News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

मिर्जापुर: यूपी पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, ‘आयरन फायर जिम’ की आड़ में चल रहा था सुनियोजित षड्यंत्र

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 22/01/2026 21:05
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
मिर्जापुर आयरन फायर जिम धर्मांतरण मामले में यूपी पुलिस सिपाही गिरफ्तार
मिर्जापुर के ‘आयरन फायर जिम’ से जुड़े कथित धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी।

मिर्जापुर: शहर में सामने आए जिम के जरिए कथित धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले ने पुलिस महकमे को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की संलिप्तता उजागर होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला मिर्जापुर के आयरन फायर जिम से जुड़ा है, जिसकी गतिविधियों पर लंबे समय से संदेह था। जांच में सामने आया कि जिम का वास्तविक संचालन पुलिस सिपाही इरशाद खां की निगरानी में हो रहा था, जबकि कागजों में उसका संचालन फरीद अहमद के नाम पर दर्ज था।

डीआईजी विंध्याचल रेंज सोमेन बर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सिपाही इरशाद खां वर्तमान में माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में तैनात है। मूल रूप से गाजीपुर के गहमर का रहने वाला इरशाद खां बीते कई वर्षों से मिर्जापुर में रह रहा था। इस दौरान उसने आयरन फायर जिम को सक्रिय रूप से संचालित किया, हालांकि आधिकारिक दस्तावेजों में जिम का मालिक और संचालक फरीद अहमद को दर्शाया गया था। फरीद न केवल कागजों में जिम का मालिक था, बल्कि वहां ट्रेनर के रूप में भी कार्य करता था। पुलिस का कहना है कि इरशाद खां ड्यूटी समाप्त करने के बाद नियमित रूप से जिम पहुंचता था और पूरे संचालन पर उसकी पैनी नजर रहती थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इरशाद का परिवार मिर्जापुर में ही रहता है और एक वर्ष पहले उसका तबादला माधोसिंह स्टेशन स्थित जीआरपी में हुआ था। इससे पहले वह मिर्जापुर के विभिन्न थानों में न्यायालय ड्यूटी में तैनात रह चुका है। इसी दौरान जिम के जरिए कथित रूप से युवतियों को निशाना बनाने का सिलसिला चलता रहा। पुलिस के अनुसार, जिम की आड़ में चल रहा यह नेटवर्क बेहद योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा था।

वहीं इस मामले का मुख्य आरोपी फरीद अहमद पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने उसे खड़ंजा फाल के पास से दबोचा, जहां मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी। फरीद को इलाज के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, फरीद जिम में आने वाली युवतियों से पहले दोस्ती करता, फिर उन्हें प्रेम जाल में फंसाता था। इसके बाद निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप सामने आए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति या एक जिम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार संगठित तरीके से फैलाए गए एक नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। जांच में ‘लव जिहाद’ के एंगल से भी पड़ताल की जा रही है, जिसमें प्रेम और भरोसे का इस्तेमाल कर युवतियों को मानसिक दबाव में लाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि साक्ष्यों और पीड़िताओं के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर: स्टेनो गौरव शर्मा पर दो शादियों का आरोप, जांच अधिकारी बदला गया

इस पूरे प्रकरण ने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रदेश भर में चिंता बढ़ा दी है। खास तौर पर एक पुलिसकर्मी की कथित भूमिका सामने आने से विभागीय छवि पर भी सवाल उठे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। मिर्जापुर जिम प्रकरण अब कानून-व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा और युवाओं के बीच बढ़ते ऐसे जालों को लेकर एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Crime NewsIron Fire GymLove JihadUP Policeधर्मांतरणब्लैकमेलिंगमिर्जापुर
Previous Article सोनभद्र घोरावल में गो-तस्करी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, पिकअप और बरामद गोवंश सोनभद्र: पुलिस मुठभेड़ में दो गो-तस्कर गिरफ्तार, 9 गोवंश बरामद
Next Article गोरखपुर बिजली विभाग कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, रिश्वत लेते टेंडर बाबू गिरफ्तार गोरखपुर: टेंडर-एफडीआर रिलीज के बदले 5 हजार रिश्वत लेते टेंडर बाबू गिरफ्तार, बिजली विभाग में हड़कंप
Latest
एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गंगा नदी में डूबते युवकों को बचाने का प्रयास

वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.