News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

गोरखपुर: टेंडर-एफडीआर रिलीज के बदले 5 हजार रिश्वत लेते टेंडर बाबू गिरफ्तार, बिजली विभाग में हड़कंप

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 22/01/2026 22:13
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
5 Min Read
गोरखपुर बिजली विभाग कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, रिश्वत लेते टेंडर बाबू गिरफ्तार
मोहद्दीपुर स्थित विद्युत वितरण मंडल द्वितीय कार्यालय में 5,000 रुपये रिश्वत लेते टेंडर बाबू की गिरफ्तारी।

गोरखपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहद्दीपुर स्थित विद्युत वितरण मंडल द्वितीय कार्यालय में तैनात टेंडर बाबू अभिषेक भारती को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार से टेंडर और एफडीआर रिलीज कराने के बदले पाँच हजार रुपये की अवैध मांग कर रहे अभिषेक भारती की गिरफ्तारी से पूरे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत दी थी कि उन्होंने सिकरीगंज, कौड़ीराम और सहजनवां खंड में विद्युत से जुड़े कार्य पूरे कर लिए हैं, लेकिन एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रिसीट) वापस लेने के लिए उन्हें लगातार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। आरोप है कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए टेंडर बाबू अभिषेक भारती बार-बार अवैध धन की मांग कर रहे थे।

शिव कुमार त्रिपाठी के अनुसार, छह जनवरी को उन्होंने अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार से एफडीआर रिलीज का आदेश लिखवाकर टेंडर बाबू को सौंप दिया था, इसके बावजूद भुगतान रोका जा रहा था। लगातार टालमटोल और रिश्वत की मांग से परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया।

योजना के तहत बुधवार दोपहर शिव कुमार त्रिपाठी ने अभिषेक भारती को फोन कर प्रथम तल पर स्थित कार्यालय से नीचे बुलाया। कार्यालय के बाहर दोनों के बीच थोड़ी देर बातचीत हुई। इसके बाद ठेकेदार ने पाँच हजार रुपये अभिषेक भारती के हाथ में थमा दिए। जैसे ही अभिषेक रुपये लेकर ठेकेदार की कार के पास पहुंचे, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने निरीक्षक सुबोध कुमार के नेतृत्व में तत्काल उन्हें दबोच लिया। मौके पर सात से आठ अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने पूरी कार्रवाई को साक्ष्यों के साथ अंजाम दिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने टेंडर बाबू के कार्यालय पर ताला लगा दिया और अभिषेक भारती को कैंट थाने ले जाया गया। अभिषेक भारती मूल रूप से महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद के नेहरू नगर के निवासी बताए गए हैं। वे लंबे समय से विद्युत वितरण मंडल द्वितीय में टेंडर बाबू के पद पर तैनात थे।

More Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर: स्टेनो गौरव शर्मा पर दो शादियों का आरोप, जांच अधिकारी बदला गया

कार्रवाई की खबर फैलते ही कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय ठेकेदारों में इस गिरफ्तारी को लेकर चर्चा तेज हो गई। कई ठेकेदारों का कहना है कि अभिषेक भारती द्वारा अलग-अलग टेंडरों में अवैध धन की मांग की जाती रही है, लेकिन खुलकर शिकायत करने का साहस कोई नहीं जुटा पा रहा था। इस कार्रवाई से विभाग के भीतर अन्य कर्मचारियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है।

गिरफ्तारी के लगभग एक घंटे बाद एंटी करप्शन टीम दो गाड़ियों से दोबारा कार्यालय पहुंची। ताला खुलवाकर अंदर दस्तावेजों और फाइलों की गहन जांच की गई। इस दौरान विद्युत वितरण मंडल द्वितीय का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अधीक्षण अभियंता प्रथम केके राठौर को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कई महत्वपूर्ण फाइलों की फोटो कॉपी कर साक्ष्य के तौर पर अपने कब्जे में लिया। बताया गया कि चार दिन पहले भी टेंडर क्लर्क के कार्यालय में शिव कुमार त्रिपाठी और अभिषेक भारती के बीच तीखी बहस हुई थी, जो इस मामले की पृष्ठभूमि को और मजबूत करती है।

इस पूरे प्रकरण पर अधीक्षण अभियंता केके राठौर ने कहा कि बिजली निगम में भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और यदि कोई अन्य कर्मचारी भी इसमें संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Read

संतकबीर नगर में उप निरीक्षक परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
संतकबीर नगर में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आज से, सात केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी
वाराणसी मंडल में रेलवे ट्रैक कार्य से कई ट्रेनें 12 मार्च को निरस्त, यात्री परेशान
अधिकारियों को फटकार, बुजुर्गों को सम्मान, जनसुनवाई में दिखा सत्येंद्र बारी का अंदाज
सिद्धार्थनगर: मामूली विवाद में कपड़ा व्यवसायी शिवम कसौधन की चाकू से गर्दन काटकर हत्या

एंटी करप्शन टीम अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। टीम दस्तावेजों और रिकॉर्ड खंगालकर यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस रिश्वतखोरी में और लोग तो शामिल नहीं थे। ठेकेदारों और कर्मचारियों का मानना है कि इस कार्रवाई के बाद अब टेंडर पास कराने या सिक्योरिटी मनी छुड़ाने के लिए अवैध तरीकों का सहारा लेने की मजबूरी खत्म होगी।

यह कार्रवाई न सिर्फ एक कर्मचारी की गिरफ्तारी भर है, बल्कि यह संदेश भी है कि भ्रष्टाचार चाहे किसी भी स्तर पर हो, कानून की नजर से बच नहीं सकता। एंटी करप्शन की इस सख्त पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर शिकायतकर्ता हिम्मत करे, तो व्यवस्था में बैठे भ्रष्ट चेहरे बेनकाब होना तय है।

Share on WhatsApp
TAGGED:FDRTenderUttar Pradesh Newsएंटी करप्शनगोरखपुरबिजली विभागरिश्वतखोरी
Previous Article मिर्जापुर आयरन फायर जिम धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस सिपाही गिरफ्तार मिर्जापुर: यूपी पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, ‘आयरन फायर जिम’ की आड़ में चल रहा था सुनियोजित षड्यंत्र
Next Article ऑस्कर 2026 नामांकन में ‘सिनर्स’ को रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन मिले ऑस्कर 2026: ‘सिनर्स’ ने 16 नॉमिनेशन के साथ रचा इतिहास, ‘टाइटैनिक’ का टूटा रिकॉर्ड
Latest
एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गंगा नदी में डूबते युवकों को बचाने का प्रयास

वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.