News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
वाराणसी में 14-15 मार्च को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 77 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे
वाराणसी: चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से किया गिरफ्तार
सारनाथ पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया किशोरी सकुशल बरामद
वाराणसी: चोलापुर सीएचसी में दुष्कर्म के आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन की गिरफ्तारी
वाराणसी: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
वाराणसी: सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर लॉन संचालक पर मुकदमा, सारनाथ पुलिस की कार्रवाई
वाराणसी: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद
धनबाद सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से सघन जांच
PYPL ऑनलाइन फ्रॉड: CBI की बड़ी कार्रवाई, 4 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी, 900 करोड़ की ठगी का खुलासा
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Kanpur

कानपुर में सूखे नशे पर बड़ी कार्रवाई: तस्करों से संपर्क के आरोप में 4 पुलिसकर्मी निलंबित

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 04/03/2026 00:01
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
कानपुर में ड्रग तस्करों से संपर्क में निलंबित पुलिसकर्मी
कानपुर में मादक पदार्थ तस्करों से संपर्क के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए।
Contents
  • कानपुर में सूखे नशे पर कार्रवाई के बीच चार पुलिसकर्मी निलंबित, तस्करों से संपर्क के मिले प्रमाण
  • शहर के कई इलाकों में फैल रहा सूखा नशा
  • जनप्रतिनिधियों ने उठाया था मुद्दा
  • एडीसीपी एसओजी को सौंपी गई गोपनीय जांच
  • इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
  • विभागीय जांच शुरू

कानपुर में सूखे नशे पर कार्रवाई के बीच चार पुलिसकर्मी निलंबित, तस्करों से संपर्क के मिले प्रमाण

कानपुर में तेजी से फैल रहे सूखे नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई न होने के बीच पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है। गोपनीय जांच में मादक पदार्थ तस्करों से संपर्क के प्रमाण मिलने पर एक दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने यह कार्रवाई की है।

शहर के कई इलाकों में फैल रहा सूखा नशा

सूत्रों के अनुसार साकेत नगर का कंजड़नपुरवा, काकादेव, डबल पुलिया, अंबेडकर नगर, शास्त्री नगर और अन्य मलिन बस्तियों में गांजा और चरस खुलेआम बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि युवाओं और छात्रों को नशे की लत लगाकर उनसे भी सूखा नशा बिकवाया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने उठाया था मुद्दा

26 फरवरी को जिला समन्वय समिति की बैठक में सूखे नशे का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने की थी। सांसद रमेश अवस्थी और जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आरोप लगाया था कि पुलिस की शह पर शहर में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। विधायक नीलिमा कटियार ने भी अपने क्षेत्र में महिलाओं के जरिए नशा बिकवाने की बात कही थी।

एडीसीपी एसओजी को सौंपी गई गोपनीय जांच

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे थे। इस पर एडीसीपी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप सुमित सुधाकर रामटेके को गोपनीय जांच सौंपी गई।

जांच में सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मियों का मादक पदार्थ तस्करों से सीधा संपर्क था। उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाई गई, जिसमें संदिग्ध बातचीत के प्रमाण मिले।

More Read

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग द्वारा जब्त 25 किलो गांजा और गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई: थाईलैंड से आए 3 यात्रियों से 25 किलो गांजा बरामद
वाराणसी में चौबेपुर-चोलापुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
कानपुर: पुष्पा फिल्म की तर्ज पर चरस तस्करी का खुलासा 1.58 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली पर कानपुर के अस्पतालों में बढ़े घायल: एलएलआर में 119+ मरीज भर्ती, आंख-सिर में चोटें

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

जांच के आधार पर पनकी मंदिर चौकी के दारोगा श्रवण कुमार, काकादेव थाने के हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार, पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल कमलाकांत तथा सचेंडी थाने के हेड कांस्टेबल जितेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विभागीय जांच शुरू

चारों के खिलाफ विभागीय जांच एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह विभाग के भीतर ही क्यों न हो।

शहर में सूखे नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष रणनीति पर काम किया जा रहा है।

More Read

भदोही पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था
भदोही: 14 व 15 मार्च को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, 6 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी होंगे शामिल
सिद्धार्थनगर: होली विवाद में पंचायत सदस्य की पिटाई से बवाल, थाने पर प्रदर्शन; 2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
कानपुर: प्रॉपर्टी डीलर भाइयों पर जानलेवा हमला, सपा नेता व मां गिरफ्तार, वायरल वीडियो से कार्रवाई
प्रयागराज:आभूषण कारोबारी लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद
Share on WhatsApp
TAGGED:कानपुर पुलिसकानपुर समाचारड्रग तस्करीपुलिस निलंबनमादक पदार्थयूपी पुलिससूखा नशा
Previous Article कैथी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस कार्रवाई कैथी सामूहिक दुष्कर्म: मुख्य आरोपी जेल भेजा गया, दो नाबालिग हिरासत में
Next Article लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई दुर्घटनाग्रस्त कार फिरोजाबाद: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, चालक की झपकी से 8 घायल
Latest
महमूरगंज कार्यालय में विधायक द्वारा जनसुनवाई

वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

वाराणसी पुलिस परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच करते अधिकारी

वाराणसी में 14-15 मार्च को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, 77 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे

चोलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्त

वाराणसी: चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से किया गिरफ्तार

सारनाथ पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी

सारनाथ पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया किशोरी सकुशल बरामद

वाराणसी पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया

वाराणसी: चोलापुर सीएचसी में दुष्कर्म के आरोपी एक्स-रे टेक्नीशियन की गिरफ्तारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.