News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण
वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा
आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: CM योगी बोले समय पर पूरी हों सड़क परियोजनाएं, गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

गोरखपुर में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 2.35 करोड़ का हेरोइन-ओएमजी जब्त

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 26/01/2026 19:47
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
गोरखपुर में एएनटीएफ छापेमारी के दौरान जब्त हेरोइन, हाइड्रोपोनिक ओएमजी बीड्स, नकदी और लग्जरी कारें
एएनटीएफ बाराबंकी टीम ने गोरखपुर में 1.025 किग्रा हेरोइन और 770 ग्राम हाइड्रोपोनिक ओएमजी बीड्स के साथ 6 तस्करों को पकड़ा।

उत्तर प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बड़ी और संगठित कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरजनपदीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बाराबंकी की टीम ने गोरखपुर में छापेमारी कर छह शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में करीब 2.35 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों के साथ लग्जरी वाहन और नकदी बरामद की गई है।

एएनटीएफ बाराबंकी की टीम ने गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में गोरखपुर मऊ मुख्य मार्ग पर एकला बाजार स्थित रवि मिष्ठान रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.025 किलोग्राम हेरोइन और 770 ग्राम हाइड्रोपोनिक ओएमजी बीड्स बरामद हुई। इसके अलावा एक हुंडई वर्ना और एक टाटा हैरियर कार, सात मोबाइल फोन जिनमें एक आईफोन शामिल है तथा 1,02,514 रुपये नकद जब्त किए गए। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.35 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बड़हलगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति से थोक भाव में हेरोइन और ओएमजी खरीदते थे। इसके बाद इन मादक पदार्थों को छोटी छोटी पुड़ियों में पैक कर अलग अलग जिलों में घूमकर बिक्री की जाती थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के समय सभी आरोपी आपस में माल की सप्लाई और बिक्री को लेकर रणनीति बना रहे थे, तभी एएनटीएफ टीम ने दबिश देकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शमशाद अहमद, श्याम मोहन यादव और निबा निवासी थाना खजनी गोरखपुर, संतोष पाण्डेय निवासी थाना एकौना देवरिया, जितेन्द्र गुप्ता निवासी गगहा गोरखपुर, राहुल दुबे निवासी तिवारीपुर गोरखपुर और मनोज चौरसिया निवासी बेलीपर के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग अलग जिलों में सक्रिय रहकर ड्रग सप्लाई नेटवर्क को संचालित कर रहे थे।

एएनटीएफ अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में गिरोह के फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायर्स की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

More Read

रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।
नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद
वाराणसी में दर्दनाक रेल हादसा: ईयरफोन लगाए युवक की ट्रेन से कटकर मौत, गांव में मातम
Share on WhatsApp
TAGGED:ANTFCrime NewsDrug BustGorakhpurHeroinHydroponic OMGउत्तर प्रदेश
Previous Article मुजफ्फरनगर सिविल लाइंस पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी और बरामद अवैध हथियार मुजफ्फरनगर: इंस्टाग्राम फायरिंग वीडियो से खुला अवैध हथियार गिरोह, मुठभेड़ के बाद 3 गिरफ्तार
Next Article बस्ती पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस को मुंबई से गिरफ्तार किया बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस मुंबई से गिरफ्तार
Latest
वाराणसी में परिषदीय विद्यालय में तिलक और आरती से बच्चों का स्वागत करते शिक्षक

गर्मी की छुट्टी के बाद खुलेंगे परिषदीय विद्यालय: वाराणसी में तिलक-आरती से होगा बच्चों का स्वागत

रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए।

नाबालिग से छेड़छाड़, शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार: रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करते हुए कर्मचारी।

ऑपरेशन दहन: 2.60 करोड़ के 1919 किलो गांजे और नशीले पाउडर का पुलिस ने किया विनष्टीकरण

गंगा में एक डूबते हुए व्यक्ति को बचाता हुआ NDRF जवान

वाराणसी: वाराही घाट पर गंगा में डूब रहे बिहार के युवक को NDRF ने बचाया, टला बड़ा हादसा

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी अभय चौहान को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

आजमगढ़: बुजुर्ग हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी अभय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.