News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
रामनगर रामलीला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: पंचवटी मैदान में निर्माण तैयारी से उठे गंभीर सवाल
यूपी में बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन में छिड़ा विवाद
सोनू यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुनील पटेल, न्याय का दिलाया भरोसा
रामनगर में सरकारी जमीन पर बनी अवैध बाउंड्री पर चला बुलडोजर, प्रशासन का एक्शन
राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार की मांग
वाराणसी: बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, संदिग्ध मौत से सनसनी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bhadohi

भदोही: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 03/02/2026 21:01
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
भदोही पुलिस द्वारा एटीएम ठग गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी
दुर्गागंज पुलिस द्वारा ATM बदलकर ठगी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी

भदोही जनपद में एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ थाना दुर्गागंज पुलिस को बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक भदोही श्री शुभम अग्रवाल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दुर्गागंज पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना पर पुलिस ने एटीएम बदलकर रुपए निकालने के मामलों में प्रकाश में आए अंतरजनपदीय अभियुक्त शिवम सिंह उर्फ चंचल सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम समहाटेला थाना हंडिया जनपद प्रयागराज उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

इस प्रकरण का संक्षिप्त विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना दुर्गागंज पर आवेदक मेहीलाल पुत्र उमाशंकर गौतम निवासी ग्राम शेरपुर गोपलहा थाना दुर्गागंज जनपद भदोही द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। आवेदक ने बताया कि उनकी बहन आशा देवी पत्नी रमेशचन्द्र निवासी सिरौली थाना मीरगंज जनपद जौनपुर का खाता एसबीआई शाखा प्रयागराज में है। आशा देवी अपने मायके ग्राम शेरपुर गोपलहा थाना दुर्गागंज जनपद भदोही आई थीं और एटीएम से पैसा निकालने के लिए कहा था। इसी दौरान आवेदक उनका एटीएम लेकर दुर्गागंज बाजार स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचा, जहां पहले से ही तीन युवक मौजूद थे। पैसा निकालने के प्रयास के दौरान उन युवकों ने बातचीत में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में दिनांक 20.01.2026 व 21.01.2026 को कुल 75000 रुपये निकाल लिए। इस मामले में थाना दुर्गागंज पर मु0अ0सं0 08/2025 धारा 318(4) 319(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई थी।

जांच के क्रम में मुखबिर की सूचना पर दुर्गागंज पुलिस ने भंडा से हंडिया जाने वाले तिराहे से अभियुक्त शिवम सिंह उर्फ चंचल सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल अपाचे R.T.R. 2000 रुपये नगद तथा 01 अदद मोबाइल बरामद किया गया। जुर्म कृत्य की गंभीरता को देखते हुए पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) 317(4) 112 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसका एक संगठित गैंग है, जिसमें कुल चार व्यक्ति शामिल हैं। यह गिरोह अलग अलग बैंकों के फर्जी एटीएम कार्ड रखता है और एटीएम से पैसा निकालने आने वाले भोले भाले लोगों को भ्रम में डालकर धोखे व छल से उनका एटीएम कार्ड बदल लेता है। पिन कोड की जानकारी प्राप्त कर उनके खाते से एटीएम के माध्यम से पैसे निकाले जाते हैं और आपस में बांट लिए जाते हैं। अभियुक्त ने बताया कि दीपक यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी विलारी थाना हंडिया प्रयागराज के कहने पर उसने मोहित पासी पुत्र कमलाशंकर तथा संदीप उर्फ अंकित पुत्र दधीची के साथ मिलकर दिनांक 20.01.26 को दुर्गागंज बाजार एसबीआई एटीएम से घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद जंघई बीओबी एटीएम, देवी सिंह पेट्रोल पंप ऊंज, बीओबी एटीएम बरौत और जोगनिका एचडीएफसी एटीएम से विभिन्न समय पर धनराशि निकाली गई थी।

पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा पूर्व में भी दिनांक 09 जनवरी 2026, 23.01.26 और 28.11.25 को मीरजापुर क्षेत्र में एटीएम बदलकर ठगी की घटनाएं की गई थीं। इस मामले में वांछित अभियुक्त दीपक यादव, मोहित पासी और संदीप उर्फ अंकित की तलाश जारी है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बीरबहादुर चौधरी, उ0नि0 रमेश कुमार, हे0का0 नन्दलाल गौड, का0 विपिन कुमार और का0 बलराम यादव थाना दुर्गागंज जनपद भदोही शामिल रहे।

More Read

भदोही कोर्ट में पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनका परिवार
भदोही: पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पत्नी-बेटे को 10 साल की सजा, बहू को 4 साल कैद
शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बलिया का राज सिंह अयोध्या से गिरफ्तार
वाराणसी: मनीष सिंह हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार
भदोही: प्रेमी संग भागने के बाद पति संग रहने की जिद में विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी
Share on WhatsApp
TAGGED:ATM FraudCyber CrimeUttar Pradesh Crimeएटीएम ठगीदुर्गागंज पुलिसपुलिस गिरफ्तारीभदोही
Previous Article वाराणसी पुलिस प्रशिक्षण के दौरान SPEL Programme में भाग लेते छात्र वाराणसी में SPEL Programme 3.0: युवाओं को पुलिस और समाज से जोड़ने की अनूठी पहल
Next Article वाराणसी पुलिस ने लापता 12 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद किया वाराणसी: पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया
Latest
वाराणसी में जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वाराणसी: सीएम योगी ने किया जनकल्याण योजनाओं के महाकुंभ का उद्घाटन

एंटी करप्शन टीम द्वारा बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए।

वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप

रामनगर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते लोग और चिंतित स्थानीय नागरिक।

रामनगर मे नशे का साम्राज्य: मंदिरों-स्कूलों पर खतरा, किसके संरक्षण में फलफूल रहा अवैध शराब

वाराणसी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश और पुलिस टीम

जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

रामनगर के पंचवटी रामलीला मैदान में पड़ी निर्माण सामग्री और चिंतित स्थानीय नागरिक

रामनगर रामलीला भूमि पर अतिक्रमण का आरोप: पंचवटी मैदान में निर्माण तैयारी से उठे गंभीर सवाल

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.