News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
कानपुर विमान हादसा: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, पायलट-ट्रेनी की मौत
रक्षाबंधन 2026: जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र ग्रहण का प्रभाव
Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और चंद्र ग्रहण का असर
गाजीपुर में दो मासूम भाइयों की हत्या: डर के मारे दादा-दादी को भी नहीं बता पाई नौ वर्षीय बहन प्रतिभा
रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को 3 दिन मुफ्त बस यात्रा, साथ में सहयोगी भी
वाराणसी: जनसुनवाई में गांजा बिक्री की शिकायत पर बिफरे विधायक, मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनी 50 से अधिक लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, दिए तत्काल समाधान के निर्देश
वाराणसी में 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद: भारी बारिश और रेड अलर्ट
ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला 3 दिन में बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार, टाटा मैजिक जब्त
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Kanpur

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौत, 9 घायल

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 13/07/2026 11:44
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो।
Contents
  • कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो तीन की मौत नौ घायल
  • हरियाणा से बिहार जा रही थी स्कॉर्पियो
  • तीन लोगों की मौके पर मौत
  • नौ घायलों को अस्पताल भेजा गया
  • पुलिस और एनएचएआई ने संभाला मोर्चा
  • मामले की जांच जारी

कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो तीन की मौत नौ घायल

कानपुर: महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। रूमा स्थित न्यू जेके ढाबा के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

हरियाणा से बिहार जा रही थी स्कॉर्पियो

पुलिस के अनुसार वाहन संख्या एचआर 14एम 9501 स्कॉर्पियो सिरसा हरियाणा से बिहार जा रही थी। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक ने रास्ते में सामने आए किसी अज्ञात वाहन को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

तीन लोगों की मौके पर मौत

हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक 45 वर्षीय पुरुष 13 वर्षीय एक लड़की तथा लगभग नौ वर्ष के एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने तीनों शवों को वाहन से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नौ घायलों को अस्पताल भेजा गया

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को एंबुलेंस की सहायता से कांशीराम अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में दो महिलाएं चार पुरुष और तीन बच्चियां शामिल हैं। घायलों में हिमांशु नील यादव केशव भारती तथा बच्चियां अनिशा स्नेहा और सात वर्ष की एक अन्य बच्ची का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दो महिलाओं और एक पुरुष की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस और एनएचएआई ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को हटाया गया और हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

More Read

कानपुर में दुर्घटनाग्रस्त ट्विन इंजन ट्रेनिंग प्लेन का मलबा खेत में पड़ा हुआ
कानपुर विमान हादसा: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, पायलट-ट्रेनी की मौत
एसएससी जीडी पेपर लीक पर बवाल: कानपुर में छात्रों का फूटा गुस्सा, हाईवे जाम
वाराणसी में रफ्तार का कहर: थार ने मां-बेटी को 200 मीटर घसीटा, मौके पर मौत
वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह से सुधरेगी सड़कों की सूरत, राजातालाब में भारी पुलिस बल तैनात

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना वाहन के अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराने के कारण हुई प्रतीत होती है। हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Share on WhatsApp
TAGGED:Maharajpur accidentNational Highway accidentRoad SafetyScorpio truck collisionकानपुर एक्सीडेंटकानपुर सड़क हादसाप्रयागराज हाईवे
Previous Article वाराणसी के मलदहिया स्थित होटल में पुलिस की छापेमारी, जिसमें देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ और युवतियों व होटल कर्मियों को हिरासत में लिया गया। वाराणसी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़: 5 युवतियां, 2 लोग हिरासत में
Next Article भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल मिर्जामुराद ट्रेन हादसे के पीड़ित परिवार से मिलते हुए मिर्जामुराद ट्रेन हादसे के पीड़ित परिवार से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
Latest
कानपुर में दुर्घटनाग्रस्त ट्विन इंजन ट्रेनिंग प्लेन का मलबा खेत में पड़ा हुआ

कानपुर विमान हादसा: गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, पायलट-ट्रेनी की मौत

भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन और रक्षाबंधन 2026 का कैलेंडर

रक्षाबंधन 2026: जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र ग्रहण का प्रभाव

एक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही है, प्रेम और स्नेह का प्रतीक

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और चंद्र ग्रहण का असर

गाजीपुर में मासूमों की हत्या के बाद सदमे में परिजन और पुलिस जांच

गाजीपुर में दो मासूम भाइयों की हत्या: डर के मारे दादा-दादी को भी नहीं बता पाई नौ वर्षीय बहन प्रतिभा

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में यात्रा करती महिलाएं

रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को 3 दिन मुफ्त बस यात्रा, साथ में सहयोगी भी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image