कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कालेज के एलएलआर अस्पताल परिसर में बनने वाला नया 300 बेड का ट्रामा सेंटर शहर की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसके निर्माण के लिए 168 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। कुल 495 करोड़ की लागत से बनने वाला यह छह मंजिला ट्रामा इंस्टीट्यूट वर्ष 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य है। इस भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया जाएगा।
इस ट्रामा सेंटर की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसकी छत पर एयर एंबुलेंस के लिए दो हेलीपैड बनाए जाएंगे। यह सुविधा गंभीर मरीजों को तेजी से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज पहुंचाने में मदद करेगी। प्रदेश में यह पहला ट्रामा सेंटर होगा जहां से सीधे हवाई मार्ग से मरीजों को ले जाने और लाने की सुविधा उपलब्ध होगी।
प्रस्तावित ट्रामा इंस्टीट्यूट में 200 बेड के साथ 100 बेड की अत्याधुनिक आइसीयू यूनिट होगी। लगभग 15 ऑपरेशन थियेटर अत्याधुनिक उपकरणों के साथ तैयार किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना में घायल मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। संस्थान में देशभर से चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियन प्रशिक्षण प्राप्त करने आएंगे।
आपदा प्रबंधन को लेकर भी यहां विशेष व्यवस्था की जा रही है। 50 बेड का एक आपदा प्रबंधन वार्ड बनाने की योजना है जिसे ट्रेन हादसे, बस दुर्घटना या किसी बड़े संकट में घायलों को तुरंत राहत देने के लिए उपयोग किया जाएगा। जांच सुविधाओं में दो सीटी स्कैन, एक एमआरआई, दो डिजिटल एक्सरे, एक इको, ओपीजी, पैथोलॉजी लैब और स्किल लैब शामिल होंगे।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय काला ने बताया कि यह ट्रामा सेंटर न केवल गंभीर मरीजों के उपचार के लिए एक केंद्रीकृत सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि ट्रामा इंस्टीट्यूट के रूप में शिक्षण और प्रशिक्षण की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भविष्य में प्रदेश की चिकित्सा प्रणाली को नई दिशा देने वाला केंद्र बनेगा।
कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का ट्रामा सेंटर बनेगा, एयर एंबुलेंस सुविधा भी होगी

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का नया ट्रामा सेंटर 495 करोड़ की लागत से बनेगा, जिसमें एयर एंबुलेंस की सुविधा भी होगी।
Category: uttar pradesh kanpur health
LATEST NEWS
-
वाराणसी: वीडीए ने अवैध प्लाटिंग पर की सबसे बड़ी कार्रवाई, 33 बीघा जमीन पर चलाया बुलडोजर
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शहर के पांचों जोनों में 33 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर बड़ी कार्रवाई की है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Dec 2025, 09:53 PM
-
वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे मध्यप्रदेश CM डॉ. मोहन यादव, विधि-विधान से किया पूजन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ धाम में वैदिक विधि से पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Dec 2025, 09:24 PM
-
वाराणसी: अंतर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार, गौवंश बरामद
वाराणसी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गौ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, चार गौवंश व दो वाहन बरामद हुए।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Dec 2025, 09:15 PM
-
वाराणसी एयरपोर्ट पर घने कोहरे से विमान सेवाएं बाधित, अनुपम खेर की फ्लाइट भी निरस्त
वाराणसी एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द, अनुपम खेर की खजुराहो फ्लाइट भी प्रभावित हुई।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 15 Dec 2025, 07:53 PM
-
वाराणसी में भीषण कोहरे के कारण पिकअप वाहन पलटा, चालक सुरक्षित, यातायात सुचारु
वाराणसी में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ, चोलापुर में पिकअप पलटने से चालक को मामूली चोटें आईं।
BY : Pradyumn Kant Patel | 15 Dec 2025, 02:42 PM
