत्येंद्र बारी ने ड्राइवरों को दिया भरोसा, कहा कि वे मेरे परिवार के है-हिस्सा
बुलंदशहर: आंबेडकर पार्क में सीएम का शिलापट तोड़ने का आरोप, चेयरमैन पर हंगामा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

महोबा में 65 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, नौकरानी और बेटा गिरफ्तार, चूड़ी से खुला राज

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 03/03/2026 15:19
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
महोबा में महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार नौकरानी और उसका बेटा
महोबा में 65 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने नौकरानी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया।
Contents
  • चूड़ी के टुकड़ों से खुला हत्या का राज, नौकरानी और बेटा निकले हत्यारे
  • सूने घर में मिली थी संदिग्ध हालात में मौत
  • चूड़ी और बिंदी से मिला सुराग
  • डांट-फटकार से आहत होकर की हत्या
  • घटना वाले दिन समय से पहले चली गई थी नौकरानी

महोबा में 65 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, नौकरानी और उसके बेटे गिरफ्तार

चूड़ी के टुकड़ों से खुला हत्या का राज, नौकरानी और बेटा निकले हत्यारे

महोबा शहर के मोहल्ला खोया मंडी में 65 वर्षीय किरन पुरवार की 25 फरवरी को हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटनास्थल पर मिले चूड़ी के तीन टुकड़ों और तकिये में लगी बिंदी ने जांच की दिशा बदल दी। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घरेलू नौकरानी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सूने घर में मिली थी संदिग्ध हालात में मौत

किरन पुरवार पत्नी संतोष पुरवार अपने पति के साथ घर में रहती थीं। उनके दामाद विशाल, निवासी प्रयागराज, के अनुसार 25 फरवरी की रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी आकांक्षा ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात की थी। उस समय सब सामान्य था। कुछ देर बाद ससुर का फोन आया कि मां बेसुध पड़ी हैं। बाद में सूचना मिली कि उनकी मृत्यु हो गई है।

किरन पुरवार का आधा शरीर लकवाग्रस्त था और वह चलने-फिरने में असमर्थ थीं। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान पाया कि उनके कान के टाप्स नोंचे गए थे, जिससे लूट की आशंका जताई गई।

चूड़ी और बिंदी से मिला सुराग

घटनास्थल से चूड़ी के तीन टुकड़े और तकिये पर बिंदी लगी मिली। इससे पुलिस को शक हुआ कि वारदात में किसी महिला का हाथ हो सकता है। जांच के क्रम में घर पर खाना बनाने आने वाली एक युवती से पूछताछ की गई, लेकिन वह चूड़ी नहीं पहनती थी।

More Read

बुलंदशहर के आंबेडकर पार्क में टूटा हुआ सीएम का शिलापट और विरोध प्रदर्शन करते लोग
बुलंदशहर: आंबेडकर पार्क में सीएम का शिलापट तोड़ने का आरोप, चेयरमैन पर हंगामा
कन्नौज: कुत्ते से टकराकर स्कूटी फिसली, चालक समेत तीन घायल; एंबुलेंस देरी से पहुंची, आक्रोश
मऊ में रिश्वतखोरी: SDO अमित कुमार ₹5000 मांगने के आरोप में निलंबित, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
रायबरेली: सलोन-परशदेपुर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने सब्जी व्यापारी को रौंदा, मौके पर मौत

इसके बाद दूसरी नौकरानी आशा रैकवार निवासी नयापुरा बंधान वार्ड से पूछताछ की गई। उसकी चूड़ियों का मिलान घटनास्थल पर मिले टुकड़ों से किया गया, जो मेल खा गए। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

डांट-फटकार से आहत होकर की हत्या

आशा ने पुलिस को बताया कि मालकिन छोटी-छोटी बातों पर डांटती और बेइज्जत करती थीं। समय पर वेतन न मिलने से भी वह आहत थी। इसी कारण उसने अपने 27 वर्षीय बेटे सोनू के साथ मिलकर मालकिन की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद कान के टाप्स नोंच लिए ताकि घटना लूट के दौरान हत्या जैसी लगे। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया।

More Read

कौशांबी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कंटेनर का दृश्य
कौशांबी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर से टक्कर, यूपी-112 सिपाही की मौत
गाजियाबाद के मोदीनगर में आंबेडकर जयंती यात्रा में विवाद, मारपीट, बोर्ड उखाड़ने पर हंगामा
कुशीनगर: 20 हजार का इनामी पशु तस्कर सद्दाम गिरफ्तार, छह साल से पुलिस को चकमा दे रहा था
बिलासपुर: बकाया वसूली के दौरान लाइनमैन पर जानलेवा हमला, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

घटना वाले दिन समय से पहले चली गई थी नौकरानी

जांच में सामने आया कि आशा रोजाना शाम छह बजे काम पर जाती थी, लेकिन घटना वाले दिन वह शाम चार बजे ही काम खत्म कर चली गई। पड़ोसियों ने भी इसकी पुष्टि की। बाद में वह रात में अपने बेटे के साथ दोबारा घर पहुंची और दोनों ने मिलकर हत्या की।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

Share on WhatsApp
TAGGED:आशा रैकवारघरेलू नौकरानीचूड़ी सुरागपुलिस खुलासामहिला हत्यामहोबासोनू
Previous Article दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त बाइक और कार शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, तीन घायल
Next Article बेतिया में सहायक अभियंता के घर से बरामद 47 लाख 500 रुपये नकद बेतिया: शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर पड़ा छापा, 47.5 लाख रुपये कैश बरामद
Latest
वाराणसी में स्कूल का समय बदलने का आदेश जारी करते हुए अधिकारी

वाराणसी: भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे विद्यालय

वाराणसी के नेहिया गांव में हिंसक झंडा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल

वाराणसी: नेहिया गांव में झंडा विवाद से पथराव, ACP व पुलिसकर्मी घायल, भारी फोर्स तैनात

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर मतदान, सांसद चर्चा करते हुए

नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक गिरा, दो तिहाई बहुमत से 54 वोट रह गए कम

वाराणसी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में स्मृति ईरानी और बृजेश पाठक

वाराणसी: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में स्मृति ईरानी, पाठक का विपक्ष पर हमला, सशक्त भारत का संदेश

बारी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सत्येंद्र बारी के साथ बैठक

बारी समाज के उत्थान की नई पटकथा: पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी से प्रगतिशील मुलाकात

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.