News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, सूचना छिपाने पर थाना प्रभारी और एलआईयू आरक्षी निलंबित
हरिद्वार में लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, समसपुर में जेवरात व नकदी लेकर हुई थी फरार
महराजगंज: पोस्टमार्टम से ठीक पहले युवक की पहचान हुई, गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे स्वजन
वाराणसी: लच्छापुर गांव में देवर ने पारिवारिक विवाद में भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या की
अयोध्या: पति-पत्नी विवाद में 3 मौतें, मासूम ने पिता के शव पास तोड़ा दम।
दिल्ली: शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट चलाने वाली कुसुम गिरफ्तार
वाराणसी साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 6.40 लाख रुपये ठगी पीड़ितों के खातों में कराए वापस।
कुरुक्षेत्र जेल में कैदियों के मोबाइल वीडियो वायरल, अंबाला पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा
वाराणसी: रामनगर-दर्दनाक सड़क हादसा में पीएसी से सेवानिवृत्त बुजुर्ग की मौत
वाराणसी: बीएचयू के IMS परिसर में गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें, बड़ा हादसा टला
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Mirzapur

मीरजापुर में अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 24/02/2026 16:29
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
मीरजापुर पुलिस द्वारा जब्त किए गए चोरी के ट्रैक्टर, ट्रॉली और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार अभियुक्त।
मीरजापुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गैंग का पर्दाफाश कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
Contents
  • मीरजापुर में अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर ट्रॉली चोर गैंग का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार
  • हाइवे से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चार आरोपी दबोचे गए
  • निशानदेही पर तीन और चोरी के ट्रैक्टर बरामद
  • पूछताछ में सामने आया अंतर्राज्यीय नेटवर्क
  • अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
  • पुलिस टीम की भूमिका

मीरजापुर में अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर ट्रॉली चोर गैंग का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार

अमित मिश्रा की रिपोर्ट  : मीरजापुर जनपद में वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अदलहाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चल रही कार्रवाई में अंतर्राज्यीय शातिर ट्रैक्टर ट्रॉली चोर गैंग के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार ट्रैक्टर, तीन ट्रॉली और एक मोटर साइकिल बरामद की है। सभी बरामद वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।

हाइवे से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चार आरोपी दबोचे गए

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस टीम ने 23 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम विशेषरपुर माफी हाइवे से चार अभियुक्तों को चोरी के ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ गिरफ्तार किया। ट्रॉली में ईंट लदी हुई थी और उसके ऊपर एक मोटर साइकिल भी रखी मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों में रिषू तिवारी निवासी भदौली थाना कुदरा जनपद कैमूर बिहार, रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया जनपद कैमूर बिहार, आशीष कुमार तिवारी उर्फ गोलू निवासी अमरपुरा थाना मोहनिया जनपद कैमूर बिहार तथा आदित्य पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय निवासी करजी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर शामिल हैं।

निशानदेही पर तीन और चोरी के ट्रैक्टर बरामद

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्तों की निशानदेही पर थाना अदलहाट क्षेत्र के ग्राम बरईपुर गंगा नदी किनारे छिपाकर रखे गए तीन अन्य चोरी के ट्रैक्टर भी बरामद किए गए। इस प्रकार कुल चार ट्रैक्टर, तीन ट्रॉली और एक मोटर साइकिल बरामद हुई। मामले में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0 39 2026 धारा 317 2 324 2 303 2 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

पूछताछ में सामने आया अंतर्राज्यीय नेटवर्क

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे मीरजापुर, आसपास के अन्य जनपदों तथा बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करते थे। चोरी के वाहनों को दाउद नगर जनपद औरंगाबाद के एक कबाड़ी को बेच दिया जाता था। वहां इन वाहनों को कटवाकर कबाड़ के रूप में बेचा जाता था और प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त रिषू तिवारी के विरुद्ध वाराणसी जनपद के थाना लंका में वर्ष 2024 के तीन आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं जिनमें गंभीर धाराएं शामिल हैं। वहीं रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू के विरुद्ध वर्ष 2017 में थाना चांद जनपद भभूआ बिहार में धारा 302 भारतीय दंड संहिता तथा एसटीएससी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। अन्य अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

More Read

मिर्जापुर में हत्या के बाद घटनास्थल पर पुलिस टीम जांच करती हुई
मिर्जापुर में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
मिर्जापुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार
वाराणसी में पुलिस व्यवस्था पर सख्ती, औचक निरीक्षण में लापरवाही पर 12 दरोगा निलंबित
वाराणसी: IPS लिपि नागयाच बनीं अपर पुलिस उपायुक्त, कानून व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ थाना अदलहाट, उप निरीक्षक आशुतोष शुक्ला, उप निरीक्षक अभयनारायण सिंह तथा उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में वाहन चोरी और संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:Adalhat PoliceMirzapur Newsअंतर्राज्यीय गैंगकैमूर बिहारट्रैक्टर चोरीयूपी पुलिसवाहन चोरी
Previous Article महाप्रबंधक आशुतोष पंत वाराणसी कार्यशाला का निरीक्षण करते हुए बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने वाराणसी कार्यशाला का किया निरीक्षण, गुणवत्ता-नवाचार पर जोर
Next Article वाराणसी पुलिस अधिकारी फ्रीज की गई संपत्ति के दस्तावेजों के साथ वाराणसी: कोडीन सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, 13.53 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
Latest
नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, सूचना छिपाने पर थाना प्रभारी और एलआईयू आरक्षी निलंबित

पुलिस लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों को हरिद्वार से गिरफ्तार करके ले जा रही है

हरिद्वार में लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, समसपुर में जेवरात व नकदी लेकर हुई थी फरार

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े दुखी स्वजन और पुलिसकर्मी

महराजगंज: पोस्टमार्टम से ठीक पहले युवक की पहचान हुई, गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे स्वजन

पुलिस टीम घटनास्थल पर, आसपास ग्रामीणों की भीड़

वाराणसी: लच्छापुर गांव में देवर ने पारिवारिक विवाद में भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या की

अयोध्या के करेरू गांव में पति-पत्नी विवाद के बाद हुई तीन मौतें

अयोध्या: पति-पत्नी विवाद में 3 मौतें, मासूम ने पिता के शव पास तोड़ा दम।

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.