News Report
JOIN US
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • UP Police
  • Varanasi
  • Law and Order
  • Varanasi News
  • वाराणसी पुलिस
LATEST
यूपी पंचायत चुनाव लटकने के आसार, आरक्षण से लेकर 2027 की राजनीति तक बड़ा खेल
वाराणसी में बारात और आयोजनों पर ट्रैफिक व ध्वनि नियम को लेकर सख्त निर्देश जारी
काशी: महाशिवरात्रि पर उतरेगी बाबा भोले की होलियाना बारात, रंग- मस्ती और लोक परंपराओं से सजेगा शिव विवाह
वाराणसी: जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा, युवती सकुशल बरामद
वाराणसी: पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.
Varanasi

वाराणसी: प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जी जेई बनकर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sandeep Srivastava - Sub Editor : News Report
Last updated: 31/01/2026 13:00
By
Sandeep Srivastava
Share
4 Min Read
वाराणसी में प्रधानमंत्री आवास योजना ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ठगी के आरोपी को हिरासत में लेते हुए

वाराणसी: लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को निशाना बनाकर की गई ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। योजना का लाभ दिलाने और अगली किश्त जारी कराने का झांसा देकर खुद को अवर अभियंता (जेई) बताने वाले व्यक्ति ने अपने एक साथी के जरिए चार महिलाओं से कुल 19 हजार 500 रुपये वसूल लिए। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने मौके पर मौजूद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लंका पुलिस ने कथित जेई समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भगवानपुर निवासी विनोद कुमार की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, गुरुवार शाम उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना परिचय प्रधानमंत्री आवास योजना के अवर अभियंता पीयूष पांडेय के रूप में दिया और कहा कि वह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि की जांच के लिए भगवानपुर आ रहा है। कुछ समय बाद उसी व्यक्ति ने दोबारा फोन कर बताया कि वह खुद नहीं आ पाएगा और अपनी जगह एक अन्य कर्मचारी को भेज रहा है, जो सभी औपचारिकताएं पूरी कर देगा।

इसके बाद जमालपुर के सेहवा (मिर्जापुर) निवासी काजू गुप्ता मौके पर पहुंचा। उसने खुद को विभागीय कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसे अवर अभियंता पीयूष पांडेय ने भेजा है। काजू गुप्ता ने आवास योजना का लाभ बनाए रखने और आगे की किश्त दिलाने के नाम पर महिलाओं से पैसे की मांग शुरू कर दी। महिलाओं के मना करने पर उसने सरकारी आवास निरस्त कराने की धमकी दी और 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपी ने फोन पर कथित जेई से भी बात कराई, जिसने भी पैसे देने के लिए कहा।

इसी दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बातचीत सुनकर ग्रामीणों को संदेह हुआ और जब पूछताछ की गई तो सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी इसी इलाके की शीला से 4500 रुपये, जबकि सुनीता देवी, संगीता और एक अन्य सुनीता से 5000-5000 रुपये वसूल चुका है। कुल मिलाकर चार महिलाओं से 19 हजार 500 रुपये की ठगी की बात सामने आई।

ग्रामीणों ने तत्काल काजू गुप्ता को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मामले में कथित अवर अभियंता पीयूष पांडेय को भी नामजद किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी तरह निशुल्क है और इसके नाम पर किसी भी प्रकार की वसूली अवैध है। मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी में कोई और व्यक्ति या गिरोह तो शामिल नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी कॉल या मांग पर तुरंत सतर्क रहें और पुलिस को सूचना दें।

