News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बैंक कर्मचारी समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 300 खाते खुलवाए
कुमार सानू और एस के तिवारी का नया रोमांटिक गीत ‘मेरे बिना तू आधी सी’ जल्द होगा रिलीज
वाराणसी सीवर लाइन में सीमेंट के बोरे, साजिश की आशंका; भाजपा पार्षद ने दी तहरीर
सुल्तानपुर में विकास की नई राह: 14.65 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास
वाराणसी: अभिनव विहार कॉलोनी में 18.58 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला
वाराणसी में अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम का शिकंजा, वसूला जुर्माना
वाराणसी में वुशु प्रतियोगिता: भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
वाराणसी कैंट स्टेशन पर हंगामा, 6 महिलाएं गिरफ्तार: पुलिस कार्रवाई
पाण्डेयहवेली की बंगालीटोला गली बदलेगी तस्वीर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारम्भ
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनी 62 फरियादें, समस्याओं का किया समाधान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Prayagraj

प्रयागराज के बड़गांव में दो गुटों में विवाद, तोड़फोड़; फायरिंग की पुष्टि नहीं, 3 हिरासत में

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 25/01/2026 16:06
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
प्रयागराज के बड़गांव में दो गुटों के विवाद के बाद क्षतिग्रस्त बाइक और मौके पर पुलिस
उतरांव थाना क्षेत्र के बड़गांव में विवाद के बाद तोड़फोड़; पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया।

प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र में उतरांव थाना अंतर्गत बड़गांव में शनिवार शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद तोड़फोड़ और कथित फायरिंग की घटना सामने आई। हाईवे के बगल सर्विस रोड के पास हुए इस विवाद में एक पक्ष के दर्जनभर से अधिक युवकों ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। इस दौरान दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार शाम गोली चलने जैसी आवाज सुनकर बड़गांव के कई लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां देखा गया कि तीन युवक खेतों की ओर भाग रहे थे जबकि चकरोड पर खड़ी दो बाइकों में तोड़फोड़ की जा रही थी। दर्जनभर से अधिक युवक मौके पर मौजूद थे। लोगों के शोर मचाने पर हमलावर बाइक से फरार हो गए। इसी बीच खेत के रास्ते भाग रहे तीन युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलने पर उतरांव पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सरायइनायत क्षेत्र का रहने वाला है और अपने दो दोस्तों के साथ बड़गांव स्थित सर्विस रोड पर आया था। वहां कुछ अन्य परिचितों से बातचीत हो रही थी कि तभी आठ से दस बाइकों से दर्जनभर से अधिक युवक वहां पहुंचे और बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। बात मारपीट तक पहुंच गई जिसके बाद वे लोग दो बाइकों से भागने लगे और हमलावरों ने उनका पीछा किया।

पुलिस ने देर रात दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है। सभी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारण और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

इस संबंध में उतरांव थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। दो बाइकों में तोड़फोड़ की गई है और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Read

CO सत्येंद्र तिवारी को अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी आदेश की फाइल फोटो।
कौशांबी CO सत्येंद्र तिवारी की गिरफ्तारी का वाराणसी न्यायालय ने दिया, आदेश
मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी: वाराणसी GRP की बड़ी कार्रवाई, 6 युवक गिरफ्तार
झांसी में दर्दनाक सड़क हादसा: अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की मौत, तीन घायल
रामनगर रामलीला का प्रथम गणेश पूजन संपन्न, 45 दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ
Share on WhatsApp
TAGGED:Bike vandalismGangaparPolice ActionUttar Pradesh Newsउतरांव थानाप्रयागराजफायरिंग
Previous Article प्रयागराज माघ मेले में अचला सप्तमी पर संगम स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और बैरिकेडिंग प्रयागराज माघ मेला: अचला सप्तमी पर संगम स्नान को उमड़ी भीड़, अलोपीबाग फ्लाईओवर पर जाम
Next Article NMMS छात्रवृत्ति 2025-26 ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा तिथि की जानकारी NMMS छात्रवृत्ति 2025-26: आवेदन 26 जनवरी से, 15 फरवरी तक; परीक्षा 8 मार्च को
Latest
चंदौली में साइबर ठगी के आरोपी पूर्व बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार करती पुलिस

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बैंक कर्मचारी समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 300 खाते खुलवाए

कुमार सानू, एस के तिवारी और कोमल सोनी 'मेरे बिना तू आधी सी' गाने के पोस्टर में

कुमार सानू और एस के तिवारी का नया रोमांटिक गीत ‘मेरे बिना तू आधी सी’ जल्द होगा रिलीज

वाराणसी की सीवर लाइन में मिले सीमेंट से भरे बोरे

वाराणसी सीवर लाइन में सीमेंट के बोरे, साजिश की आशंका; भाजपा पार्षद ने दी तहरीर

विधायक सौरभ श्रीवास्तव सुल्तानपुर में इंटरलॉकिंग सड़क के शिलान्यास के दौरान पूजन करते हुए

सुल्तानपुर में विकास की नई राह: 14.65 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

विधायक सौरभ श्रीवास्तव अभिनव विहार कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क के शिलान्यास पट्टिका का अनावरण करते हुए।

वाराणसी: अभिनव विहार कॉलोनी में 18.58 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image