News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: नवरात्र में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर आस्था पर कीचड़ का साया, गंदे पानी-हादसों से जूझते श्रद्धालु
हर हाथ में मोबाइल हर व्यक्ति मीडिया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया ट्रेंड पर जताई चिंता
वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
नवरात्रि में भीड़ और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद
काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से सजी शाम
आईपीएल 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में पूजा कर लिया जीत का आशीर्वाद
पडरौना में हाईवे से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार
प्रतापगढ़: किशोरी आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मतांतरण का केस दर्ज
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Ballia

बलिया में रेवती पुलिस ने पकड़ी 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक गिरफ्तार

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 31/01/2026 14:27
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
रेवती पुलिस द्वारा जब्त अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां बलिया में
बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध अंग्रेजी शराब की 30 पेटियां

बलिया। जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण तस्करी और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेवती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 30 पेटी आफीसर च्वाइस अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 259.200 लीटर आंकी गई है जिसकी अनुमानित कीमत 172800 रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो फहीम कुरेशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में दिनांक 31 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष रेवती राजेश बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ भोजछपरा नदी के उस पार क्षेत्र में गश्त पर थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 पेटी आफीसर च्वाइस अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इन पेटियों में कुल 1440 फ्रुटी पाई गईं जिनमें प्रत्येक फ्रुटी 180 एमएल की थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय राज नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम लमुही थाना रेवती जनपद बलिया के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना रेवती पर मु अ सं 034/2026 धारा 60 (1),63 EX ACT आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार से समाज में अपराध और अव्यवस्था बढ़ती है इसलिए ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर कोई ढील नहीं दी जाएगी।

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह के साथ उप निरीक्षक सचिन सरोज हेड कांस्टेबल अशोक कुमार कांस्टेबल बलिराम कुमार कांस्टेबल शैलेष कुमार कांस्टेबल अविनाश शर्मा और कांस्टेबल प्रवेश यादव शामिल रहे। बलिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

More Read

वाराणसी में पीएसी जवान का हमला, घायल सब्जी विक्रेता
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
प्रतापगढ़: किशोरी आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मतांतरण का केस दर्ज
पडरौना में हाईवे से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार
बलिया में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी, विरोध पर मारपीट और धमकी का आरोप
Share on WhatsApp
TAGGED:ArrestCrime NewsEnglish liquorUttar Pradesh Newsअवैध शराबपुलिस कार्रवाईबलिया
Previous Article सोनभद्र पुलिस द्वारा ड्रग तस्कर की संपत्ति जब्त करते अधिकारी सोनभद्र पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्कर भोला जायसवाल की 5.77 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
Next Article बरेका विदाई समारोह में सम्मानित कर्मचारी और अधिकारी बरेका में दो अधिकारियों और 14 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवा को किया गया सम्मानित
Latest
वाराणसी में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर गंदे पानी और कीचड़ से जूझते श्रद्धालु

वाराणसी: नवरात्र में रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग पर आस्था पर कीचड़ का साया, गंदे पानी-हादसों से जूझते श्रद्धालु

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर जताई चिंता

हर हाथ में मोबाइल हर व्यक्ति मीडिया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया ट्रेंड पर जताई चिंता

रामनगर में गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक को पुलिस हिरासत में ले जाती हुई

वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

भीड़ के बीच वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद

नवरात्रि में भीड़ और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद

दुर्गाकुंड मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा करते श्रद्धालु

काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.