वाराणसी: भगवानपुर, पुराना रामनगर, स्थानीय कार्यालयों और मोहल्लों में हुआ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का सामूहिक श्रवण।
वाराणसी के भगवानपुर वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मंडल मंत्री विवेक मिश्रा, बूथ अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, लाल बहादुर गिरी, ए.के. त्रिपाठी, डी.एस. सिन्हा, प्रवीण सिंह, कल्याण त्रिपाठी, मनोज पटेल, प्रमोद राजभर, सुजीत देय, राजगृह सिंह, अभय द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजकुमार सिंह ने बताया, कि "प्रधानमंत्री जी की बातों में हमेशा देशहित और समाज निर्माण की गहरी सोच झलकती है। आज भगत सिंह और लता मंगेशकर को याद करना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। यह कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती भरता है।"
हमारे रामनगर संवाददाता के अनुसार, पुराना रामनगर के बूथ संख्या 375 पर पूर्व चेयरमैन सुश्री आशा गुप्ता के आवास पर भी मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। यहाँ मंडल महामंत्री रितेश पाल गौतम के साथ पन्नालाल यादव, संतोष गुप्ता, विनोद सिंह, अंजली गुप्ता, बृजेश बारी, सजेंद्र यादव, रोहित पाल, राहुल खरवार, विवेक पटेल, केशव वर्मा, हेमंत वाल्मीकि, ऋषभ पाल और नगर के सम्मानित लोग शामिल रहे।
सुश्री आशा गुप्ता ने कहा, कि "मोदी जी का संदेश सिर्फ सुनने भर का नहीं, बल्कि उसे जीने का है। मन की बात से हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है। यह आयोजन इसीलिए खास है क्योंकि इसमें हर वर्ग के लोग साथ बैठकर सुनते हैं और एक परिवार जैसा माहौल बनता है।"
रितेश पाल गौतम ने बोला, मोदी जी का हर संदेश हमें आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। आज खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर उनका जोर यह साबित करता है कि भारत की ताकत हमारी अपनी संस्कृति और परंपरा में छिपी है।
सृजन श्रीवास्तव ने अपने साथियों, संतोष द्विवेदी, कुलदीप सेठ, जयदीप चौहान, शिशिर चौरसिया, ऋषभ सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ कार्यक्रम सुना।
सृजन श्रीवास्तव ने बोला, कि मन की बात युवाओं के लिए एक मार्गदर्शन है। प्रधानमंत्री जी जब युवाशक्ति और संस्कृति की बात करते हैं तो हमें लगता है कि देश की बागडोर हमारे हाथ में है। आज की चर्चा ने हम सभी को आत्मविश्वास और जोश से भर दिया।
संतोष द्विवेदी ने कहा, मोदी जी सीधे जनता से संवाद करते हैं। यह कार्यक्रम हमें यह महसूस कराता है कि हम सब उनकी टीम का हिस्सा हैं और हर घर तक उनका संदेश पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है।
राजेंद्र पटेल ने अपने कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ मन की बात सुनी, और उस पर चर्चा की। मोदी जी का संदेश सांस्कृतिक धरोहर और समाजिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। यह सामूहिक श्रवण हम सबको और नजदीक लाता है और संगठन को मजबूत करता है।
अजय प्रताप सिंह ने अपने सहयोगियों सुनील श्रीवास्तव, हरिकेश सिंह, पंकज बारी, सुनील सिंह के साथ मन की बात सुनी। अजय प्रताप सिंह ने कहा, मन की बात केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और प्रधानमंत्री के बीच भावनात्मक जुड़ाव का सेतु है। जब हम सब मिलकर इसे सुनते हैं तो समाज में सकारात्मकता और एकता का माहौल बनता है। आज के कार्यक्रम ने यही संदेश दिया।
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात की प्रमुख बातें
भगत सिंह और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया और उनके योगदान को देश की धरोहर बताया।
खादी और स्वदेशी उत्पादों का आह्वान, गांधी जयंती के अवसर पर खादी पहनने और स्थानीय वस्तुओं को अपनाने की अपील की।
छठ पर्व पर गौरव, प्रधानमंत्री ने बताया कि छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए भारत प्रयासरत है।
युवाओं की प्रेरक कहानियाँ, मोदी जी ने देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवाओं के उदाहरण साझा किए, जिन्होंने नवाचार और समाजसेवा के माध्यम से बदलाव लाया।
जनभागीदारी पर जो उन्होंने कहा, कि भारत की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका है, और सामूहिक प्रयास ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है।
रामनगर और भगवानपुर में आज हुए ये आयोजन सिर्फ मन की बात का श्रवण नहीं थे, बल्कि स्थानीय स्तर पर सामाजिक संवाद, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रहित के संकल्प का जीवंत उदाहरण बने। अलग-अलग स्थानों पर जुटे लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात किया और इसे घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया।
वाराणसी: रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

वाराणसी के भगवानपुर, रामनगर समेत कई मोहल्लों में भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी।
Category: uttar pradesh varanasi politics
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM