News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: निम्रत कौर ने मलइयो का स्वाद लिया, गंगा आरती में हुईं शामिल
लोकसभा में सरकार का स्पष्टीकरण: देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
वाराणसी में 14-15 मार्च को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 77 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे
वाराणसी: चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से किया गिरफ्तार
सारनाथ पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया किशोरी सकुशल बरामद
वाराणसी: चोलापुर सीएचसी में दुष्कर्म के आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन की गिरफ्तारी
वाराणसी: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
वाराणसी: सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर लॉन संचालक पर मुकदमा, सारनाथ पुलिस की कार्रवाई
वाराणसी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Delhi

शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, तीन घायल

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 03/03/2026 14:59
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त बाइक और कार
शामली के एलम कस्बे में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और कार का दृश्य।
Contents
  • तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीन घायल
  • एक ही बाइक पर सवार थे तीन युवक
  • टक्कर के बाद मचा हड़कंप
  • एक ही नाम के दो दोस्तों की मौत से शोक
  • तीन अन्य घायल, जिला अस्पताल रेफर
  • हेलमेट नहीं पहना था

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीन घायल

शामली जनपद के एलम कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एक ही बाइक पर सवार थे तीन युवक

बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव असारा निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से कांधला की ओर जा रहे थे। बाइक पर 25 वर्षीय मोइन पुत्र अब्बास, 27 वर्षीय मोइन पुत्र लुकमान और साहुल सवार थे।

जैसे ही उनकी बाइक एलम कस्बा स्थित श्मशान घाट के समीप पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मचा हड़कंप

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

More Read

भारत में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति
लोकसभा में सरकार का स्पष्टीकरण: देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं
13 मार्च को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त होगी जारी, किसानों के खातों में आएंगे ₹2000
वाराणसी: सारनाथ में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
उन्नाव में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 7 घायल; मौरावां, औरास में बाइक टक्कर

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मोइन पुत्र अब्बास और मोइन पुत्र लुकमान को मृत घोषित कर दिया।

एक ही नाम के दो दोस्तों की मौत से शोक

एक ही नाम के दो दोस्तों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव असारा में शोक की लहर दौड़ गई है।

तीन अन्य घायल, जिला अस्पताल रेफर

हादसे में बाइक सवार तीसरा युवक साहुल तथा कार में सवार प्रदीप और बालेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

More Read

एटा में नहर में गिरी बाइक से पिता-पुत्र की मौत
एटा में होली के दिन दर्दनाक हादसा: नहर में बाइक गिरी, पिता-पुत्र की मौके पर मौत
दिल्ली के मंगोलपुरी Y ब्लॉक पार्क में युवक पर चाकू से हमला,दोस्त ने पहुंचाया अस्पताल
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: स्कूटी फिसलने से मामा-भांजी को पिकअप ने रौंदा, मौत
दिल्ली : वजीराबाद नशीला दूध पिलाकर युवक पर हमला, प्राइवेट पार्ट पर वार, हालत गंभीर

हेलमेट नहीं पहना था

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:एलम कस्बाकार टक्करदिल्ली-सहारनपुर हाईवेदो की मौतबाइक एक्सीडेंटशामली हादसासड़क दुर्घटना
Previous Article डॉ. राकेश श्रीवास्तव फागुन में गुलाल के साथ भोजपुरी होली का संदेश देते हुए गोरखपुर में डॉ. राकेश श्रीवास्तव की फागुनी हुंकार: भोजपुरी हमारी सांस, यही फागुन क मस्ती
Next Article महोबा में महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार नौकरानी और उसका बेटा महोबा में 65 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, नौकरानी और बेटा गिरफ्तार, चूड़ी से खुला राज
Latest
निम्रत कौर वाराणसी में गंगा आरती में शामिल होती हुईं

वाराणसी: निम्रत कौर ने मलइयो का स्वाद लिया, गंगा आरती में हुईं शामिल

भारत में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति

लोकसभा में सरकार का स्पष्टीकरण: देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं

महमूरगंज कार्यालय में विधायक द्वारा जनसुनवाई

वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

वाराणसी पुलिस परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच करते अधिकारी

वाराणसी में 14-15 मार्च को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 77 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे

चोलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्त

वाराणसी: चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से किया गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.