News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी में आधी रात चला बुलडोजर: 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद 22 मिनट में ध्वस्त
29 साल बाद इंसाफ: सुंदरपुर हिरासत मौत मामले में पूर्व चौकी प्रभारी समेत 3 को सजा
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया 34 लाख की सड़क-सीवर परियोजना का शिलान्यास
वाराणसी: गंगा नौका संचालन पर सख्ती अब सिर्फ पंजीकृत और RTM प्रमाणित नावों को ही अनुमति
वाराणसी: अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य पदयात्रा
मन की बात के 134वें एपिसोड ने जगाई नई चेतना: वाराणसी में सुना गया PM मोदी का प्रेरक संदेश
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला: टीएमसी ने भाजपा पर लगाया मारपीट का आरोप
वाराणसी पुलिस में उपनिरीक्षकों के लिए नई मार्किंग प्रणाली: प्रदर्शन तय करेगा पद
भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेष मंगोलिया ले जाएंगे, महामहिम लक्ष्मण आचार्य
जनता का भरोसा बने विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुल्तानपुर पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bareilly

बरेली में सड़क हादसों का कहर: होली पर घर लौट रहे युवक की मौत, कई अन्य दुर्घटनाओं में घायल

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 04/03/2026 13:01
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
5 Min Read
बरेली में सड़क हादसे में मृतक युवक और घायल
बरेली में होली के दौरान सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।
Contents
  • बरेली में सड़क हादसों का कहर: होली पर घर लौट रहे युवक की मौत, कई अन्य दुर्घटनाओं में लोग घायल
  • होली मनाने घर लौट रहे युवक की मौत
  • रामनगर मार्ग पर हादसे में चार लोग घायल
  • घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत
  • फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप
  • हाईवे पर तेज रफ्तार को लेकर लोगों में नाराजगी

बरेली में सड़क हादसों का कहर: होली पर घर लौट रहे युवक की मौत, कई अन्य दुर्घटनाओं में लोग घायल

बरेली जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। मीरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य स्थानों पर हुए हादसों में कई लोग घायल हो गए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

होली मनाने घर लौट रहे युवक की मौत

मीरगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर नल नगरिया तिराहे के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के टिटौली गांव निवासी 32 वर्षीय गुड्डू उर्फ लालाराम उत्तराखंड के रुद्रपुर में नौकरी करते थे। होली का त्योहार मनाने के लिए वह देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

जब वह मीरगंज क्षेत्र के नल नगरिया तिराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुड्डू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल बरेली के एक अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीरगंज थाना प्रभारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

रामनगर मार्ग पर हादसे में चार लोग घायल

आंवला क्षेत्र के रामनगर मार्ग पर एक अन्य दुर्घटना में बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे व्यक्ति से टकरा गई। हादसे में गांव गौटिया किशनपुर निवासी जगतपाल, बदन सिंह और नरेंद्र के साथ गांव फुंदननगर निवासी श्याम सिंह घायल हो गए।

More Read

नमो घाट पर पुलिस की मौजूदगी में जांच पड़ताल और तनावपूर्ण माहौल।
वाराणसी: नमो घाट पर हिंसक झड़प, सुरक्षाकर्मियों की पिटाई से युवक की मौत, 4 हिरासत में
वाराणसी: अखरी बाईपास पर भीषण टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
मिर्जापुर: रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर 4 वाहनों की टक्कर, बोलेरो में आग से 11 की दर्दनाक मौत
वाराणसी: गैस सिलिंडर फटा, भीषण विस्फोट से एक व्यक्ति गंभीर झुलसा, घर का सामान खाक

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से जगतपाल और श्याम सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है।

घायल ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मिलक पिछौड़ा गांव निवासी सोहन लाल ट्रक चालक थे और होली का त्योहार मनाने के लिए घर आए हुए थे। दो दिन पहले वह बाइक से नवाबगंज कपड़े खरीदने जा रहे थे, तभी गांव के बाहर नहर के पास शराब भट्ठी के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल सोहन लाल को परिजनों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सोमवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Read

सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक और दुर्घटनास्थल पर भीड़
औरैया: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पति-बेटी घायल, ट्रक चालक हिरासत में
मऊ: में दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में युवक की मौत, कार ने 50 मीटर तक घसीटा
गोंडा: तिलकोत्सव जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एंबुलेंस देरी पर उठे सवाल
भगवानपुर में हाईटेंशन तार से युवक की मौत, बहनोई गंभीर घायल; इलाके में तनाव व हंगामा

फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप

मीरगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे 24 के फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। चालक की पहचान अयोध्या निवासी कृपाशंकर पुत्र राजनारायण पांडेय के रूप में हुई है, जो दिल्ली से अयोध्या जा रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और हाइड्रा मंगाकर क्षतिग्रस्त पिकअप को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

हाईवे पर तेज रफ्तार को लेकर लोगों में नाराजगी

एनएच-24 पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर स्पीड कंट्रोल के प्रभावी इंतजाम किए जाएं तथा संवेदनशील चौराहों और तिराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:घायलबरेलीमीरगंज हादसायुवक की मौतरोड सेफ्टीसड़क हादसाहोली दुर्घटना
Previous Article औरैया में छत से गिरकर महिला की मौत के बाद शोक में डूबा परिवार औरैया में होलिका दहन की तैयारी के दौरान छत से गिरी महिला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Next Article एटा में नहर में गिरी बाइक से पिता-पुत्र की मौत एटा में होली के दिन दर्दनाक हादसा: नहर में बाइक गिरी, पिता-पुत्र की मौके पर मौत
Latest
वाराणसी में अजगैब शहीद मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद का मलबा और बुलडोजर

वाराणसी में आधी रात चला बुलडोजर: 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद 22 मिनट में ध्वस्त

अदालत के बाहर न्याय की प्रतीक्षा करती एक महिला, पीछे पुलिसकर्मी और कोर्ट का भवन।

29 साल बाद इंसाफ: सुंदरपुर हिरासत मौत मामले में पूर्व चौकी प्रभारी समेत 3 को सजा

विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में सड़क-सीवर परियोजना का शिलान्यास करते हुए।

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया 34 लाख की सड़क-सीवर परियोजना का शिलान्यास

वाराणसी के गंगा घाट पर कतार में खड़ी नावें, कुछ नावों पर यात्री बैठे हैं और पास में गंगा नदी बह रही है।

वाराणसी: गंगा नौका संचालन पर सख्ती अब सिर्फ पंजीकृत और RTM प्रमाणित नावों को ही अनुमति

वाराणसी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकली पदयात्रा में हाथों में ध्वज लिए श्रद्धालु

वाराणसी: अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य पदयात्रा

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.