News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
दालमंडी सड़क चौड़ीकरण शुरू: नीलकंठ तिवारी ने किया भूमि पूजन, 25 करोड़ का प्रोजेक्ट
वाराणसी: कांवड़ यात्रा से पहले लंका और रामनगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
वाराणसी: रवि चौहान की हत्या का आरोपी मोहम्मद ताजिम मुठभेड़ में गिरफ्तार
वाराणसी में जानलेवा हमला: साड़ी कारीगर की मौत, दो घायल; इलाके में दहशत
वाराणसी: राजातालाब में ज्वलनशील पदार्थ से झुलसाने का आरोपी गिरफ्तार, चचेरा भाई निकला हमलावर
वाराणसी में ऑटो में बदला बैग, आदमपुर पुलिस ने ₹52,000 से अधिक नकदी सहित लौटाया
वाराणसी में धर्म छिपाकर शादी व दुष्कर्म: सलमान उर्फ सन्नी सिंह गिरफ्तार
बीएचयू छात्र नेता गौरव सिंह हत्याकांड: पूर्व चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह बनीं आरोपी, बड़ा न्यायिक मोड़
वाराणसी पुलिस कमिश्नर की बैठक: महिला सुरक्षा, संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
बलिया में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Kanpur

कानपुर: मंगलसूत्र लूट के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा पुलिस की गिरफ्त में

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 25/03/2026 15:26
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
3 Min Read
कानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी और गिरफ्तार युवक
मुठभेड़ के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस
Contents
  • कानपुर: मंगलसूत्र लूट के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार
  • 21 मार्च को हुई थी लूट की वारदात
  • सीसीटीवी और सर्विलांस से मिला सुराग
  • पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
  • दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
  • एक और लूट की घटना में भी थे शामिल
  • आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

कानपुर: मंगलसूत्र लूट के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में सिविल डिफेंस की महिला कर्मी से मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान, तमंचा और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

21 मार्च को हुई थी लूट की वारदात

चकेरी थाना क्षेत्र के मंगला विहार प्रथम में 21 मार्च की शाम सिविल डिफेंस महिला कर्मी अनीता श्रीवास्तव से बाइक सवार दो युवकों ने गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया था। घटना के समय पीड़िता आईआईटी से एक कार्यक्रम से लौट रही थीं और मामा पीसीओ के पास ई-रिक्शे से उतरकर सड़क पार कर रही थीं।

इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाशों ने अचानक हमला कर उनका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

सीसीटीवी और सर्विलांस से मिला सुराग

घटना के बाद पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सनिगवां स्थित अलखनंदा रेलवे ओवरब्रिज के पास मौजूद हैं।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बाबूपुरवा निवासी आरोपी एहतिशाम के दाहिने पैर में गोली लग गई।

More Read

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्या का आरोपी मोहम्मद ताजिम
वाराणसी: रवि चौहान की हत्या का आरोपी मोहम्मद ताजिम मुठभेड़ में गिरफ्तार
वाराणसी: राजातालाब में ज्वलनशील पदार्थ से झुलसाने का आरोपी गिरफ्तार, चचेरा भाई निकला हमलावर
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की मौत, तीन घायल
प्रतापगढ़ में बारिश से 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी किदवई नगर निवासी रियान को भी दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के पास से महिला से लूटा गया मंगलसूत्र का पेंडल, एक तमंचा, दो खोखे कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

एक और लूट की घटना में भी थे शामिल

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मंगलसूत्र लूटने के बाद मंगला विहार क्षेत्र में ही एक अन्य महिला से पर्स भी लूटा था। उस घटना में गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

More Read

हरदोई में डीसीएम से बिजली का तार फंसने के बाद गिरा हुआ बिजली का पोल और दुर्घटनास्थल
हरदोई में बिजली पोल गिरने से कक्षा 9 की छात्रा रागिनी की दर्दनाक मौत
सोनभद्र: 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, 62 लाख के आभूषण बरामद
रामनगर रामलीला का आज प्रथम गणेश पूजन, 25 सितंबर से शुरू होगी अलौकिक लीला
मेरठ में दिनदहाड़े गोलीबारी: युवक ने युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी; युवक की मौत, युवती गंभीर

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share on WhatsApp
TAGGED:अपराध समाचारउत्तर प्रदेशकानपुरगिरफ्तारीपुलिस मुठभेड़मंगलसूत्र लूट
Previous Article मुरादाबाद में दहेज की मांग के चलते टूटी शादी का मामला मुरादाबाद: दहेज में बोलेरो कार की मांग, शादी से पहले बारात लाने से इनकार; 9 पर केस दर्ज
Next Article मेरठ बच्चा पार्क चौराहे पर नया नाला निर्माण कार्य मेरठ बच्चा पार्क चौराहे पर जलभराव से राहत के लिए छह मीटर व्यास का नया नाला बनेगा
Latest
वाराणसी की दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के भूमि पूजन के दौरान विधायक नीलकंठ तिवारी कुल्हाड़ी चलाते हुए।

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण शुरू: नीलकंठ तिवारी ने किया भूमि पूजन, 25 करोड़ का प्रोजेक्ट

रामनगर में कांवड़ यात्रा के लिए अतिक्रमण हटाता पुलिस दल

वाराणसी: कांवड़ यात्रा से पहले लंका और रामनगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्या का आरोपी मोहम्मद ताजिम

वाराणसी: रवि चौहान की हत्या का आरोपी मोहम्मद ताजिम मुठभेड़ में गिरफ्तार

वाराणसी में जानलेवा हमला स्थल पर पुलिस जांच करती हुई

वाराणसी में जानलेवा हमला: साड़ी कारीगर की मौत, दो घायल; इलाके में दहशत

वाराणसी पुलिस द्वारा ज्वलनशील पदार्थ हमले के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए।

वाराणसी: राजातालाब में ज्वलनशील पदार्थ से झुलसाने का आरोपी गिरफ्तार, चचेरा भाई निकला हमलावर

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image