News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर रामलीला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: पंचवटी मैदान में निर्माण तैयारी से उठे गंभीर सवाल
यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद
सोनू यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुनील पटेल, न्याय का दिलाया भरोसा
रामनगर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध बाउंड्री पर चला बुलडोजर, प्रशासन का एक्शन
राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार की मांग
वाराणसी: बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, संदिग्ध मौत से सनसनी
वाराणसी में दर्दनाक रेल हादसा: ईयरफोन लगाए युवक की ट्रेन से कटकर मौत, गांव में मातम
पीएम मोदी के नेतृत्व के 12 साल: चंदौली में महर्षि वेदव्यास मंदिर में हुआ वैदिक अनुष्ठान
मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर रामनगर में सेवा का संदेश, सौरभ श्रीवास्तव ने बांटे फल
ऐतिहासिक रामनगर में अधूरे शौचालय: सुविधाओं का इंतजार, लोग परेशान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Sonbhadra

सिंगरौली: प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या, युवती सहित चार आरोपी गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 08/03/2026 18:13
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
5 Min Read
सिंगरौली प्रेम प्रसंग हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिसकर्मी
सिंगरौली में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।
Contents
  • प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार
  • खेत में घायल अवस्था में मिला युवक
  • जांच में जुटी पुलिस टीम
  • प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
  • घर बुलाकर की गई बेरहमी से पिटाई
  • चारों आरोपी गिरफ्तार
  • जांच में कई पुलिस अधिकारियों की रही भूमिका

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरगवां थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में हुई इस घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक को घर बुलाकर पहले उसे करंट लगाया फिर लाठी डंडों से पीटा और बाद में कुल्हाड़ी से उसका पैर काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को मृत समझकर खेत में फेंक दिया गया था।

मृतक की पहचान संदीप यादव उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी आजादपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह घटना 27 और 28 फरवरी 2026 की रात हुई थी।

खेत में घायल अवस्था में मिला युवक

पुलिस के अनुसार 28 फरवरी की सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर परमानंद बैस के अरहर के खेत में एक युवक को गंभीर हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा गया।

युवक की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर दी।

जांच में जुटी पुलिस टीम

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की सहायता से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से साक्ष्य जुटाए।

More Read

वाराणसी के नमो घाट पर सुरक्षा कर्मियों और पर्यटकों के बीच तनाव या विवाद को दर्शाती एक प्रतीकात्मक तस्वीर, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
काशी की साख पर सवाल: नमो घाट की घटना ने सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल
शादी का सपना दिखाकर रचा छल का जाल, रामनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पार
चंदौली फायरिंग कांड का खुलासा: क्रिकेट विवाद से फिरौती, 3 आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी में CBI की बड़ी कार्रवाई: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कोयला कारोबारी विनय राय गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के घर के आंगन और कमरे में खून के धब्बे मिलने की जानकारी मिली। आरोपियों ने इन निशानों को मिटाने के लिए गोबर से पुताई कर दी थी लेकिन वैज्ञानिक जांच में खून के निशान मिलने से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक संदीप यादव और पूजा पनिका के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था। इसी बीच पूजा का विवाह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में तय कर दिया गया था।

संदीप इस विवाह का विरोध कर रहा था और वह पूजा पर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर पूजा ने अपनी मां मुन्नी देवी भाई मेलासागर और चाचा भोलानाथ को इस बारे में बताया। इसके बाद चारों ने मिलकर संदीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

More Read

चंदौली के जीवक अस्पताल में पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल करते हुए
चंदौली: जीवक अस्पताल में महिला मरीज की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार
वृंदावन: भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारी, हालत नाजुक
मकेर के खलपुरा गाछी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से जांच तेज
बाराबंकी: बहन की शादी से पहले युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

घर बुलाकर की गई बेरहमी से पिटाई

पुलिस के अनुसार योजना के तहत 27 फरवरी को पूजा ने संदीप को अपने घर बुलाया। वहां चारों आरोपियों ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह शादी की बात पर अड़ा रहा तो उसे करंट लगाया गया और लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा गया।

बताया गया कि इसी दौरान भोलानाथ पनिका ने कुल्हाड़ी से संदीप का बायां पैर काट दिया। अत्यधिक खून बहने के कारण संदीप बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे मृत समझकर गांव के बाहर अरहर के खेत में फेंक दिया और उसके कपड़ों को भी जला दिया।

चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच के बाद भोलानाथ पनिका उम्र लगभग 39 वर्ष मेलासागर पनिका उम्र लगभग 19 वर्ष पूजा पनिका उम्र लगभग 20 वर्ष और मुन्नी देवी पनिका उम्र लगभग 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।

जांच में कई पुलिस अधिकारियों की रही भूमिका

मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक मो समीर निरीक्षक आराधना सिंह परिहार उपनिरीक्षक अमन वर्मा संदीप नामदेव और साइबर सेल के पवन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए पूरी टीम को दस हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Share on WhatsApp
TAGGED:अपराधगिरफ्तारीप्रेम प्रसंगमध्य प्रदेशयुवक की हत्यासिंगरौलीहत्या
Previous Article पुलिस द्वारा पकड़ी गई चरस की बोतलें और गिरफ्तार आरोपी कानपुर: पुष्पा फिल्म की तर्ज पर चरस तस्करी का खुलासा 1.58 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next Article सुलतानपुर कोर्ट में मंगेश यादव एनकाउंटर का मामला मंगेश यादव एनकाउंटर: हत्या का प्रार्थना पत्र खारिज, पुलिसकर्मियों को राहत
Latest
रामनगर के पंचवटी रामलीला मैदान में पड़ी निर्माण सामग्री और चिंतित स्थानीय नागरिक

रामनगर रामलीला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: पंचवटी मैदान में निर्माण तैयारी से उठे गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल विवाद में

यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद

विधायक डॉ सुनील पटेल सोनू यादव के पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए

सोनू यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुनील पटेल, न्याय का दिलाया भरोसा

रामनगर में सरकारी जमीन पर अवैध बाउंड्रीवाल को ध्वस्त करता बुलडोजर

रामनगर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध बाउंड्री पर चला बुलडोजर, प्रशासन का एक्शन

राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल सार्वजनिक मूत्रालय, नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के सदस्य ज्ञापन सौंपते हुए

राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार की मांग

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.