News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

मंझनपुर: अस्थायी बस स्टॉप पर अधेड़ का शव मिला, आवारा कुत्ते नोंचते रहे; पुलिस जांच में जुटी

Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
Last updated: 29/01/2026 19:29
By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel Editorial Staff Manager News Report Newspaper
ByPradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
Follow:
Share
2 Min Read
मंझनपुर ओसा रोड अस्थायी बस स्टॉप पर शव मिलने की घटना, पुलिस जांच
ओसा रोड के अस्थायी बस स्टॉप पर शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

मंझनपुर में अस्थायी बस स्टॉप पर मिला अधेड़ का शव, आवारा कुत्ते नोंचते रहे, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मंझनपुर में गुरुवार सुबह मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। नगर पालिका की ओर से ओसा रोड पर बनाए गए अस्थायी बस स्टॉप पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला, जिसे आवारा कुत्ते नोंच रहे थे। हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक शव मौके पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदबू आने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर इस हृदयविदारक दृश्य का पता चला। बताया गया कि पास में ही मौजूद कुछ नगर पालिका कर्मी ई-रिक्शा चालकों से पर्ची बनाने के नाम पर वसूली में लगे रहे और शव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय रविशंकर पुत्र बजरंग लाल के रूप में हुई है, जो चित्रकूट जिले के कर्वी क्षेत्र स्थित धुई का मैदान, पुरानी बाजार का रहने वाला था। उसकी ससुराल मंझनपुर में बताई जा रही है और वह अक्सर यहीं रहता था।

पुलिस के अनुसार, रविशंकर शराब का आदी था और अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि वह कई बार रात के समय इसी अस्थायी बस स्टॉप पर ठहर जाता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में सर्दी की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी।

More Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर: स्टेनो गौरव शर्मा पर दो शादियों का आरोप, जांच अधिकारी बदला गया

इस मामले में इंस्पेक्टर मंझनपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से किसी पर आरोप लगाते हुए कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Kaushambi NewsPolice InvestigationStray DogsUP Newsपोस्टमार्टममंझनपुरशव बरामद
Previous Article पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह जदयू की सदस्यता लेते हुए, साथ में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह जदयू में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता
Next Article अयोध्या जिला कारागार से दो विचाराधीन कैदी फरार, DG जेल ने अधिकारियों को निलंबित किया अयोध्या जिला जेल से दो विचाराधीन कैदी फरार, DG जेल ने SSP समेत 11 कर्मियों को किया निलंबित
Latest
एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गंगा नदी में डूबते युवकों को बचाने का प्रयास

वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.