News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
हर हाथ में मोबाइल हर व्यक्ति मीडिया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया ट्रेंड पर जताई चिंता
वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
नवरात्रि में भीड़ और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद
काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से सजी शाम
आईपीएल 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में पूजा कर लिया जीत का आशीर्वाद
पडरौना में हाईवे से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर गिरफ्तार
प्रतापगढ़: किशोरी आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मतांतरण का केस दर्ज
कानपुर देहात में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, भीड़ नियंत्रित करने को बुलाई पुलिस
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

सारनाथ पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी राहुल साह व महिला को कुल्हाड़ी संग किया गिरफ्तार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 31/01/2026 17:49
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
सारनाथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और बरामद कुल्हाड़ी
सारनाथ पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपियों को कुल्हाड़ी समेत किया गिरफ्तार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के वरुणा जोन अंतर्गत थाना सारनाथ पुलिस को प्राणघातक हमले के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित अभियुक्त राहुल साह और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी लूट नकबजनी और गंभीर अपराधों के सफल अनावरण तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुकदमा संख्या 0054/2026 से संबंधित नामजद अभियुक्त लेढूपुर क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर दिनांक 31 जनवरी 2026 को सुबह करीब 07 बजे लेढूपुर थाना सारनाथ क्षेत्र से अभियुक्त राहुल साह पुत्र स्वर्गीय शम्भू सेठ निवासी लेढूपुर और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार यह मामला दिनांक 30 जनवरी 2026 का है। वादी द्वारा थाना सारनाथ में लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने उसकी पुत्री को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से कई बार हमला किया। हमले में पीड़िता के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी एक उंगली कट गई। इसके साथ ही गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर थाना सारनाथ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 09(1)/118(2)/352/351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान अभियुक्त राहुल साह ने स्वीकार किया कि उसने और उसकी मां ने मिलकर उसकी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। उसने बताया कि हमले में उसकी पत्नी की उंगली कट गई और सिर पर गंभीर चोट आई जिसके बाद उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह अपनी मां के साथ कहीं जाने की तैयारी में था लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें पकड़ लिया।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक शिवनारायण सिंह द्वारा की जा रही है।

More Read

रामनगर में गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक को पुलिस हिरासत में ले जाती हुई
वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार
काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़
वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से सजी शाम

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी महिला उप निरीक्षक मीनू सिंह उप निरीक्षक शिवनारायण सिंह कांस्टेबल संजय कुमार सहित थाना सारनाथ पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर अपराधों में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ इसी तरह सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अपराधियों में भय बना रहे।

Share on WhatsApp
TAGGED:Arrest NewsCrime in VaranasiPolice NewsUttar Pradesh Newsअपराध समाचारवाराणसी क्राइमसारनाथ पुलिस
Previous Article सारनाथ पुलिस द्वारा आरोपी शनि सोनकर की गिरफ्तारी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी शनि सोनकर की सारनाथ में गिरफ्तारी
Next Article भदोही सड़क सुरक्षा माह 2026 समापन समारोह में पुलिसकर्मी और अधिकारी भदोही में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मान
Latest
सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर जताई चिंता

हर हाथ में मोबाइल हर व्यक्ति मीडिया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया ट्रेंड पर जताई चिंता

रामनगर में गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक को पुलिस हिरासत में ले जाती हुई

वाराणसी: रामनगर में नेपाल रूट से घुसपैठ की कोशिश, बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

भीड़ के बीच वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद

नवरात्रि में भीड़ और खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से बंद

दुर्गाकुंड मंदिर में मां कूष्मांडा की पूजा करते श्रद्धालु

काशी: दुर्गाकुंड मंदिर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, उमड़ी भीड़

वाराणसी में पीएसी जवान का हमला, घायल सब्जी विक्रेता

वाराणसी: पीएसी जवान ने दो सब्जी विक्रेताओं पर किया हमला, एक की हालत गंभीर

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.