News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Lucknow

गणतंत्र दिवस पर CM योगी का संदेश: संविधान सर्वोपरि, समता-न्याय-बंधुता से बनेगा विकसित भारत

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 26/01/2026 14:16
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए
77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की स्थापना में योगदान देने वाले सभी महापुरुषों को नमन करते हुए उनके बलिदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ और इसके बाद डॉ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में संविधान सभा के गठन के उपरांत 26 नवंबर 1949 को भारत ने अपने संविधान को अंगीकार किया। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और उसी दिन से भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 76 वर्षों की संवैधानिक यात्रा में भारत ने अनेक चुनौतियों का सामना किया है लेकिन इन सभी उतार चढाव के बावजूद संविधान ने देश को एक सूत्र में बांधे रखा। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक देश की एकता अखंडता और नागरिकों के गौरव को मजबूत करने में संविधान की भूमिका केंद्रीय रही है। उन्होंने कहा कि आज जब एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार होती दिखाई देती है तो इसके मूल में संविधान की वही भावना है जो समष्टि के भाव से सभी को जोडती है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन ने नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष और प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान शिल्पी डॉ भीमराव आंबेडकर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस सहित देश की आजादी के लिए सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी महान सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान किसी एक व्यक्ति से ऊपर है और कोई भी व्यक्ति स्वयं को न्याय व्यवस्था या संविधान से ऊपर नहीं मान सकता। गणतंत्र दिवस का यह दिन संविधान के प्रति समर्पण और उसके मूल संकल्पों को आगे बढाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान न्याय समता और बंधुता के मूल सिद्धांतों पर आधारित है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इन मूल भावनाओं का सम्मान करे। जाति मत मजहब भाषा या क्षेत्र के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जब समाज में समता और बंधुता का भाव मजबूत होगा तब देश को विकसित बनाने का संकल्प और भी सशक्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संकल्प केवल आर्थिक समृद्धि तक सीमित नहीं है बल्कि हर नागरिक की खुशहाली और आत्मनिर्भरता से जुडा हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी संविधान की मूल भावनाओं का अनादर होता है तो वह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का भी अपमान होता है जिनके संघर्ष से देश आजाद हुआ। संविधान भारत को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने के साथ साथ प्रत्येक नागरिक तक न्याय और समान अवसर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि संविधान की पंक्ति हम भारत के लोग हर नागरिक के लिए प्रेरणा है और इसका वास्तविक संरक्षक देश का जागरूक नागरिक ही है। सभी संस्थाओं और विभागों की जिम्मेदारी है कि वे नागरिकों के प्रति अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करें क्योंकि यही संविधान के प्रति सच्चा सम्मान है।

More Read

लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर उद्घाटन समारोह
लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन, राजनाथ-योगी ने किया लोकार्पण
यूपी 2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की नई रणनीति, हर जिले में 5 न्याय योद्धा देंगे कानूनी सहायता
उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों के लिए 1384 नए आवास बनेंगे, 44 हजार करोड़ का बजट प्रावधान
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को बिना गारंटी मिल रहा ब्याजमुक्त ऋण
Share on WhatsApp
TAGGED:CM YogiRepublic Day 2026Uttar Pradesh NewsViksit Bharatगणतंत्र दिवसभारतीय लोकतंत्रसंविधान
Previous Article वाराणसी में गणतंत्र दिवस 2026 पर मंडलायुक्त और डीएम द्वारा ध्वजारोहण वाराणसी में गणतंत्र दिवस 2026: मंडलायुक्त-डीएम ने किया ध्वजारोहण, संविधान शपथ और वृक्षारोपण
Next Article पुष्पक एक्सप्रेस 12533 का गोमतीनगर से संचालन और ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव पुष्पक एक्सप्रेस का बड़ा बदलाव: 26 जनवरी से गोमतीनगर से चलेगी, ऐशबाग पर भी ठहराव
Latest
एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गंगा नदी में डूबते युवकों को बचाने का प्रयास

वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.