More Read

वाराणसी पुलिस आयुक्त गोष्ठी में ट्रैफिक व ध्वनि नियमों पर चर्चा
वाराणसी में बारात और आयोजनों पर ट्रैफिक व ध्वनि नियम को लेकर सख्त निर्देश जारी
काशी: महाशिवरात्रि पर उतरेगी बाबा भोले की होलियाना बारात, रंग- मस्ती और लोक परंपराओं से सजेगा शिव विवाह
वाराणसी: जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा, युवती सकुशल बरामद
वाराणसी: पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया
Share on WhatsApp
TAGGED:PMAY scampolice arrestwomen fraudठगीप्रधानमंत्री आवास योजनाफर्जी जेईवाराणसी
What do you think?
Love0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Previous Article बीएचयू परिसर में पुलिस जांच और सुरक्षा का दृश्य वाराणसी: जातिगत टिप्पणी से सुलगा बीएचयू, कैंपस में हिंसा के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस का बड़ा अभियान
Next Article सोनभद्र पुलिस द्वारा ड्रग तस्कर की संपत्ति जब्त करते अधिकारी सोनभद्र पुलिस ने कोडीन कफ सिरप तस्कर भोला जायसवाल की 5.77 करोड़ की संपत्ति कुर्क की
कोई टिप्पणी नहीं कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी और असमंजस

यूपी पंचायत चुनाव लटकने के आसार, आरक्षण से लेकर 2027 की राजनीति तक बड़ा खेल

वाराणसी पुलिस आयुक्त गोष्ठी में ट्रैफिक व ध्वनि नियमों पर चर्चा

वाराणसी में बारात और आयोजनों पर ट्रैफिक व ध्वनि नियम को लेकर सख्त निर्देश जारी

काशी में शिव बरात की रंगीन और सांस्कृतिक झांकी

काशी: महाशिवरात्रि पर उतरेगी बाबा भोले की होलियाना बारात, रंग- मस्ती और लोक परंपराओं से सजेगा शिव विवाह

जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया

वाराणसी: जंसा पुलिस ने अपहरणकर्ता को पकड़ा, युवती सकुशल बरामद

वाराणसी पुलिस ने लापता 12 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद किया

वाराणसी: पुलिस ने 12 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल परिजनों से मिलवाया

भदोही पुलिस द्वारा एटीएम ठग गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी

भदोही: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस प्रशिक्षण के दौरान SPEL Programme में भाग लेते छात्र

वाराणसी में SPEL Programme 3.0: युवाओं को पुलिस और समाज से जोड़ने की अनूठी पहल

वाराणसी पुलिस ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दोषी अभियुक्तों को कोर्ट में सजा

वाराणसी ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने मारपीट मामले में दो दोषियों को सजा

वाराणसी पुलिस द्वारा दशाश्वमेध क्षेत्र में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी

वाराणसी पुलिस ने दशाश्वमेध क्षेत्र में वांछित वारंटी अपराधी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस ऑपरेशन कन्विक्शन और मिशन शक्ति की सफलता

आजमगढ़ में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत तीन अभियुक्तों को सजा, बाल अपराध और चोरी के मामलों में मिली बड़ी कामयाबी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
RSS FeedFollow
Related News
प्रधानमंत्री मोदी काशी दौरा विकास परियोजनाएं
Varanasi

काशी: शिवरात्रि के बाद आयेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

जौनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए धर्म परिवर्तन के आरोपी
Varanasi

जौनपुर में धर्म परिवर्तन के आरोप में चार गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

सिगरा पुलिस द्वारा महिलाओं की गिरफ्तारी
Varanasi

सार्वजनिक स्थान पर विवाद: सिगरा पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

SPEL 3.0 के तहत छात्र वाराणसी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलते हुए
Varanasi

वाराणसी पुलिस का SPEL 3.0: छात्रों को वृद्धाश्रम-अनाथालय भ्रमण से मिला जीवन का सबक

सारनाथ पुलिस द्वारा जुआरियों की गिरफ्तारी और ताश तथा नकदी की बरामदगी
Varanasi

वाराणसी: सारनाथ पुलिस ने चार जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा, ताश व नकद बरामद

  • Quick Links:
  • Varanasi
  • Uttar Pradesh
  • वाराणसी
  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • UP Police
  • Varanasi
  • Law and Order
  • Varanasi News
  • वाराणसी पुलिस
  • India
  • Bihar
  • Prayagraj
  • पुलिस कार्रवाई
  • प्रयागराज
News Report
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.