News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Varanasi News
  • UP Police
LATEST NEWS
वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा
वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं
बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा
भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
प्रतापगढ़: रील बनाने के चक्कर में युवक ट्रेन की छत पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाज सुरक्षित लौटे, 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे
एसआई भर्ती परीक्षा 2025: वाराणसी में पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण किया
गाजियाबाद: देश विरोधी गतिविधियों में महिला सरगना समेत छह आरोपी गिरफ्तार
कानपुर: एसआई भर्ती परीक्षा में जनरल स्टडीज व गणित ने उलझाए, हिंदी रही आसान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Prayagraj

प्रयागराज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वसंत पंचमी स्नान से किया इनकार, CM योगी से लिखित आश्वासन की मांग

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 22/01/2026 17:50
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वसंत पंचमी स्नान पर बयान देते हुए
प्रयागराज के त्रिवेणी मार्ग स्थित शिविर के बाहर मीडिया से बात करते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद।

प्रयागराज में वसंत पंचमी से पहले जगदगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा बयान देते हुए इस पावन पर्व पर स्नान करने से इनकार कर दिया है। त्रिवेणी मार्ग स्थित अपने शिविर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा परिस्थितियों में उनका स्नान के लिए जाना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि वे स्नान के लिए जाएंगे तो उनके साथ आए लोगों को फिर से मारापीटा जाएगा और अपमानित किया जाएगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ऐसी स्थिति में वे तब तक स्नान के लिए नहीं जाएंगे जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उन्हें लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता कि उनके साथ और उनके अनुयायियों के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन अधिकारियों ने पहले उनके लोगों के साथ मारपीट की थी उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बजाय ऐसे अधिकारियों को और बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन लगातार नोटिस पर नोटिस भेजकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि उन्हें अब तक दो नोटिस मिल चुके हैं और दोनों का जवाब दिया जा चुका है। दूसरी नोटिस में उनके शिविर से जुड़ी सुविधाएं छीनने की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि सुविधाएं रद करना प्रशासन का अधिकार हो सकता है लेकिन इसके पीछे का कारण भी स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वही व्यवस्था पहले बनाई गई थी तो अब अचानक उसे खत्म करने का क्या औचित्य है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि उन्होंने नोटिस के जवाब में प्रशासन से चौबीस घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। यदि तय समय में जवाब नहीं आता है तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

अपने बयान में उन्होंने कहा कि जो प्रशासन गलती करने के बाद भी नहीं झुकता वह नैतिक रूप से अपनी जगह से गिर जाता है। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण मिल जाएंगे जहां सत्ता और प्रशासन के अहंकार का अंत हुआ है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि गौ हत्या रोकने के लिए है। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी सत्ता में है उसे गौ हत्या पूरी तरह बंद करने के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए। यही देश की जनता की भावना है और यही उनकी मांग भी है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के इस बयान के बाद वसंत पंचमी पर स्नान को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। उनके समर्थकों में भी इसे लेकर चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। धार्मिक आस्था और प्रशासनिक रवैये के बीच खड़े इस विवाद ने एक बार फिर सरकार और संत समाज के संबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर मुख्यमंत्री की ओर है कि क्या स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लिखित आश्वासन दिया जाएगा या यह टकराव और आगे बढ़ेगा।

More Read

ईसीसी प्रयागराज में बैक पेपर नियम के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र
प्रयागराज: ईसीसी में बैक पेपर नियम के विरोध में छात्रों का बेमियादी धरना, प्रशासन-छात्र टकराव तेज
प्रयागराज: वन विभाग की 472 बीघा जमीन राजस्व रिकॉर्ड से गायब मिली, डीएम ने जांच के आदेश दिए
ट्रेनों में गुटखा, सिगरेट, शराब की अवैध बिक्री पर रेलवे सख्त: होगी कड़ी कार्रवाई, दर्ज होंगे मुकदमे
प्रयागराज: घाटे के कारण बंद 69 शराब और भांग की दुकानों का होगा फिर आवंटन, 10 मार्च से आवेदन
Share on WhatsApp
TAGGED:CM YogiKumbh UpdateSwami Avimukteshwaranandप्रयागराजप्रशासनवसंत पंचमीस्नान विवाद
Previous Article वाराणसी चौबेपुर में अतिक्रमण नोटिस देने गए लेखपाल पर हमला, पुलिस जांच वाराणसी: अतिक्रमण नोटिस देने गए लेखपाल पर हमला, सरकारी दस्तावेज फाड़े; चौबेपुर थाने में केस दर्ज
Next Article वाराणसी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेतगंज पुलिस द्वारा पकड़ा गया वाहन चोर और बरामद स्कूटी वाराणसी: ऑपरेशन चक्रव्यूह में चेतगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर पकड़ा, चोरी की स्कूटी बरामद
Latest
एनएसयूआई कार्यकर्ता वाराणसी में नाली से चूल्हा जलाते हुए

वाराणसी: गैस सिलेंडर संकट पर एनएसयूआई का अनोखा विरोध, नाली से जलाया चूल्हा

रामनगर में नलों से बहता बदबूदार और गंदा पानी

वाराणसी: पुराने रामनगर में बदबूदार पानी से त्रस्त लोग, शिकायतों के बाद भी राहत नहीं

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

बसमत्ती देवी महिला कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लोन अधिकारी परीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

गंगा नदी में डूबते युवकों को बचाने का प्रयास

वाराणसी: गंगा स्नान में दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.