काशी में बाबा के दर्शन पूजन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब नए साल के स्वागत में पहले ही उमड़ पड़ा है। सावन जैसा माहौल माघ से पहले ही दिखाई दे रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें हैं और शहर के लगभग सभी प्रमुख मंदिरों में भी भारी भीड़ जुटी हुई है। नववर्ष के चलते होटल धर्मशाला पीजी और गंगा में चलने वाले नाव बजड़े लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। बढ़ती मांग के कारण ठहरने और नौकायन का खर्च भी तेजी से बढ़ा है। दूसरी ओर गंगा में जल यातायात इतना बढ़ गया है कि कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन रही है।
बुधवार को बाबा दरबार से लेकर गंगाधार तक आस्था का प्रवाह एक साथ दिखाई दिया। मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव साफ नजर आया। मंदिर प्रशासन ने तीन जनवरी तक प्रोटोकॉल और स्पर्श दर्शन पर रोक लगाई है फिर भी दर्शन पूजन का क्रम भारी भीड़ के बीच लगातार जारी है। घाटों से लेकर विभिन्न मंदिरों तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा बना हुआ है। संकट मोचन मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी सुबह से रात तक दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
नववर्ष के आगमन से पहले ही काशी में लाखों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। गलियां घाट होटल और धर्मशालाएं पूरी तरह भर गई हैं। सड़कों पर यातायात धीमा है और गंगा नदी में नावों की संख्या बढ़ने से जल मार्ग पर भी दबाव बना हुआ है। श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन और मां गंगा में पुण्य स्नान कर बीते वर्ष को विदाई देने और आने वाले वर्ष के लिए मंगल कामना लेकर यहां पहुंच रहे हैं। बुधवार दोपहर तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा दरबार में दर्शन पूजन कर चुके थे।
काशी की गलियों से लेकर घाटों तक और बाबा की अंगनाई तक केवल श्रद्धालुओं का रेला दिखाई दे रहा है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद आस्था की गर्माहट कम नहीं हुई है। घाटों की छटा निहारने के लिए नौकायन की होड़ से जल मार्ग पर देव दीपावली जैसा दृश्य बन गया है। प्रशासन के आकलन के अनुसार बुधवार को वर्ष के अंतिम दिन बाबा धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह लाख से अधिक हो सकती है। वाराणसी में श्रद्धा और उत्सव का यह संगम नए साल की पूर्व संध्या पर अपने चरम पर है।
काशी में नववर्ष पर श्रद्धालुओं का सैलाब, विश्वनाथ धाम में दर्शन को उमड़ी भीड़

नववर्ष के स्वागत में काशी में लाखों श्रद्धालु पहुंचे, बाबा विश्वनाथ धाम सहित सभी मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, होटल और धर्मशालाएं पैक।
Category: uttar pradesh varanasi religious tourism
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM