News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: जनसुनवाई में गांजा बिक्री की शिकायत पर बिफरे विधायक, मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी 50 से अधिक लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए तत्काल समाधान के निर्देश
वाराणसी में 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद: भारी बारिश और रेड अलर्ट
ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला 3 दिन में बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, टाटा मैजिक जब्त
वाराणसी श्रेया हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुनीत मिश्रा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: देशभर के साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 116 करोड़ का खुलासा
वाराणसी में भारत-जापान संबंधों को नई दिशा देने पर जोर: ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष सहयोग
दिल्ली: भलस्वा डेयरी में पुलिस पर हमला, मिर्च पाउडर फेंका, 3 घायल, वीडियो वायरल
भाजपा सांसद मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का निधन, काशी में होगा अंतिम संस्कार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

कटिहार: NH-31 पर बस-पिकअप की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 25 घायल, इलाके में पसरा मातम

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 11/04/2026 20:44
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
कटिहार में बस और पिकअप वैन की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और बचाव कार्य।
कटिहार के NH-31 पर भीषण सड़क हादसे के बाद का दृश्य।
Contents
  • कटिहार में भीषण सड़क हादसा,बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल, इलाके में पसरा मातम
  • नशे में बस चलाने की आशंका, पहले भी हुई थीं हल्की टक्करें
  • घटनास्थल पर पसरा मातम, अस्पतालों में मची अफरा-तफरी
  • पुलिस और प्रशासन मौके पर, जांच शुरू

कटिहार में भीषण सड़क हादसा,बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल, इलाके में पसरा मातम

बिहार: कटिहार जिले से शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे कोढ़ा क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर बसगड़ा चौक के पास दातपुर मुसहरी चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार बस और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में आकर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद का दृश्य बेहद भयावह था। चारों ओर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहनों के जरिए अस्पताल पहुंचाया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

नशे में बस चलाने की आशंका, पहले भी हुई थीं हल्की टक्करें

घटना को लेकर चौंकाने वाली जानकारी भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हरदा से पूर्णिया जा रही बस का चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे से पहले भी बस ने रास्ते में एक-दो जगहों पर हल्की टक्कर मारी थी, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। जैसे ही बस दातपुर मुसहरी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रही पिकअप वैन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास से गुजर रही दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर पसरा मातम, अस्पतालों में मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।

पुलिस और प्रशासन मौके पर, जांच शुरू

कटिहार पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी के समीप यह भीषण दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य को तेज किया। पुलिस के अनुसार, अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग 25 घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण में है और यातायात व्यवस्था भी बहाल कर दी गई है।

More Read

पटना पुलिस द्वारा जारी उपद्रवियों की तस्वीरें, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों के चेहरे दिख रहे हैं
पटना हिंसा: पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें, पहचान बताने की अपील, कई गिरफ्तार
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौत, 9 घायल
वाराणसी में रफ्तार का कहर: थार ने मां-बेटी को 200 मीटर घसीटा, मौके पर मौत
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह से सुधरेगी सड़कों की सूरत, राजातालाब में भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। चालक की भूमिका, संभावित लापरवाही और हादसे के अन्य कारणों को लेकर विस्तृत पड़ताल जारी है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Katihar accidentNH-31 हादसाRoad Safetyकटिहार सड़क हादसाकोढ़ा सड़क दुर्घटनाबस-पिकअप टक्करबिहार सड़क दुर्घटना
Previous Article वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद आग और धुआँ उठता हुआ दृश्य वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, आमने सामने टकराए दो ट्रक, आग में जिंदा जले चालक
Next Article सत्येंद्र बारी 'बीनू जी' जनसुनवाई केंद्र में जनता से बातचीत करते हुए पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का जनसुनवाई केंद्र बना जनता की आवाज, हर जिले में समाधान
Latest
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव अवैध गांजा बिक्री स्थल पर निरीक्षण करते हुए और लोगों से बात करते हुए

वाराणसी: जनसुनवाई में गांजा बिक्री की शिकायत पर बिफरे विधायक, मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनते हुए

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी 50 से अधिक लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में लोगों से संवाद करते और उनकी समस्याएं सुनते हुए।

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए तत्काल समाधान के निर्देश

स्कूल बंद होने की सूचना दर्शाते बच्चे और बारिश का मौसम

वाराणसी में 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद: भारी बारिश और रेड अलर्ट

रेलवे सुरक्षा बल के जवान बरामद पान मसाला बंडलों और जब्त टाटा मैजिक लोडर के साथ

ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला 3 दिन में बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, टाटा मैजिक जब्त

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image