बागेश्वर: नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में 47 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक नाबालिग के साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
प्राथमिकी के आधार पर दर्ज हुआ मामला
कपकोट थाना क्षेत्र में सात अप्रैल को वादिनी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी के साथ पिछले दो वर्षों से शारीरिक शोषण किया जा रहा था। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान पीड़िता का गर्भपात भी कराया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में मिले साक्ष्य, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी भूपाल साह (47 वर्ष) निवासी ग्राम मल्लादेश फरसाली, थाना कपकोट को गिरफ्तार कर लिया गया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1)/88 तथा पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
क्षेत्र में चर्चा का माहौल
घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
LATEST NEWS