News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चक्काजाम
नागपंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में कुश्ती दंगल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ
वाराणसी में चेन स्नेचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा साथी भी गिरफ्तार
काशी: सावन का सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, मनसा देवी मंदिर में होगा भव्य श्रृंगार
रामनगर थाने के औचक निरीक्षण में सत्येंद्र बारी ने सुनी जनता की समस्याएँ, दिए सख्त निर्देश
वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 सुरक्षाकर्मी घायल
सहारनपुर भीषण हादसा: ITBP अधिकारी समेत दो की मौत, 4 घायल
वाराणसी पुलिस ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस: सम्मान, संकल्प और 100 फैंटम बाइक दस्ते की सौगात
रामनगर पीएसी में 80वां स्वतंत्रता दिवस: सेनानायक ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को नमन
स्वतंत्रता दिवस पर रामनगर SHO संजय कुमार मिश्रा को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

रामनगर में उठा अठारह बनी हाशिम का ताबूत, जनसैलाब उमड़ा, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा क्षेत्र

Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
Last updated: 19/07/2026 19:16
By
Sandeep Srivastava
Sandeep Srivastava Sub Editor News Report Newspaper
BySandeep Srivastava
Sandeep Srivastava serves as a Sub Editor at News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to ethical, accurate, and reader-focused journalism. He is responsible for copy...
Follow:
Share
4 Min Read
रामनगर में अठारह बनी हाशिम के ताबूत जुलूस में उमड़ा जनसैलाब और अज़ादार
वाराणसी के रामनगर में अठारह बनी हाशिम का ताबूत अकीदत के साथ उठाया गया।
Contents
  • रामनगर में उठा अठारह बनी हाशिम का ताबूत उमड़ा जनसैलाब
  • मजलिस में कर्बला के शहीदों की कुर्बानी का किया गया जिक्र
  • शहीदों के ताबूत के साथ सुनाया गया शहादत का बयान
  • अंजुमनों ने पेश की नौहाख्वानी और सीनाजनी
  • बानियों ने जताया आभार
  • बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग
  • पृष्ठभूमि

रामनगर में उठा अठारह बनी हाशिम का ताबूत उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी: रामनगर स्थित हसनबाग टेंगरामोड़ पर रविवार को अठारह बनी हाशिम का ताबूत जुलजनाह अलम और मशाल की रोशनी के बीच अकीदत के साथ उठाया गया। ताबूत उठते ही हजारों की संख्या में मौजूद अज़ादारों की आंखें नम हो गईं और पूरा क्षेत्र या हुसैन या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा। धार्मिक माहौल के बीच लोगों ने कर्बला के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और पूरे आयोजन में गम और अकीदत का वातावरण बना रहा।

मजलिस में कर्बला के शहीदों की कुर्बानी का किया गया जिक्र

ताबूत उठाए जाने से पहले आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद शारिब आबिदी ने कहा कि कर्बला के सभी शहीदों का जनाजा जलती हुई जमीन पर बिना गोरे और कफन के पड़ा रहा। उन्होंने कर्बला की घटना को इंसानियत के लिए सब्र त्याग और कुर्बानी की सबसे बड़ी मिसाल बताते हुए लोगों से हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मजलिस की शुरुआत नबील जैदी ने सोजख्वानी के माध्यम से की जबकि विभिन्न शोअराए एकराम ने अपने कलाम के जरिए शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश किया।

शहीदों के ताबूत के साथ सुनाया गया शहादत का बयान

जाकिर ए अहलेबैत जीशान अली आजमी आजमगढ़ ने अठारह बनी हाशिम के ताबूत का तार्रुफ कराया। इसके बाद एक एक कर शहीदों के ताबूत लाए गए और उन्होंने प्रत्येक शहीद की शुजाअत रुखसत और शहादत का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान मौजूद अज़ादार गमगीन माहौल में नौहाख्वानी और सीनाजनी करते रहे।

अंजुमनों ने पेश की नौहाख्वानी और सीनाजनी

कार्यक्रम में अंजुमन जीनतुल अजा बाराबंकी अंजुमन जाफरिया कदीम बनारस अंजुमन जादे आखिरात मदनपुरा बनारस अंजुमन कासिमिया अब्बासिया बनारस तथा अंजुमन मुहाफिजे अजा रामनगर के सदस्यों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी कर शहीदाने कर्बला को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में अज़ादार अनुशासित ढंग से शामिल रहे और धार्मिक परंपराओं का पालन किया गया।

