News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर-पार्षद रामकुमार यादव ने किया कोदोपुर में विकास कार्य का शिलान्यास
आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार
अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप
काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत
वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप
वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग
मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को दी बधाई
चंदौली: ट्रेन के आगे कूदकर मां ने मासूम बेटी संग दी जान, गांव में शोक
वाराणसी: अवैध मीट-मछली दुकानों पर सख्त कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
वाराणसी: शास्त्री घाट से कांग्रेस का हुंकार, भाजपा पर तीखा प्रहार
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बयान, किसानों और संप्रभुता से समझौता नहीं
वाराणसी: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप में दो आरोपी सारनाथ से गिरफ्तार
रूस: मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल पर हमला, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल
सोनभद्र में जिला बदर टॉप टेन अपराधी बीजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
फतेहपुर: किशुनपुर में 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण, मामा पर आरोप
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

मुरादाबाद: आवारा कुत्तों के झुंड ने 4 साल की बच्ची को नोचकर मार डाला, गांव में दहशत

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 20/01/2026 15:35
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
मुरादाबाद के काजीपुरा गांव में आवारा कुत्तों के हमले के बाद घटनास्थल के पास जुटे ग्रामीण
डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में आवारा कुत्तों के हमले के बाद दहशत का माहौल।

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में कुत्ते बच्ची को खींचते हुए गांव के पास स्थित तालाब के किनारे ले गए और उसे बुरी तरह नोच डाला। जब तक आसपास के लोगों की नजर पड़ी और वे मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्ची की जान जा चुकी थी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल फैल गया।

बताया गया कि काजीपुरा गांव निवासी नौशाद की चार साल की बेटी नुरसद सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के पास खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्ची अचानक नजरों से ओझल हो गई। जब काफी समय तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे परिजन और ग्रामीण तालाब की ओर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि कुत्तों का झुंड बच्ची पर हमला कर रहा था। ग्रामीणों ने लाठी डंडों की मदद से कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। कुत्तों ने उसका एक पैर पूरी तरह से खा लिया था और शरीर पर दस से अधिक गहरे जख्म पाए गए।

मासूम की दर्दनाक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में हर आंख नम है। घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा कुत्तों को लेकर गुस्सा और भय दोनों साफ नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि पहले भी क्षेत्र में कुत्तों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार मासूम की जान चली गई।

इस मामले में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार की ओर से कोई लिखित सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

गौरतलब है कि ऐसी ही एक घटना आठ दिन पहले संभल जिले में भी सामने आई थी। संभल के पौटा गांव में 11 जनवरी की शाम नौ साल की बच्ची रिया को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोचकर मार डाला था। रिया अपनी मां और दादी के साथ खेत पर गई थी। दोनों काम में लग गईं और रिया अकेले घर की ओर चल पड़ी। रास्ते में कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर खेत में ले गए। इस हमले में बच्ची का एक हाथ और एक पैर खा लिया गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

More Read

आजमगढ़ पुलिस ने फायरिंग के आरोपी दीपक चौबे को गिरफ्तार किया
आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार
अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप

लगातार हो रही इन घटनाओं ने आवारा कुत्तों की समस्या को एक बार फिर गंभीर बना दिया है। मासूम बच्चों की जान जाने के बावजूद यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share on WhatsApp
TAGGED:Crime NewsDilariDog AttackPublic SafetyUttar Pradeshआवारा कुत्तेमुरादाबाद
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article वाराणसी दालमंडी में VDA की ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान अवैध भवन पर चलता बुलडोजर वाराणसी: दालमंडी में सबसे बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई, अवैध भवनों पर चला बुलडोजर
Next Article कानपुर कुशाग्र हत्याकांड में अदालत का फैसला, रचिता वत्स प्रभात शुक्ला और शिवा गुप्ता दोषी कानपुर कुशाग्र हत्याकांड: ट्यूशन टीचर रचिता, प्रभात शुक्ला और शिवा गुप्ता दोषी, सजा 22 जनवरी को
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
वाराणसी के कोदोपुर वार्ड 65 में इंटरलॉकिंग गली निर्माण कार्य का शिलान्यास

वाराणसी: रामनगर-पार्षद रामकुमार यादव ने किया कोदोपुर में विकास कार्य का शिलान्यास

आजमगढ़ पुलिस ने फायरिंग के आरोपी दीपक चौबे को गिरफ्तार किया

आजमगढ़: कुत्तों के विवाद में फायरिंग, आरोपी दीपक चौबे गिरफ्तार

अयोध्या रौनाही थाना गेट के सामने व्यापारी से ठगी

अयोध्या: फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी से थाना गेट पर ₹40,000 की ठगी की

वाराणसी पुलिस अवैध जुआ कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ पांच आरोपी किए गिरफ्तार

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान भवन में लगी आग

वाराणसी दालमंडी में ध्वस्तीकरण के विरोध में भवन मालिक ने लगाई आग, मचा हड़कंप

वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान प्रशासनिक कार्रवाई

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान पेट्रोल फेंककर आग लगाने से मचा हड़कंप

काशी विश्वनाथ धाम में मथुरा से आई शगुन सामग्री का पारंपरिक स्वागत

काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच मथुरा से आई शगुन सामग्री का भव्य स्वागत

वाराणसी पिसौर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी: स्कूल की मर्यादा पर सवाल, प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप

वाराणसी एयरपोर्ट रनवे पर तकनीकी कार्य की शुरुआत

वाराणसी: एयरपोर्ट पर रात में नहीं होगी विमानों की लैंडिंग

मिर्जापुर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और घटनास्थल

मिर्जापुर: तिलक समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
Related News
वाराणसी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट आरोपी की गिरफ्तारी
Varanasi

वाराणसी: राजातालाब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

भदोही में पुलिस ने चोरी गई भैंस बरामद की
Bhadohi

भदोही: ज्ञानपुर पुलिस ने भैंस चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

भदोही जिला कारागार में अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण
Bhadohi

भदोही जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सोनभद्र में एनडीपीएस कोर्ट द्वारा गांजा तस्करी के दोषियों को सजा
Sonbhadra

सोनभद्र में 825 किलोग्राम गांजा तस्करी के दो दोषियों को 10 वर्ष की सजा

सोनभद्र पुलिस द्वारा बरामद की गई चोरी की बाइक और स्कूटी
Sonbhadra

सोनभद्र: चोपन पुलिस ने दो वाहन चोर गिरफ्तार किए, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi News
  • UP Police
  • पुलिस कार्रवाई
  • Law and Order
  • Varanasi
  • Sonbhadra
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • उत्तर प्रदेश
  • Bihar
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.