News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर-पार्षद रामकुमार यादव ने किया कोदोपुर में विकास कार्य का शिलान्यास
आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार
अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप
काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत
वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप
वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग
मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई
चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक
वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं
वाराणसी: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार
रूस: मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल पर हमला, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल
सोनभद्र में जिला बदर टॉप टेन अपराधी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
फतेहपुर: किशुनपुर में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण, मामा पर आरोप
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

बस्ती में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, SOG-कलवारी पुलिस ने ताज मोहम्मद को हथियारों संग पकड़ा

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 20/01/2026 18:22
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
बस्ती में SOG और कलवारी पुलिस की छापेमारी में अवैध असलहा फैक्ट्री से बरामद तमंचे और कारतूस
मांझा खुर्द के पास छापेमारी में अवैध तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी और अहम सफलता मिली है। जिले में सक्रिय अवैध असलहा तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए थाना कलवारी थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात थाना कलवारी क्षेत्र के मांझा खुर्द गांव में श्मशान घाट के पीछे स्थित एक निर्जन स्थान पर की गई जहां लंबे समय से चोरी छिपे हथियार तैयार किए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सुनियोजित ढंग से मौके पर छापा मारा। वहां एक भट्ठी जलाकर अवैध तमंचा और कारतूस बनाए जा रहे थे। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद अभियुक्त भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते उसे वहीं पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए जिससे यह साफ हो गया कि यहां संगठित तरीके से अवैध असलहा निर्माण किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अम्बेडकरनगर जिले के इलफातगंज निवासी ताज मोहम्मद पुत्र तैयब के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो अवैध देशी तमंचा बारह बोर दो अवैध देशी तमंचा तीन सौ पंद्रह बोर एक निर्मित देशी तमंचा तीन सौ पंद्रह बोर दो स्वनिर्मित जिंदा कारतूस बारह बोर और एक खोखा कारतूस बारह बोर बरामद किया है। इसके साथ ही हथियार और कारतूस बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। यह गिरफ्तारी रात करीब दो बजे की गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह पहले अपने घर पर ही तमंचा और कारतूस बनाकर चोरी छिपे बेचता था। जब पुलिस की सक्रियता बढ़ी और दबिश का खतरा बढ़ा तो उसने जगह बदल ली और सुनसान इलाकों में रात के अंधेरे में हथियार तैयार करने लगा। उसका मकसद था कि किसी को भनक न लगे और वह आसानी से अवैध हथियारों की सप्लाई कर सके।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कलवारी में आयुध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ताज मोहम्मद का आपराधिक इतिहास रहा है और वह वर्ष दो हजार पंद्रह में भी आयुध अधिनियम के एक मामले में बस्ती कोतवाली थाना से जेल जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस सफलता को जिले में अवैध असलहा कारोबार के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

More Read

आजमगढ़ पुलिस ने फायरिंग के आरोपी दीपक चौबे को गिरफ्तार किया
आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार
अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप
Share on WhatsApp
TAGGED:Arms ActCrime NewsSOG raidUttar Pradeshअवैध असलहातमंचा फैक्ट्रीबस्ती पुलिस
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article गाजीपुर में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी अविनाश कुमार गाजीपुर: डीएम अविनाश कुमार सख्त, स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में लापरवाही पर स्पष्टीकरण
Next Article ए पी एन डिग्री कॉलेज में परीक्षा पैटर्न बदलाव के खिलाफ बीकॉम छात्रों का धरना प्रदर्शन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय: बीकॉम माइनर पेपर पैटर्न बदला, ए पी एन डिग्री कॉलेज में ABVP छात्रों का धरना
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
वाराणसी के कोदोपुर वार्ड 65 में इंटरलॉकिंग गली निर्माण कार्य का शिलान्यास

वाराणसी: रामनगर-पार्षद रामकुमार यादव ने किया कोदोपुर में विकास कार्य का शिलान्यास

आजमगढ़ पुलिस ने फायरिंग के आरोपी दीपक चौबे को गिरफ्तार किया

आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार

अयोध्या रौनाही थाना गेट के सामने व्यापारी से ठगी

अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की

वाराणसी पुलिस अवैध जुआ कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान भवन में लगी आग

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप

वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप

काशी विश्वनाथ धाम में मथुरा से आई शगुन सामग्री का पारंपरिक स्वागत

काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत

वाराणसी पिसौर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी एयरपोर्ट रनवे पर तकनीकी कार्य की शुरुआत

वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग

मिर्जापुर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और घटनास्थल

मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
वाराणसी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट आरोपी की गिरफ्तारी
Varanasi

वाराणसी: राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

भदोही में पुलिस ने चोरी गई भैंस बरामद की
Bhadohi

भदोही: ज्ञानपुर पुलिस ने भैंस चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

भदोही जिला कारागार में अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण
Bhadohi

भदोही जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सोनभद्र में एनडीपीएस कोर्ट द्वारा गांजा तस्करी के दोषियों को सजा
Sonbhadra

सोनभद्र में 825 किलोग्राम गांजा तस्करी के दो दोषियों को 10 वर्ष की सजा

सोनभद्र पुलिस द्वारा बरामद की गई चोरी की बाइक और स्कूटी
Sonbhadra

सोनभद्र: चोपन पुलिस ने दो वाहन चोर गिरफ्तार किए, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
  • Sonbhadra
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • उत्तर प्रदेश
  • Bihar
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.