News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
रामनगर रामलीला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: पंचवटी मैदान में निर्माण तैयारी से उठे गंभीर सवाल
यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद
सोनू यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुनील पटेल, न्याय का दिलाया भरोसा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में महिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 06/03/2026 17:00
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी में महिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार
वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में महिलाओं से छेड़खानी करने वाले युवक को मिशन शक्ति टीम ने गिरफ्तार किया।
Contents
  • वाराणसी में महिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई
  • महिलाओं से करता था अश्लील हरकतें
  • गिरफ्तार आरोपी का विवरण
  • पुलिस टीम की सक्रियता से हुई गिरफ्तारी

वाराणसी में महिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार, चेतगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत थाना चेतगंज पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राह चलती महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करता था और अश्लील गाने गाता था। मिशन शक्ति टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना चेतगंज में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने यह कार्रवाई की।

महिलाओं से करता था अश्लील हरकतें

पुलिस के अनुसार 06 मार्च 2026 को थाना चेतगंज की मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि यादव होटल के पास एक युवक आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है और उनके सामने अश्लील गाने गा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना चेतगंज ले आई। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोभित श्रीवास्तव पुत्र रोशन लाल श्रीवास्तव निवासी सी 6/179 बी बागबरियार सिंह थाना चेतगंज वाराणसी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी को यादव होटल के पास से गिरफ्तार किया गया।

More Read

गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चेतगंज में मु0अ0सं0 51/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सक्रियता से हुई गिरफ्तारी

इस कार्रवाई में थाना चेतगंज की पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, महिला उपनिरीक्षक आदर्शिका, हेड कांस्टेबल अखिलेश भारती और कांस्टेबल संजय प्रताप शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़ या अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More Read

रामनगर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते लोग और चिंतित स्थानीय नागरिक।
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
रामनगर रामलीला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: पंचवटी मैदान में निर्माण तैयारी से उठे गंभीर सवाल
सोनू यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुनील पटेल, न्याय का दिलाया भरोसा
Share on WhatsApp
TAGGED:गिरफ्तारीचेतगंज पुलिसछेड़खानीमहिलाओं की सुरक्षामिशन शक्तिवाराणसीशोभित श्रीवास्तव
Previous Article प्रयागराज में युवती के अपहरण के बाद हाईवे जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण प्रयागराज में दिनदहाड़े 19 वर्षीय युवती का अपहरण, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया पथराव
Next Article डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पत्रकारों से बात करते हुए यूपी में गो माता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, कोई खरोंच नहीं पहुंचा सकता: डिप्टी सीएम मौर्य
Latest
गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान

वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी अभय चौहान को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में अधिकारियों के साथ पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए।

वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

वाराणसी में जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन

एंटी करप्शन टीम द्वारा बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए।

वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.