बानियों ने जताया आभार

कार्यक्रम के बानी मजहर हुसैन और उनके पेसरान ने आयोजन में शामिल सभी अज़ादारों अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नदीम आब्दी रामनगरी ने किया।

More Read

वाराणसी में चक्काजाम कर प्रदर्शन करते मृत बच्ची के परिजन और पुलिस अधिकारी
वाराणसी: मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चक्काजाम
नागपंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में कुश्ती दंगल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ
वाराणसी में चेन स्नेचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा साथी भी गिरफ्तार
काशी: सावन का सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, मनसा देवी मंदिर में होगा भव्य श्रृंगार

बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग

इस अवसर पर सैय्यद मजहर हुसैन मौलाना सैय्यद फरमान रजा मौलाना शहंशाह मिर्जापुरी मौलाना तहजीबुल हसन आजमी मौलाना परवेज करबलाई शायरे अहलेबैत अम्बर तुराबी सैय्यद रजी जैदी सैय्यद अख्तर रजा आब्दी सैय्यद आफताब हुसैन सैय्यद बालिस्टर हुसैन सैय्यद हेलाल रिजवी दानिश हुसैन बाबू हुसैन सैय्यद सिकंदर हुसैन इमरान इनाम रजा मोहम्मद मेहंदी समर अब्बास कासिम रजा युसूफ रिजवी रईस आजम रिजवी मोहम्मद मोहम्मद असर जैदी सुहैल रिजवी बाकर मुजतबा नदीम आब्दी मिर्जा मुशीर हसन राजू मोहम्मद आसिफ मलिक नकी हसन विक्की जहीर हसन जैदी एस हसन फातमी शुजा बाकर रजा एबाद रजा कुमैल रजा बबलू मिर्जा इकबाल मुजतबा हुसैनी राशिद आब्दी सैफ रजा बाकर आब्दी कुमैल तालिब अमन सरफराज सादिक इमाम हसन इमाम जिम्मी बशर अरशद हुसैन नादिर अली आजादार हुसैन मोहम्मद मेहंदी सल्लन सहित बड़ी संख्या में अज़ादार मौजूद रहे।

पृष्ठभूमि

मुहर्रम के अवसर पर रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में हर वर्ष विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होकर कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। अठारह बनी हाशिम का ताबूत भी इसी धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है जिसमें शहीदाने कर्बला की कुर्बानियों को याद किया जाता है और उनके संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

Share on WhatsApp
TAGGED:अठारह बनी हाशिमकर्बलाताबूत जुलूसमुहर्रमया हुसैनरामनगरवाराणसी
Previous Article सरयू नदी में नाव पर कथित बीयर और मटन पार्टी का वायरल वीडियो अयोध्या: सरयू नदी में नाव पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल, जांच जारी
Next Article विधायक सौरभ श्रीवास्तव वाराणसी में बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए रामनगर में बूथ अध्यक्ष अभिनंदन सम्मेलन की तैयारियां तेज: विधायक सौरभ श्रीवास्तव का संदेश
Latest
वाराणसी में चक्काजाम कर प्रदर्शन करते मृत बच्ची के परिजन और पुलिस अधिकारी

वाराणसी: मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चक्काजाम

विधायक सौरभ श्रीवास्तव नाग पंचमी कुश्ती दंगल का शुभारंभ करते हुए, साथ में पहलवान और दर्शक

नागपंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में कुश्ती दंगल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल चेन स्नेचर और उसके साथी को गिरफ्तार करते पुलिसकर्मी

वाराणसी में चेन स्नेचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा साथी भी गिरफ्तार

रामनगर के मां मनसा देवी मंदिर में भव्य वार्षिक श्रृंगार के लिए सजी हुई देवी मनसा की प्रतिमा।

काशी: सावन का सोमवार और नागपंचमी का दुर्लभ संयोग, मनसा देवी मंदिर में होगा भव्य श्रृंगार

सत्येंद्र बारी रामनगर थाने में फरियादियों से बात करते हुए

रामनगर थाने के औचक निरीक्षण में सत्येंद्र बारी ने सुनी जनता की समस्याएँ, दिए सख्त निर्देश

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image