News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में अतिक्रमण पर पुलिस का सख्त एक्शन: किला मार्ग से साहित्य नाका तक चला अभियान
मानवता की मिसाल: मातलदेई पुलिस ने भटके मासूम को परिवार से मिलाकर जीता सबका दिल
वाराणसी: BHU मे MA के इतिहास प्रश्नपत्र पर हुआ विवाद, छात्रों ने किया प्रदर्शन
वाराणसी में CBI की बड़ी कार्रवाई: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कोयला कारोबारी विनय राय गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर की गलियों में उतरे विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जनसमस्याओं पर लिया त्वरित एक्शन
वाराणसी: तुलसी घाट पर दर्दनाक हादसा, गाजीपुर के युवक की गंगा में डूबने से मौत
वाराणसी: रामनगर में समर फेस्टिवल का भव्य आगाज, एक माह तक सजेगा संस्कृति और मनोरंजन का संसार
वाराणसी में नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
गोरखपुर: भारत विकास परिषद सृजन शाखा का भव्य आयोजन, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
रामनगर पुलिस का ऑपरेशन रेस्क्यू: 48 घंटे में तोड़ा अपराधियों का चक्रव्यूह, मासूम सुरक्षित, शातिर राहुल गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
India

कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा मेडल, ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग में निभाई थी अहम भूमिका

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 26/01/2026 17:52
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रेस ब्रीफिंग में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी।

भारतीय सेना की वरिष्ठ अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रेस ब्रीफिंग में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी उस समय देशभर में जाना पहचाना चेहरा बनी थीं। उन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ मिलकर प्रतिदिन ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी साझा की थी और सेना के पक्ष को मजबूती के साथ देश और दुनिया के सामने रखा था।

सरकार ने इस अवसर पर सशस्त्र बलों के जवानों और अधिकारियों के लिए कुल 70 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें एक अशोक चक्र तीन कीर्ति चक्र और 13 शौर्य चक्र शामिल हैं। शौर्य चक्र पाने वालों में 10 थलसेना के जवान जिनमें एक मरणोपरांत दो नौसेना और एक अर्धसैनिक बल के अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और अन्य सुरक्षा बलों के लिए कुल 301 सैन्य अलंकरणों को भी स्वीकृति प्रदान की है।

कर्नल सोफिया कुरैशी का जन्म गुजरात के वडोदरा में एक सैन्य परिवार में हुआ था। उनके दादा भारतीय सेना में धार्मिक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने 1997 में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर डिग्री प्राप्त की और इसके बाद चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से कमीशन हासिल कर भारतीय सेना में कदम रखा।

सेना में अपने करियर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कई महत्वपूर्ण अभियानों में योगदान दिया। वर्ष 2001 में भारतीय संसद पर हमले के बाद पंजाब सीमा पर चले ऑपरेशन पराक्रम के दौरान उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी जिसके लिए उन्हें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ से कमेंडेशन कार्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ राहत अभियानों में भी उनके कार्य की सराहना की गई।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने छह वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों के तहत कांगो में सेवा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है। वर्ष 2016 में वह एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं जो भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का मजबूत उदाहरण है।

More Read

एक व्यक्ति चिंतित मुद्रा में पेट्रोल पंप पर खड़ा है, उसके हाथ में मोबाइल फोन है और बैकग्राउंड में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम दर्शाने वाला डिजिटल बोर्ड है।
पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा: महंगाई का डबल अटैक, दवा से थाली तक हर घर का बिगड़ेगा बजट
नई दिल्ली: नीट यूजी परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा
नीट यूजी 2026 रद्द: पेपर लीक की आशंका, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द आएंगी नई तारीखें
1991 आर्थिक संकट: जब खाली तिजोरी के बीच सोने ने बचाई थी भारत की साख

सरकार द्वारा घोषित अन्य सैन्य अलंकरणों में 30 परम विशिष्ट सेवा पदक चार उत्तम युद्ध सेवा पदक 56 अति विशिष्ट सेवा पदक नौ युद्ध सेवा पदक दो बार टू सेना पदक विशिष्ट 43 सेना पदक विशिष्ट आठ नौसेना पदक विशिष्ट 14 वायु सेना पदक विशिष्ट और 135 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। यह सम्मान भारतीय सशस्त्र बलों के साहस सेवा और समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने का प्रतीक है।

कर्नल सोफिया कुरैशी को मिलने वाला विशिष्ट सेवा मेडल न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान है बल्कि यह भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती नेतृत्वकारी भूमिका और पेशेवर क्षमता को भी रेखांकित करता है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Indian ArmyMilitary HonoursOperation SindoorWomen in Defenceकर्नल सोफिया कुरैशीविशिष्ट सेवा मेडलवीरता पुरस्कार
Previous Article सीर गोवर्धनपुर वाराणसी में गुरु रविदास जयंती की तैयारियां—पंडाल, लंगर और सुरक्षा व्यवस्था वाराणसी: गुरु रविदास जयंती से पहले सीर गोवर्धनपुर में पंडाल, लंगर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Next Article देहरादून परेड ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ध्वजारोहण करते हुए देहरादून में 77वां गणतंत्र दिवस: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने फहराया तिरंगा, परेड-झांकियों का भव्य प्रदर्शन
Latest
पुलिसकर्मी रामनगर में अतिक्रमण हटाते हुए, सड़क पर खड़े ठेले और वाहनों को हटाते हुए

रामनगर में अतिक्रमण पर पुलिस का सख्त एक्शन: किला मार्ग से साहित्य नाका तक चला अभियान

मातलदेई पुलिसकर्मी एक छोटे बच्चे को उसके माता-पिता से मिलाते हुए

मानवता की मिसाल: मातलदेई पुलिस ने भटके मासूम को परिवार से मिलाकर जीता सबका दिल

बीएचयू इतिहास विभाग के बाहर प्रदर्शन करते छात्र

वाराणसी: BHU मे MA के इतिहास प्रश्नपत्र पर हुआ विवाद, छात्रों ने किया प्रदर्शन

सीबीआई अधिकारी कोयला कारोबारी विनय राय को वाराणसी में गिरफ्तार कर ले जाते हुए।

वाराणसी में CBI की बड़ी कार्रवाई: चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में कोयला कारोबारी विनय राय गिरफ्तार

वाराणसी के रामनगर में सुबह 7 बजे गलियों में घूमते और जनता से बातचीत करते विधायक सौरभ श्रीवास्तव, उनके पीछे भारी जनसैलाब

वाराणसी: रामनगर की गलियों में उतरे विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जनसमस्याओं पर लिया त्वरित एक्शन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.