News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Law and Order
  • Varanasi
LATEST NEWS
बरहज पुलिस ने 20 हजार के इनामी गो-तस्कर राशिद को किया गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर-पार्षद रामकुमार यादव ने किया कोदोपुर में विकास कार्य का शिलान्यास
आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार
अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप
काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत
वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप
वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग
मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई
चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक
वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं
वाराणसी: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार
रूस: मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल पर हमला, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल
सोनभद्र में जिला बदर टॉप टेन अपराधी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

एटा में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक परिवार के 4 लोगों की हत्या, कक्षा 5 के बच्चे ने देखा खौफनाक मंजर

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 19/01/2026 18:39
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
5 Min Read
एटा में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक परिवार के चार लोगों की हत्या, पुलिस जांच
एटा के नगला प्रेमी में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम।

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नगला प्रेमी सोमवार को उस वक्त सन्नाटे और दहशत में डूब गया, जब दिनदहाड़े एक घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड में पति, पत्नी, पुत्रवधू और नातिन की जान चली गई। वारदात का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि कक्षा पांच में पढ़ने वाला लगभग 12 वर्षीय मासूम देवांश, स्कूल से लौटने के बाद अपने ही घर में खून से सना यह भयावह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गया। वह हंसी-खुशी स्कूल से लौटा था, लेकिन दरवाजा खोलते ही उसकी दुनिया उजड़ चुकी थी।

देवांश सुनहरी नगर स्थित कलावती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को वह रोज की तरह सुबह स्कूल गया। दोपहर करीब दो बजे छुट्टी होने के बाद वह सीधे अपने घर पहुंचा। देवांश के मुताबिक, गेट खोलकर जैसे ही वह अंदर गया, उसने देखा कि बाबा नीचे वाले कमरे में लेटे हुए हैं। उसने अम्मा, दीदी और मम्मी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऊपर के कमरे से पंखे की घर्र-घर्र की आवाज आ रही थी। ठंड के मौसम में पंखा चलता देखकर उसे अजीब लगा और वह ऊपर देखने चला गया। जैसे ही उसने कमरे में कदम रखा, वहां का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई।

मासूम देवांश ने बताया कि नीचे अम्मा और दीदी लेटी थीं, जबकि मम्मी बेड पर पड़ी थीं। तीनों के शरीर खून से लथपथ थे और पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। सभी को ईंट से कुचलकर मारा गया था। डर और सदमे की हालत में देवांश यह भी नहीं समझ सका कि उसके बाबा की भी हत्या हो चुकी है। घबराकर वह बदहवास हालत में बाहर निकला और ठीक सामने रहने वाले जसवीर सिंह के घर पहुंचा। वहां जसवीर सिंह की पत्नी अनीता को उसने पूरी बात बताई। अनीता के फोन करने पर जसवीर सिंह जसराना से तुरंत लौटे, लेकिन तब तक मोहल्ले में भीड़, पुलिस और मातमी सन्नाटा छा चुका था।

बताया गया कि घर और परिवार की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही थी। देवांश के अनुसार, उसके बाबा अक्सर बीमार रहते थे और दादी भी बुजुर्ग थीं। बच्चों का आना-जाना लगा रहता था, इसी कारण मेन गेट का छोटा हिस्सा अक्सर खुला छोड़ा जाता था। बाहर जाते समय केवल कुंडी लगाकर चला जाता था और लौटने पर वही कुंडी खोलकर घर में प्रवेश किया जाता था। इसी खुली व्यवस्था का फायदा उठाकर हत्यारे घर में दाखिल हुए और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी 75 वर्षीय गंगा सिंह के घर सोमवार को यह जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में गंगा सिंह, उनकी 70 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी, 42 वर्षीय पुत्रवधू रत्ना और 20 वर्षीय नातिन ज्योति की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बेड और फर्श पर खून से सने शव पड़े थे। श्यामा देवी का सिर बुरी तरह फटा हुआ था, जबकि अन्य शवों पर भी गंभीर चोटों के निशान थे। दिनदहाड़े चार लोगों की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

More Read

आजमगढ़ पुलिस ने फायरिंग के आरोपी दीपक चौबे को गिरफ्तार किया
आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार
अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता पांडे ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस के साथ-साथ अन्य थानों का पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से छानबीन की जा रही है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हत्यारों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे एटा शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ चार जिंदगियां हमेशा के लिए खत्म हो गईं, तो दूसरी तरफ एक मासूम बच्चा ऐसा सदमा झेल गया है, जिसकी टीस शायद जिंदगी भर उसके दिल में बनी रहेगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया जाएगा, लेकिन फिलहाल मोहल्ला नगला प्रेमी में खौफ, आक्रोश और गहरे शोक का माहौल बना हुआ है।

Share on WhatsApp
TAGGED:CCTVCrime NewsEtah MurderPolice InvestigationUttar Pradeshएटाहत्याकांड
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article सीतापुर में नजूल जमीन पर बने सपा कार्यालय और टाउन हॉल पर प्रशासन का निरीक्षण सीतापुर: नजूल जमीन पर बने सपा कार्यालय व टाउन हॉल को 22 जनवरी तक खाली करने का अल्टीमेटम
Next Article वाराणसी में बसंत पंचमी पर बाबा विश्वनाथ की चल रजत प्रतिमा का तिलकोत्सव काशी: बसंत पंचमी पर बाबा विश्वनाथ का तिलकोत्सव, यहीं से शुरू होगा ‘तिलकोत्सव से रंगोत्सव’
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
बरहज पुलिस द्वारा गिरफ्तार गोतस्कर राशिद की तस्वीर

बरहज पुलिस ने 20 हजार के इनामी गो-तस्कर राशिद को किया गिरफ्तार

वाराणसी के कोदोपुर वार्ड 65 में इंटरलॉकिंग गली निर्माण कार्य का शिलान्यास

वाराणसी: रामनगर-पार्षद रामकुमार यादव ने किया कोदोपुर में विकास कार्य का शिलान्यास

आजमगढ़ पुलिस ने फायरिंग के आरोपी दीपक चौबे को गिरफ्तार किया

आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार

अयोध्या रौनाही थाना गेट के सामने व्यापारी से ठगी

अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की

वाराणसी पुलिस अवैध जुआ कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान भवन में लगी आग

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप

वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप

काशी विश्वनाथ धाम में मथुरा से आई शगुन सामग्री का पारंपरिक स्वागत

काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत

वाराणसी पिसौर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी एयरपोर्ट रनवे पर तकनीकी कार्य की शुरुआत

वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
वाराणसी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट आरोपी की गिरफ्तारी
Varanasi

वाराणसी: राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

भदोही में पुलिस ने चोरी गई भैंस बरामद की
Bhadohi

भदोही: ज्ञानपुर पुलिस ने भैंस चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

भदोही जिला कारागार में अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण
Bhadohi

भदोही जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सोनभद्र में एनडीपीएस कोर्ट द्वारा गांजा तस्करी के दोषियों को सजा
Sonbhadra

सोनभद्र में 825 किलोग्राम गांजा तस्करी के दो दोषियों को 10 वर्ष की सजा

सोनभद्र पुलिस द्वारा बरामद की गई चोरी की बाइक और स्कूटी
Sonbhadra

सोनभद्र: चोपन पुलिस ने दो वाहन चोर गिरफ्तार किए, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • UP Police
  • Law and Order
  • Varanasi
  • Sonbhadra
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • उत्तर प्रदेश
  • Bihar
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.